NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कश्मीर की स्थिति पर ट्वीट करने के लिए शेहला राशिद पर राजद्रोह का मामला दर्ज
शेहला ने ट्वीट कर के कहा है कि वो इस मामले में याचिकाकर्ता हैं और जो भी बात उन्होंने कही थी वो बे-बुनियाद नहीं थी बल्कि ये सब उन्होंने कश्मीरी अवाम से बात करने के बाद कही थी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
06 Sep 2019
sehla rashid

जेएनयू की पूर्व छात्र नेता और जम्मू कश्मीर पीपल्स मूवमेंट की नेता शेहला राशिद पर उनके कई ट्वीट को लेकर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि इन ट्वीट में उन्होंने आरोप लगाया था कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लिए जाने के बाद सशस्त्र बलों ने घाटी में आम नागरिकों को ‘‘प्रताड़ित” किया और घरों में “तोड़फोड़” की। 

पुलिस ने बताया कि उन पर “भारतीय सेना की छवि धूमिल” करने की मंशा से “फर्जी खबरें” फैलाने का भी आरोप लगाया गया है।

राशिद ने 17 अगस्त को एक के बाद एक कई ट्वीट कर आरोप लगाया कि कश्मीर में सशस्त्र बल रात में घरों में घुसे और उनमें “तोड़फोड़” की। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि चार लोगों को शोपियां में सैन्य शिविर में बुलाया गया और उनसे “पूछताछ (प्रताड़ना) की गई।”

बाद में, उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता अलख आलोक श्रीवास्तव ने दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक के पास यह कहते हुए शिकायत दर्ज कराई कि जेएनयू की पूर्व छात्र नेता के आरोप “पूरी तरह गलत और मनगढ़ंत” हैं।

पुलिस ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद इसे जांच के लिए दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ को सौंप दिया गया। 

राशिद पर भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की धारा 124ए (राजद्रोह) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने बताया कि यह मामला तीन सितंबर को दर्ज किया गया।

इस मामले के बाद शेहला ने ट्वीट कर के कहा है कि वो इस मामले में याचिकाकर्ता हैं और जो भी बात उन्होंने कही थी वो बे-बुनियाद नहीं थी बल्कि ये सब उन्होंने कश्मीरी अवाम से बात करने के बाद कही थी।

06 Sep, 2019

Statement on FIR against me filed by the Special Cell of Delhi Police

I have learnt from media reports that the Special Cell of the Delhi Police has filed an FIR against me for speaking out on the clampdown in Kashmir and the denial of basic rights to Kashmiris. pic.twitter.com/8GjJzCYo04

— Shehla Rashid شہلا رشید (@Shehla_Rashid) September 6, 2019

I am a petitioner in the Constitutional challenge to the abrogation of Article 370 of the Constitution of India, and our petition in the Supreme Court makes a very strong case for the restoration of the same. In my tweets, I have clearly mentioned that these are based on

— Shehla Rashid شہلا رشید (@Shehla_Rashid) September 6, 2019

information received from people in the state. In a situation where reporters are not allowed to report, media, social media, telephonic and postal communication is gagged, it is important to put out narratives of the people, so that people in the rest of India know what is

— Shehla Rashid شہلا رشید (@Shehla_Rashid) September 6, 2019

happening there. As a political activist, I was just doing my job. In the Twitter thread for which I'm being targeted, I have highlighted the positive work of the administration in ensuring facilities to the people. That itself is proof enough that I have no motive except to

— Shehla Rashid شہلا رشید (@Shehla_Rashid) September 6, 2019

shine light on the truth, which is corroborated by several media reports published in India and elsewhere. I appeal to everyone to stand in solidarity with the people of Kashmir in the fight for restoration of their rights.

Shehla Rashid
Activist

End of statement

— Shehla Rashid شہلا رشید (@Shehla_Rashid) September 6, 2019

Shehla Rashid
Jammu and Kashmir
Anti National
delhi police
BJP
Social Media
modi sarkar

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

कश्मीर में हिंसा का नया दौर, शासकीय नीति की विफलता

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल


बाकी खबरें

  • श्याम मीरा सिंह
    यूक्रेन में फंसे बच्चों के नाम पर PM कर रहे चुनावी प्रचार, वरुण गांधी बोले- हर आपदा में ‘अवसर’ नहीं खोजना चाहिए
    28 Feb 2022
    एक तरफ़ प्रधानमंत्री चुनावी रैलियों में यूक्रेन में फंसे कुछ सौ बच्चों को रेस्क्यू करने के नाम पर वोट मांग रहे हैं। दूसरी तरफ़ यूक्रेन में अभी हज़ारों बच्चे फंसे हैं और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे…
  • karnataka
    शुभम शर्मा
    हिजाब को गलत क्यों मानते हैं हिंदुत्व और पितृसत्ता? 
    28 Feb 2022
    यह विडम्बना ही है कि हिजाब का विरोध हिंदुत्ववादी ताकतों की ओर से होता है, जो खुद हर तरह की सामाजिक रूढ़ियों और संकीर्णता से चिपकी रहती हैं।
  • Chiraigaon
    विजय विनीत
    बनारस की जंग—चिरईगांव का रंज : चुनाव में कहां गुम हो गया किसानों-बाग़बानों की आय दोगुना करने का भाजपाई एजेंडा!
    28 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश के बनारस में चिरईगांव के बाग़बानों का जो रंज पांच दशक पहले था, वही आज भी है। सिर्फ चुनाव के समय ही इनका हाल-चाल लेने नेता आते हैं या फिर आम-अमरूद से लकदक बगीचों में फल खाने। आमदनी दोगुना…
  • pop and putin
    एम. के. भद्रकुमार
    पोप, पुतिन और संकटग्रस्त यूक्रेन
    28 Feb 2022
    भू-राजनीति को लेकर फ़्रांसिस की दिलचस्पी, रूसी विदेश नीति के प्रति उनकी सहानुभूति और पश्चिम की उनकी आलोचना को देखते हुए रूसी दूतावास का उनका यह दौरा एक ग़ैरमामूली प्रतीक बन जाता है।
  • MANIPUR
    शशि शेखर
    मुद्दा: महिला सशक्तिकरण मॉडल की पोल खोलता मणिपुर विधानसभा चुनाव
    28 Feb 2022
    मणिपुर की महिलाएं अपने परिवार के सामाजिक-आर्थिक शक्ति की धुरी रही हैं। खेती-किसानी से ले कर अन्य आर्थिक गतिविधियों तक में वे अपने परिवार के पुरुष सदस्य से कहीं आगे नज़र आती हैं, लेकिन राजनीति में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License