NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कश्मीरी के प्रमुख समाचार संपादक शुजात बुखारी निर्मम हत्या ने , पत्रकारों को हिलाकर रख दिया है
वरिष्ठ पत्रकार की हत्या ने एकबार फिर पत्रकारों द्वारा सामना किए जाने वाले खतरों को उज़ागर करता है | इस घटना ने एक बार फिर से घाटी के भाईचारे में दरार पैदा की हैं।
सागरिका किस्सू
15 Jun 2018
कश्मीर

जम्मू -कश्मीर के एक स्थानीय दैनिक अख़बार राजनिंग कश्मीर के अनुभवी पत्रकार और मुख्य संपादक  शुजात बुखारी को गुरुवार की शाम को श्रीनगर के प्रेस कॉलोनी में अपने अख़बार कार्यालय के बाहर अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी थी। वरिष्ठ पत्रकार की हत्या ने एकबार फिर पत्रकारों द्वारा सामना किए जाने वाले खतरों को उज़ागर करता है | इस घटना ने  एक बार फिर से घाटी के भाईचारे में दरार पैदा की हैं। प्रेस कॉलोनी - कश्मीर में मीडिया संगठनों का केंद्र ने कल यंहा पत्रकारों की एक बड़ी सभा की , जिन्होंने इस घटना पर सदमे का जिक्र किया और हत्या की निंदा की। स्थानीय लोगों के लिए, इस घटना ने कश्मीर पर "होने वाले विनाश" का प्रतिनिधित्व कर रही है ।

बुखारी को कई बार गोली मारी गई जब वह अपने कार्यालय से बाहर निकल रहे थे । एक स्थानीय समाचार रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें सिर और पेट में कई बार गोली मार गई । बुखारी को पास के अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके दो व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ), जो गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया । बुखारी को वर्ष 2000 में उनके ऊपर हुए हमले के बाद सुरक्षा प्रदान की गई थी। कश्मीर मॉनिटर के एक संवाददाता न्यूजक्लिक से बात करते हुए सैयद नशीर अली गिलानी ने कहा, "जब मैं गोलियों की आवाज सुना तब मैं कार्यालय के अंदर था। जब मेने आवज़ सुनी तो मैं, अपने सहयोगियों के साथ, शुजात को कार से बहर निकलने पहुंचे | फिर पुलिस मदद से बाहर निकला गया था उसके बाद उन्होंने घायलों  को अस्पताल ले जाया गया"।

"कश्मीर

एक और युवा पत्रकार जो अपनी पहचान नही बताना चाहता था, उसने कहा, "बुखारी साहब सर्वश्रेष्ठ पत्रकार और बहुत विनम्र व्यक्ति थे। यह हमला, मेरे लिए ये हमला  पत्रकारिताके लिए  खतरा है। मैं अभी भी विश्वास  नहीं कर सका हूँ कि उन्हें इतनी  क्रूरता से मारा गया है। हम, कश्मीर के पत्रकार, अब और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यह कल हम पर भी  हो सकते हैं। "

दुखद घटना से दुखी , पत्रकार सनम एजाज़  ने कहा, "बुखारी कश्मीर में किए गए अपने सभी कार्यों के बाद इस तरह की मौत के हकदार नही थे। मैं सदमे की स्थिति में हूं। उन्होंने एक गहरी शून्य स्थिति छोड़ी है जिसे भरा नहीं जा सकता है। "

जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख एसपी वैद ने एनडीटीवी से कहा, "हत्यारे शुजात बुखारी के भवन  से बाहर निकलने की प्रतीक्षा कर रहे थे और ऐसा लगता है कि ये हमला एक योजनाबद्ध तरीके से किया गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है , हमले के लिए जिम्मेदार कौन हैं । "

इस बीच, पुलिस द्वारा एक सीसीटीवी को अपने कब्ज़े में लिया गया है जिसमे मोटरसाइकिल पर तीन हमलावरों को देखा जा सकता  है। यह हमला ईद त्यौहार से कुछ दिन पहले हुआ है। यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि त्यौहार समारोह के साथ संघर्षविराम की समाप्त होने की उम्मीद थी।

पत्रकारों पर हमले

 

कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स (सीपीजे) के अनुसार, 1992 से 2018 के बीच भारत में 47 पत्रकार मारे गए हैं। कश्मीर में, घाटी में चल रहे संघर्ष के कारण बुखारी को छोड़कर 18 पत्रकार मारे गए हैं। द हूट द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 में भारत में प्रेस स्वतंत्रता पहले चार महीनों में पत्रकारों की हत्या के साथ और भी खराब हुई है। विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक रिपोर्ट 2018 के अनुसार भारत 180 देशों में से 138 वें स्थान पर है।

पत्रकारों को मौत की धमकी की श्रृंखला में 2018 में वृद्धि देखी गई है, जिसमें रविश कुमार , राणा अयूब और निधि रजदन जैसे प्रसिद्ध पत्रकार को सोशल मीडिया साइटों पर खुले तौर पर धमकी दी जा रही है।

 

Shujaat Bukhari
Rising Kashmir
Kashmir Crisis
जम्मू कश्मीर

Related Stories

क्यों बदल जाएगी जम्मू-कश्मीर की डेमोग्राफ़ी

मिलिट्री राज में क़ैद कश्मीर की कहानी

“कश्मीरी पंडितों के बारे में क्या कहना है” से उनका संकट हल होने नहीं जा रहा है

कश्मीर: अभावों और पहरेदारी के बीच जूझती घाटी

कश्मीर प्रशासन कर रहा है इन्टरनेट पर सुप्रीम कोर्ट फ़ैसले की अवहेलना?

कश्मीर: संविधान के मूल्यों को कैसे बनाकर रख पाएगी सेना

कश्मीर टूरिज्म निचले पायदान पर पहुंचा

दर्द में गुजरे कश्मीर के चार महीने !

क्यों भारतीय मुस्लिमों को लगता है कि उनके नेताओं ने उन्हें धोखा दिया?

क्या सिर्फ़ सांस लेने और खाना खाने को सामान्य स्थिति कहेंगे?


बाकी खबरें

  • मध्य प्रदेश : सेंचुरी मिल के प्रदर्शनकर्मियों पर पुलिस कार्रवाई, 800 से अधिक की गिरफ़्तारी
    सुमेधा पाल
    मध्य प्रदेश : सेंचुरी मिल के प्रदर्शनकर्मियों पर पुलिस कार्रवाई, 800 से अधिक की गिरफ़्तारी
    05 Aug 2021
    मिलों के कामगारों के साथ-साथ मजदूरों की यूनियनें भी पर्याप्त क्षतिपूर्ति राशि पाने के अपने अधिकारों एवं कारखाने को खोलने की मांगों को लेकर पिछले चार सालों से संघर्ष करते आ रहे हैं।
  • Viren Dangwal
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    ...आएंगे, उजले दिन ज़रूर आएंगे
    05 Aug 2021
    आज हमारे प्रिय कवि वीरेन डंगवाल (5 अगस्त 1947-28 सितंबर 2015) का जन्मदिन है। इस मौके पर पढ़ते हैं उनकी बेहद ख़ास और उम्मीद जगाती कविता “आएंगे, उजले दिन ज़रूर आएंगे”
  • मीराबाई चानू का सिल्वर मेडल गोल्ड में अपग्रेड हो सकता है? भारतीय मीडिया ने फैलाई गलत ख़बर
    पूजा चौधरी
    मीराबाई चानू का सिल्वर मेडल गोल्ड में अपग्रेड हो सकता है? भारतीय मीडिया ने फैलाई गलत ख़बर
    05 Aug 2021
    भारत की मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ़्टिंग के 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता. 24 जुलाई को चीन की झिहुई होउ पहले और मीराबाई चानू दूसरे स्थान पर रहीं. 2 दिन बाद ANI ने एक स्टोरी…
  • प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तीन तलाक कानून को बताया अल्पसंख्यक, महिला व संविधान विरोधी
    सबरंग इंडिया
    प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तीन तलाक़ क़ानून को बताया अल्पसंख्यक, महिला व संविधान विरोधी
    05 Aug 2021
    इन सामाजिक कार्यकर्ताओं की टिप्पणियां उस दिन आई हैं जब सरकार और कई संगठनों ने मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 के लागू होने के उपलक्ष्य पर ‘मुस्लिम महिला अधिकार दिवस’ मनाया।
  • जर्मनी को हराकर भारत ने कांस्य पदक जीता, 41 साल बाद ओलंपिक पदक,देशभर से मिल रही है बधाईयाँ
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    जर्मनी को हराकर भारत ने कांस्य पदक जीता, 41 साल बाद ओलंपिक पदक; देशभर से आ रही हैं बधाईयां
    05 Aug 2021
    भारतीय टीम 1980 मास्को ओलंपिक में अपने आठ स्वर्ण पदक में से आखिरी पदक जीतने के 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीती है।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत समूचे भारत ने 41 साल बाद तोक्यो…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License