NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
क्या आधार एक डूबता जहाज़ है ?
UIDAI कब तक आधार डेटा लीक के मुद्दे से आँखें फेर सकता है ?
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
05 May 2018
Translated by ऋतांश आज़ाद
आधार

कुछ दिनों पहले दो बड़ी वेबसाइटों एशिया टाइम्स और मीडियम ने आधार प्रणाली में सुरक्षा सम्बंधित खामियों का खुलासा किया था I सैकत दत्ता ने लिखा कि बहुत लोगों ने इन खामियों के बारे में UID को लिखा है, लेकिन वहाँ से कोई जवाब नहीं आया I कल फ्रांस के सुरक्षा विशेषज्ञ इलियट एल्डरसन @fs0c131y, जो पहले भी आधार और सरकार की वेबसाइटों पर सुरक्षा उल्लंघनो के बारे में बता चुके हैं, ने एक यूट्यूब विडियो का लिंक ट्वीट किया I इस विडियो में दिखाया गया कि किस तरह एक सॉफ्टवेर से आधार प्रणाली में मौजद लोगों के निजी डेटा को बदला जा सकता है और वह भी बिना किसी सुरक्षा जाँच के I इसके साथ ही UIDAI के  जले पर नमक छिड़कते हुए विडियो में ये भी कहा गया कि जिस भी व्यक्ति को विडियो पसंद आये वह PayTM के ज़रिये पैसे भेज सकता है I

क्या ये विडियो नकली है ? अगर है तो हमें चैन की सांस लेनी चाहिए I लेकिन परेशानी ये है कि इस तरह की शिकायतें पहले भी UIDAI के पास आ चुकी है, लेकिन इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है I काफी सारी शिकायतों में बताया गया है कि इस तरह का सॉफ्टवेर मात्र 500 रुपये में मिल रहा है I आनंद वेंकटनारायनन ने अपने लेख में बताया है कि कैसे ECMP (Aadhaar Enrolment Client Multiplatform) सॉफ्टवेयर जो कि ई-केन्द्रों में रहता है तो आसानी से हैक किया जा सकता है I अगर वो हैक हो जाता है तो जिस व्यक्ति का आधार डेटा वहाँ मौजूद है उसे बदला जा सकता है I इसका अर्थ है बायोमेट्रिक और निजी डेटा के बीच की मैपिंग को बदला जा सकता है I

UIDAI के अनुसार बायोमेंट्रिक डेटाबेस को हैक नहीं किया जा सकता है क्योंकि वह सुरक्षा दीवारों (अटोर्नी जनरल के हिसाब से ये 13 फीट की दीवारे हैं ) के पीछे हैं I परेशानी ये नहीं है कि क्या नाम और ऊँगली के निशान सुरक्षित हैं या नहीं परेशानी ये है कि क्या ऊँगली के निशान से जो नाम और बाकि जानकारी जुड़ीं हैं वो मेरी है या नहीं I अगर वो नहीं है तो उन्हें सिर्फ 500 रुपये का सॉफ्टवेयर खरीद के बदला जा सकता है I जितने ज़्यादा लोगों को आधार प्रणाली से जोड़ा जायेगा उतना ही ज़्यादा चोरी का खतरा बढ़ जायेगा I ये आधार प्रणाली का सबसे बड़ा खतरा है और हमारा सबसे डरावना सपना I

हम काफी समय से सरकार को अपने लेखों और वीडियोज़ से ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि कैसे आधार प्रणाली बहुत ख़राब है और ये पहचांन की जाँच करने की मज़बूत प्रणाली नहीं है I अगर बायोमेट्रिक्स को वहाँ इस्तेमाल किया जाता है जहाँ ख़राब कनेक्टिविटी, बिजली की कम पहुँच और बायोमेट्रिक्स में ऊँगली के निशान के ना मिलने की 10% दर होना इस सिस्टम को नाकाम कर देगा I अगर बायोमेट्रिक्स को समाप्त कर दिया जाता है तो आधार खुदको स्तायापित करने जैसा होगा I तो फिर इस प्रणाली पर हज़ारों करोड़ रुपये क्यों खर्च किये जा रहे हैं I

इस सिस्टम का तर्क कुछ और है I ये सच हा कि आधार सीवर की तरह लीक कर रहा है I उससे बचकर निकलने के बहुत से तरीके हैं I लेकिन जिन लोगों को इसका फायदा होना चाहिए था उन्हें हो नहीं रहा क्योंकि बायोमेट्रिक्स हर जगह ढंगसे काम नहीं कर रहा I

तो आधार का मकसद क्या है ? सरकार के लिए वो एक ज़रिया है बड़े पैनामे पर आम जनता के बारे में जानकारी इक्कट्ठा करने का I इस जानकारी में नागरिकों की जाति, धर्म , घर का पता, उनका वेतन और उनके खर्चे आदि शामिल हैं I एक सरकार जो एक सम्प्रदाय के खिलाफ है , इसका इस्तेमाल उनके इलाके को छोड़कर बाकि इलाकों में विकास करने के लिए कर सकती है I बड़े पूंजीपतियों जैसे अम्बानी के लिए ये उन्हें सरकारी खर्चे पर डेटा देना है I जैसे ही ये डेटा किसी पूंजीपति के हाथ लग गया वह इसे विभिन्न तरीकों से नज़र रखने के लिए इस्तेमाल कर सकती है I इसी लिए अम्बानी और निलेकानी आधार को लागू कराना चाहते हैं I

लेकिन सरकार और पूंजीपतियों के लिए आधार का पारिस्थितिकी तंत्र इतने ख़राब तरीके से बनाया और लागू किया गया है कि इसका नाकाम होना लाज़मी है I अगर सुप्रीम कोर्ट भी इसे निजता के अधिकार का उल्लंघन नहीं मानता I

आधार प्रणाली एक ऐसे जहाज़ की तरह है जिसमें बहुत से छेद हैं I कैप्टिन UIDAI कब तक इससे आँखें फेर सकता है ?और कब तक इतनी ख़राब प्रणाली के लिए पैसे खर्च किये जायेंगे ?

आधार कार्ड
आधार डेटा लीक
UIDAI
BJP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • Refugees
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    अगर सभी शरणार्थी एक देश में रह रहे होते, तो वह देश दुनिया का 17वाँ सबसे बड़ा देश होता
    22 Oct 2021
    अकेले संयुक्त राष्ट्र की गणना के हिसाब से, इस समय लगभग 8.3 करोड़ लोग विस्थापित हैं, और यदि ये सभी विस्थापित एक ही स्थान पर रहें तो वे आपस में मिलकर दुनिया का 17वाँ सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएँगे।
  • ARYAN
    तमन्ना पंकज
    आर्यन ख़ान मामला: बेबुनियाद साज़िश वाले एंगल और ज़बरदस्त मीडिया ट्रायल के ख़तरनाक चलन की नवीनतम मिसाल
    22 Oct 2021
    यह अभियोजन है या उत्पीड़न?
  • Prime Minister's Kisan Samman Nidhi
    सरोजिनी बिष्ट
    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित हैं आज भी बड़ी तादाद में किसान
    22 Oct 2021
    पिछले दिनों उत्तर प्रदेश से एक ऐसी खबर आई जिसने इस योजना के तहत होने वाली बड़ी धांधली को उजागर किया। हजारों ऐसे किसान चिन्हित हुए जो किसान होने के साथ-साथ या तो सरकारी नौकरी भी कर रहे थे या जिनका…
  • kisan andolan
    लाल बहादुर सिंह
    बाहरी साज़िशों और अंदरूनी चुनौतियों से जूझता किसान आंदोलन अपनी शोकांतिका (obituary) लिखने वालों को फिर निराश करेगा
    22 Oct 2021
    किसान आंदोलन के लिए यह एक कठिन दौर है। किसान नेतृत्व चिंतित, लेकिन सजग है, सूझबूझ और साहस के साथ सटीक स्टैंड लेते हुए कदम बढ़ा रहा है और मोदी-शाह के चक्रव्यूह को तोड़ कर आगे बढ़ने के लिए कृतसंकल्प है।
  • Bangladesh peace rally
    सत्यम श्रीवास्तव
    बांग्लादेश में सांप्रदायिक हिंसा और आश्वस्त करती सरकार की ज़िम्मेदार पहल
    22 Oct 2021
    हाल में जिस तरह से सांप्रदायिक हिंसा पर वहाँ की सरकार ज़िम्मेदारी से काम करते दिखलाई दे रही है उससे लगता है कि वह इस शांति और सद्भाव को बचाने की ईमानदार कोशिश कर रही है। ...अगर इस एक मामले में देखें…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License