NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
क्या औद्योगिक उत्पादन बढ़ रहा है? ज़रा फिर सोचें
औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के नवीनतम सूचकांक ऐसा लगता है कि 7 प्रतिशत बढ़ गया क्योंकि इसकी तुलना पिछले साल से की जा रही हैI पिछले साल जीएसटी के लागू होने की वजह से दर कम रही थीI
सुबोध वर्मा
13 Aug 2018
Translated by महेश कुमार
IIP June 2018

सरकार यह साबित करने के लिए बेताब है कि अर्थव्यवस्था तेज़ी से बढ़ रही हैI सरकार के प्रवक्ता ये बताते हुए अपनी पीठ थोक रहे हैं कि औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) सूचकांक में पिछले साल के मुकाबले इस साल जून में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि यह 7 प्रतिशत की वृद्धि पिछले जून के आईआईपी से तुलना के बाद दिखाई जा रही है; पिछले जून में जीएसटी लागू होने से उद्योग प्रभावित हुए थे। 1 जुलाई 2017 को जीएसटी के लागू करने से पहले उत्पादकों ने उत्पादन करने की बजाए पड़े हुए उत्पादन को ही बाज़ार में उतारा था।

"जून के लिए आईआईपी विकास की उत्कृष्ट संख्या। आईआईपी में 7 प्रतिशत की वृद्धि हुईI पूंजीगत वस्तुओं में 9.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पहली तिमाही आईआईपी वृद्धि 5.2 प्रतिशत पर है, विनिर्माण के साथ ही विकास में भी वृद्धि हुई है। कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में 44% विकास दर सहित 23 में 19 उद्योगों ने सकारात्मक बढ़त दर्ज की हैI “ आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्रा गर्ग ने ट्वीट कियाI

IIP june 20181.jpg

श्री गर्ग, आर्थिक मामलों के विभाग में शीर्ष नौकरशाह के रूप में निश्चित रूप से 'आधार प्रभाव' की अवधारणा से अवगत होंगे जिसका अर्थ है कि यदि आप कम आधार मूल्य से शुरू करते हैं, तो विकास हमेशा अधिक दिखाई देता है। उदाहरण के लिए, अगर भारत 2020 ओलंपिक में दो स्वर्ण पदक प्राप्त करता है, तो 2008 में अभिनव बिंद्रा के स्वर्ण पदक के पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में 100 प्रतिशत की वृद्धि मानी जाएगी! लेकिन सच्चाई यह है कि ये अभी भी केवल दो स्वर्ण पदक ही है।

लेकिन, शायद यह जून का डेटा अर्थव्यवस्था की सुधरती हालत का कुछ संकेत है?  ऐसा होना बहुत असंभव लग रहा है। उद्योग के प्रदर्शन के बारे में एक निश्चित सूचक पर नज़र डालें – वह है उद्योग को बैंक क्रेडिट का स्तर। जैसा कि नीचे दिया गया चार्ट दिखाता है, आरबीआई द्वारा रिपोर्ट की गई क्रेडिट वृद्धि जून 2017 और जून 2018 के बीच 0.9 प्रतिशत थी, जो उसी अवधि में है जिसमें आईआईपी के बढ़ने के रूप में रिपोर्ट की गई है।

IIP june 20182.jpg

वास्तव में, 2017 में, उद्योग के लिए बैंक क्रेडिट में वास्तव में 1.1 प्रतिशत की गिरावट आई है। मोदी के शासनकाल के दौरान क्रेडिट वृद्धि की प्रवृत्ति 2015 में दर्ज की गई लेकिन केवल 4.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सबसे नीचे है। मोदी सरकार के चार वर्षों के दौरान, उद्योग को कुल बैंक ऋण 5.3 प्रतिशत बढ़ा  है - यह केवल 1.3 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि है ।

यदि उद्योग बैंकों से उधार नहीं ले रहा है तो इसका मतलब है कि उत्पादक क्षमता में वृद्धि में शायद ही कोई निवेश हो रहा है। इसका सीधे अर्थ यह है कि न तो उत्पादन किसी भी महत्वपूर्ण उपाय में बढ़ रहा है और न ही ताजा रोजगार बनाया जा रहा है।

इस तथ्य की पुष्टि इस तथ्य से की जाती है कि जून 2014 से आईआईपी में प्रति वर्ष औसतन 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जब मोदी एक करोड़ लोगों और मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए नौकरियों का वादा करने की अथाह शक्ति में आ गए थे। इन सब को एक साथ रखो और आप आसानी से समझ सकते हैं कि भारत की वास्तविक अर्थव्यवस्था में कीतनी गिरावट हुई  हैं। मुख्यधारा के मीडिया द्वारा ट्वीटिंग और क्रूर प्रशंसा की कोई भी संख्या इन सत्यों को छिपा नही सकती है।

 

Industrial Production
GDP
BJP
Narendra modi

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

डरावना आर्थिक संकट: न तो ख़रीदने की ताक़त, न कोई नौकरी, और उस पर बढ़ती कीमतें

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट


बाकी खबरें

  • kisan andolan
    लाल बहादुर सिंह
    MSP की लड़ाई जीतने के लिए UP-बिहार जैसे राज्यों में शक्ति-संतुलन बदलना होगा
    15 Dec 2021
    किसान इस बात को समझ गए हैं कि MSP उनका जायज हक है, यह बात अब पूरे देश के किसानों की अनुभूति का हिस्सा बन गयी है। और जैसा मार्क्स ने कहा, कोई विचार जब जनगण की अनुभूति बन जाता है तो वह एक Material…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    लखीमपुर हत्याकांड पर SIT की रिपोर्ट, योगी की मुफ़्त राशन योजना पर सवाल और अन्य ख़बरें
    14 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी लखीमपुर हत्याकांड पर SIT की रिपोर्ट, योगी की मुफ़्त राशन योजना और अन्य ख़बरों पर।
  • gorakhpur university
    सत्येन्द्र सार्थक
    अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे गोरखपुर विश्वविद्यालय के शोध छात्र, अचानक सिलेबस बदले जाने से नाराज़
    14 Dec 2021
    दीनदयाल गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के अंदर प्री पीएचडी छात्रों के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कमलकांत ने कहा- इससे पहले हम सात बार प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन हमारी माँगें मानने की बजाय बातचीत…
  • Nagaland
    स्मृति कोप्पिकर
    कुन्नूर से नागालैंड: दो अंत्येष्टि, योग्य और अयोग्य पीड़ित
    14 Dec 2021
    मीडिया और अभिजात्य वर्ग ने नागालैंड में हत्याओं से मुंह मोड़ लिया, एक बार फिर उस चयनात्मकता को प्रदर्शित किया जिससे घटनाएं आम लोगों के सामने परोसी जाती हैं।
  • Brigadier's daughter
    रवि शंकर दुबे
    मुख्यमंत्री पर टिप्पणी पड़ी शहीद ब्रिगेडियर की बेटी को भारी, भक्तों ने किया ट्रोल
    14 Dec 2021
    भक्तों के चंगुल में फंसकर कुछ दिनों पहले ब्रिगेडियर एल एस लिड्डर की बेटी ट्रोल हो गई थीं…जिससे परेशान होकर उन्हें अपना ट्वीटर अकाउंट डिलीट करना पड़ा गया था।  लिड्डर की बेटी का गुनाह सिर्फ इतना था कि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License