NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
क्या केवल हार-जीत की भविष्यवाणी ही एग्ज़िट पोल है?
सवाल ये है कि क्या कुल सीटों की संख्या का आकलन मात्र बता देना एग्ज़िट पोल है या ये आंकड़े राज्यवार सही भी होने चाहिए?  अगर जीत, हार या कांटे की टक्कर ही बताना है तो यह आकलन तीन लोग बैठकर भी कर सकते हैं।
प्रेम कुमार
25 May 2019
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy : Deccan Herald

एग्ज़िट पोल (Exit Poll ) को लेकर ‘सच हो गया’ का माहौल है। मगर, वास्तव में क्या ऐसा है?

क्या सिर्फ़ हार-जीत की भविष्यवाणी का नाम ही एग्ज़िट पोल है?

महत्वपूर्ण ये है कि यह कितना सटीक रहा। एक या दो एग्ज़िट पोल को छोड़कर ज्यादातर सटीक नहीं रहे। जिन एक-दो का नाम लिया जा सकता है वे भी राज्यवार आकलन में सटीक नहीं हो पाए। इस तरह से एग्ज़िट पोल करने वालों से क्यों न सवाल किया जाए? क्या उन्हें जिम्मेदारी से बांधा नहीं जाना चाहिए?

अगर हार और जीत के आधार को ही एग्ज़िट पोल कहा जाएगा, तो फिर सट्टा क्या है? हार-जीत के दावे या भविष्यवाणी को सट्टा कहा जा सकता है एग्ज़िट पोल नहीं। एग्ज़िट पोल का आधार वैज्ञानिक होना चाहिए न कि अटकलबाज़ी। अगर ऐसा है तो फिर आम आदमी के आकलन और एक्जिट पोल में फर्क क्या रह जाता है। हार-जीत की शर्त तो हर दूसरा आदमी लगाता है, लेकिन उसे एग्ज़िट पोल नहीं कहा जा सकता।

विभिन्न राज्यों के संदर्भ में मतदाताओं का ये एग्ज़िट पोल आकलन करते हैं और बताते हैं कि क्या और कैसा परिणाम आने वाला है। इसी हिसाब से इन एग्ज़िट पोल करने वाले सर्वेयर को भी कसौटी पर कसने की ज़रूरत है।

कसौटी पर फेल रहे ज्यादातर एक्जिट पोल

                                    NDA   UPA    MGB   OTH

RESULTS 2019            354     90       15       83

टाइम्स नाउ-वीएमआर       306     132     20       84

टुडेज-चाणक्या                  350     95                  97

सी वोटर                           287     128     40       87

ABP-NIELSEN               267     127              148

AXIS MY INDIA TODAY  353     94       13       82

INDIA TV-CNX                300     120     28       94

सी वोटर ने एनडीए के लिए 287 सीटों का आंकड़ा दिया था जबकि उत्तर प्रदेश में इसने महागठबंधन को 49 सीटें दी थीं। मगर, वास्तव में एनडीए को साढ़े तीन सौ से ज्यादा सीटें आयीं हैं और महागठबंधन को महज 15 सीटें। एबीपी निल्सन भी इसी तरीके से आकलन करने में विफल रहा। उसने एनडीए को 277 सीटें दी थीं और अन्य को 135 सीटें जिनमें महागठबंधन भी शामिल था। इंडिया टीवी सीएनएक्स का आकलन एनडीए के लिए 300 सीटें और महागठबंधन के लिए 28 सीट का था, जो गलत साबित हुआ।

यूपी में महागठबंधन के प्रदर्शन को पढ़ नहीं सके एग्ज़िट पोल

उत्तर प्रदेश                          NDA   UPA    MGB  

टाइम्स नाउ-वीएमआर               58   02       20  

सी वोटर                                  38   40        2

एक्सिस माइ इंडिया-इंडिया टुडे    65   13        2

एग्ज़िट पोल के बचाव में यह कहा जाता है कि यह ट्रेंड बता देता है। अक्षरश: सही नहीं होता। लेकिन फिर दावा क्यों किया जाता है। किसी भी चैनल की पेशकश देख लीजिए वो अपने रुझानों को इस आक्रमक ढंग से पेश करते हैं कि जैसे यही वास्तविक नतीजे हों।

यूपी में कुछ एग्ज़िट पोल एनडीए को अगर 58 और 65 सीट दे रहे थे, तो एक एग्ज़िट पोल महागठबंधन को 40 सीटें देता दिख रहा था। इससे केवल भ्रम की स्थिति पैदा हो रही थी। सवाल उठ रहे थे कि कौन सा एग्ज़िट पोल सच है? जाहिर है एक को गलत होना ही था।

छत्तीसगढ़ : एग्ज़िट पोल फिर फेल

छत्तीसगढ़                                     NDA   UPA

सी वोटर                                           06       05

एक्सिस माइ इंडिया-इंडिया टुडे             08       03      

छत्तीसगढ़ में सी वोटर बराबरी की टक्कर दिखा रहा था। बीजेपी को 6 और कांग्रेस को 5 सीटें मिलतीं बता रहा था। मगर, वास्तव में आंकड़ा 9-2 रहा। एक्सिस माई-इंडिया टुडे ने भी छत्तीसगढ़ में 8-3 का आंकड़ा बताया था। यह सच्चाई के करीब जरूर कहा जा सकता है। मगर, जब दो तरह के एक्जिट पोल सामने आते हैं तो जनता किस पर विश्वास करे। ये एक्जिट पोल राज्यों के संदर्भ में कहीं सही और कहीं गलत होते रहते हैं। ऐसे में भ्रम पैदा करने वाले तथ्य मात्र रह जाते हैं।

पश्चिम बंगाल में एग्ज़िट पोल

पश्चिम बंगाल                            NDA   UPA  Others

RESULTS 2019                      18       02       22

सी वोटर                                     11     02      29  

एक्सिस माइ इंडिया-इंडिया टुडे       21    00       21                  

किसी एग्ज़िट पोल ने गुजरात-राजस्थान में नहीं सोचा था ‘क्लीन स्वीप’

मध्यप्रदेश में एनडीए के पक्ष में 28-1 के आंकड़े की कल्पना किसी एग्ज़िट पोल ने नहीं की थी और न ही किसी ने गुजरात और राजस्थान में बीजेपी के लिए क्लीन स्वीप बताया था। पश्चिम बंगाल में सी वोटर ने पश्चिम बंगाल में एनडीए को 11 सीटें दिखलायी थीं जो वास्तव में 18 के मुकाबले कम रहीं।

मध्य प्रदेश में एकतरफा नतीजा, एग्ज़िट पोल फेल

मध्यप्रदेश                              BJP      CONG

टाइम्स नाउ-वीएमआर               24   05

सी वोटर                                  24       05

एक्सिस माइ इंडिया टुडे             27       02

बिहार में सिर्फ एक सर्वे था सच के करीब

बिहार में सी वोटर ने एनडीए के लिए अधिकतम 33 सीटों का अनुमान लगाया था जो गलत साबित हुआ। एक सीट को छोड़कर सारी सीटें एनडीए ने ले ली। महाराष्ट्र में भी एनडीए के लिए 34 और यूपीए के लिए 14 सीटों का उसका अनुमान गलत साबित हुआ। वास्तव में यहां 41-5 का स्कोर दिखा।

कर्नाटक में कोई सर्वे नहीं बैठा सटीक

कर्नाटक में सी वोटर ने महागठबंधन को 9 सीटें दी थीं और एनडीए को 18 सीटें। वास्तव में यूपीए को यहां एक सीट मिली और एनडीए को 25 सीटें। कर्नाटक में एक्सिस माइ इंडिया-इंडिया टुडे का एग्ज़िट पोल भी गलत साबित हुआ जिसने यूपीए को 4 सीटें दी थीं।

किसी एग्ज़िट पोल में बीजेपी के लिए हिमाचल में 69.1 फीसदी, उत्तराखण्ड में 61 फीसदी, राजस्थान में 58.5 फीसदी, मध्यप्रदेश में 58 फीसदी, झारखण्ड में 51 फीसदी, छत्तीसगढ़ में 50.7 फीसदी और यूपी में बीजेपी के लिए 49.6 फीसदी वोटों के अनुमान नहीं लगाए गये।

सवाल ये है कि क्या कुल सीटों की संख्या का आकलन मात्र बता देना एग्ज़िट पोल है या ये आंकड़े राज्यवार सही भी होने चाहिए?  अगर जीत, हार या कांटे की टक्कर ही बताना है तो यह आकलन तीन लोग बैठकर भी कर सकते हैं। एग्ज़िट पोल का मतलब राज्यवार स्थिति का सही आकलन होता है। किसी एग्ज़िट पोल ने यह कल्पना नहीं दिखलायी कि कांग्रेस 17 राज्यों में शून्य पर आ जाएगी।

अब जनादेश आ चुका है और इसलिए एग्ज़िट पोल पर बहुत चर्चा नहीं होगी। मगर, गलत करने वालों को टोकना भी होगा, वरना तो एक बार फिर ये लोग गलत करने की तैयारी में जुट जाएंगे और यह सिलसिला आगे भी चलता रहेगा। सवाल ये है कि क्या एक्जिट पोल की जिम्मेदारी किसी को लेनी चाहिए या नहीं?

General elections2019
2019 आम चुनाव
2019 Lok Sabha elections
exit polls
exit poll and actual results

Related Stories

EXIT POLL: बिग मीडिया से उलट तस्वीर दिखा रहे हैं स्मॉल मीडिया-सोशल मीडिया

5 राज्यों की जंग: ज़मीनी हक़ीक़त, रिपोर्टर्स का EXIT POLL

जम्मू-कश्मीर में ‘कोरोना कर्फ़्यू’ , विधानसभा चुनाव एग्ज़िट पोल और अन्य ख़बरें

एक्जिट पोल: बंगाल में कड़ा मुकाबला, असम में भाजपा एवं केरल में एलडीएफ को बढ़त

महाराष्ट्र और हरियाणा में ज़्यादातर एग्ज़िट पोल की निकली हवा

राहुल के इस्तीफे से कांग्रेस का कितना भला होगा?

राहुल ने ‘सच’ में दिया इस्तीफा, नया अध्यक्ष चुनने के लिए समूह बनाने को कहा

आम चुनावों में आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के बारे में विचार की जरूरत

नए भारत का जटिल जनादेश

अतिरिक्त वोट : यूपी-बिहार की 120 में से 119 सीटों के आंकड़ों में अंतर!


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामले घटकर 10 लाख से नीचे आए 
    08 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 67,597 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 9 लाख 94 हज़ार 891 हो गयी है।
  • Education Instructors
    सत्येन्द्र सार्थक
    शिक्षा अनुदेशक लड़ रहे संस्थागत उत्पीड़न के ख़िलाफ़ हक़ की लड़ाई
    08 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को आश्वस्त किया था कि 2019 तक उन्हें नियमित कर दिया जायेगा। लेकिन इस वादे से भाजपा पूरी तरह से पलट गई है।
  • Chitaura Gathering
    प्रज्ञा सिंह
    यूपी चुनाव: मुसलमान भी विकास चाहते हैं, लेकिन इससे पहले भाईचारा चाहते हैं
    08 Feb 2022
    पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक गांव के मुआयने से नफ़रत की राजनीति की सीमा, इस इलाक़े के मुसलमानों की राजनीतिक समझ उजागर होती है और यह बात भी सामने आ जाती है कि आख़िर भाजपा सरकारों की ओर से पहुंचायी जा…
  • Rajju's parents
    तारिक़ अनवर, अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी चुनाव : गांवों के प्रवासी मज़दूरों की आत्महत्या की कहानी
    08 Feb 2022
    महामारी की शुरूआत होने के बाद अपने पैतृक गांवों में लौटने पर प्रवासी मज़दूरों ने ख़ुद को बेहद कमज़ोर स्थिति में पाया। कई प्रवासी मज़दूर ऐसी स्थिति में अपने परिवार का भरण पोषण करने में पूरी तरह से असहाय…
  • Rakesh Tikait
    प्रज्ञा सिंह
    सरकार सिर्फ़ गर्मी, चर्बी और बदले की बात करती है - राकेश टिकैत
    08 Feb 2022
    'वो जाटों को बदनाम करते हैं क्योंकि उन्हें कोई भी ताक़तवर पसंद नहीं है' - राकेश टिकैत
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License