NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
क्या उत्तर प्रदेश ही बाधा है भाजपा के विजयपथ में?
आख़िर यूपी में क्या कुछ बदल रहा है?, क्यों तमाम अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद आज केंद्र में सरकार बनाने में सबसे बड़ी बाधा यूपी ही नज़र आ रहा है? क्यों चुनाव बाद योगी की विदाई की बात की जा रही है? ख़ास विश्लेषण...
संजय भटनागर
14 May 2019
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy: Business Today

लोकसभा चुनाव प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुँचते पहुँचते अचानक उत्तर प्रदेश के राजनीतिक हलकों में चर्चा ज़ोर पकड़ने लगी कि चुनाव के बाद क्या योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटाया जायेगा। इस चर्चा में एक तर्क यह भी आता है कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा में उत्तर प्रदेश से कितनी सीटें पाती है, यह संख्या योगी का भविष्य निर्धारित करेगी।  साफ़ है कि पूरे देश के साथ साथ भाजपा का कलेजा भी उत्तर प्रदेश में ही अटका है और 2019 के चुनाव में केंद्र सरकार की रूपरेखा 80 लोकसभा सीट वाले उत्तर प्रदेश से ही तय होनी है। 

अब वापस योगी आदित्यनाथ पर आते हैं और उनके शासनकाल की ओर नज़र डालते हैं और फिर दूसरी दृष्टि डालते हैं भाजपा की चुनावी व्यूह-रचना पर। योगी को उत्तर प्रदेश (यूपी) में शासन करते हुए दो वर्ष हुए हैं।  उन्हें एक भगवाधारी महंत के रूप में प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया और ऐसा आभास दिया कि वह भाजपा के हिंदुत्व की मशाल थामकर हिन्दुओं के पहरुए के रूप में अपनी छवि बनाएंगे।  किसी हद तक ऐसा हुआ भी और गोवध जैसे तमाम मुद्दे सामने आ गए और योगी कट्टर हिंदूवाद के पर्यायवाची के रूप में देखे जाने लगे। 

मतलब यह कि सब कुछ भाजपा की योजना और रणनीति के अनुसार हुआ। केंद्र में भाजपा, प्रदेश में बड़े बहुमत के साथ भाजपा, दोनों ही स्थानों पर विपक्ष कमज़ोर अर्थात राजनीतिक रूप से बेहद आरामदेह स्थिति।  पिछले विधानसभा चुनाव का बहुमत देखते हुए और 2014 लोकसभा में 80 में से 73 (भाजपा 71 और 2 सहयोगी दल) सीटें पाने के बाद भाजपा के दोनों हाथ घी में लग रहे थे। 

यह भाजपा के लिए विडंबना ही कही जाएगी कि इतनी अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद आज केंद्र में सरकार बनाने में सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश ही नज़र आ रहा है।  समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन ने भाजपा के सामने जो कड़ी चुनौती पेश की है उसे देखते हुए योगी के हिंदुत्व पर एक दो सवाल तो उठाये ही जा सकते हैं।  देखा जाये तो मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान को तीन बार लगातार करीब 13 बरस मुख्यमंत्री रहने के बाद ही हटाया जा सका, राजस्थान में वसुंधरा राजे और छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की सरकार को भी अलोकप्रिय होने में समय लगा लेकिन योगी के सिर्फ दो साल के कार्यकाल में ऐसी स्थिति क्योंकर हो गयी कि भाजपा अगर 73 से घटकर 45-50 सीटें ही पा ले तो अपने को धन्य समझेगी।  यह बिलकुल सत्य है कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटों की संख्या पर ही केंद्र में भाजपा सरकार का भविष्य टिका है। 

अब स्वाभाविक प्रश्न यह है कि योगी सरकार ने ऐसा क्या कर दिया जो उत्तर प्रदेश भाजपा की लीडरशिप के लिए फाँस बन गया है। वास्तविकता यह है कि योगी सरकार ने कुछ भी नहीं किया यानी ऐसा कुछ नहीं किया जिससे जनता वाह-वाह कर उठे।  शुरू से ही नकारात्मकता धारण किये योगी सरकार ने अपनी योजनाओं पर ध्यान न देते हुए पिछली सरकार की कमियां ढूढ़ने में इतना अधिक वक्त लगा दिया कि उन्हें आभास ही नहीं हुआ कि समय मुट्ठी में रेत  की तरह फिसलता है। हिंदुत्व की ओवरडोज़ में वह और पार्टी यह भूल गए कि इतने बड़े बहुमत की मांग कुछ और ही है। 

दो साल, जी हाँ! दो साल में योगी आदित्यनाथ ने यह स्थिति ला दी है कि भाजपा को सोचना पड़ेगा कि क्या हिंदुत्व के किसी विशेष चेहरे की उसे आवश्यकता भी है कि नहीं।  अगर यह सही कदम था तो लोकसभा चुनाव में उसे उत्तर प्रदेश में इतना संघर्ष क्यों करना पड़ रहा है।  कल तक पार्टी के आँख का तारा बने योगी आज अपनी ही पुरानी सीट गोरखपुर के बारे में भी पूर्णतया आश्वस्त नहीं होंगे। उनको हटाने की चर्चा ग़लत भी हो सकती है लेकिन अगर है तो क्यों उठी, वह भी इस समय जब लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में है।  एक बात तो तय है कि मतदाता सकारात्मक विकास चाहता है, झंडे और झंडाबरदारों को किनारे करने में उसे तनिक भी देर नहीं लगती है। 

आने दीजिये 23 मई और उत्तर प्रदेश के परिणाम निश्चित रूप से भारतीय राजनीति की एक दिशा निर्धारित करेंगे और आने वाले समय में मुद्दों का भी। 

2019 आम चुनाव
General elections2019
2019 Lok Sabha elections
Uttar pradesh
Narendra modi
Yogi Adityanath
BJP
Hindutva
Gathbandhan
SP-BSP-RLD
MAYAWATI
AKHILESH YADAV
AJIT SINGH
Congress
Rahul Gandhi

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा


बाकी खबरें

  • RBI
    न्यूज़क्लिक टीम
    RBI, वित्तीय नीतियों ने अनियंत्रित मुद्रास्फीति से असमानता को बढ़ाया
    07 Apr 2022
    वित्त सचिव राजीव महऋषि ने भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन पर विदेशी उद्योगपतियों को फ़ायदा पहुँचाने का आरोप क्यों लगाया? क्या RBI अपने ही तैयार किए गए उन क़ानूनों का उल्लंघन कर रहा है…
  • संदीपन तालुकदार
    संयुक्त राष्ट्र के IPCC ने जलवायु परिवर्तन आपदा को टालने के लिए, अब तक के सबसे कड़े कदमों को उठाने का किया आह्वान 
    07 Apr 2022
    आईपीसीसी की ताजातरीन रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 तक वैश्विक उत्सर्जन अपने चरम पर होगा।
  • मुकुंद झा
    सालवा जुडूम के कारण मध्य भारत से हज़ारों विस्थापितों के पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग 
    07 Apr 2022
    विस्थापितों के संगठन ने केंद्र की सरकार से मिजोरम में हिंसा के कारण पलायन कर त्रिपुरा जाने वाले ब्रू आदिवासियों के लिए ब्रू पुनर्वास योजना की तर्ज पर सालवा जुडूम पीड़ित आदिवासियों के पुनर्वास के लिये…
  • सरोजिनी बिष्ट
    ग्राउंड रिपोर्ट: ‘पापा टॉफी लेकर आएंगे......’ लखनऊ के सीवर लाइन में जान गँवाने वालों के परिवार की कहानी
    07 Apr 2022
    बीते 29 मार्च को लखनऊ के सहादतगंज के गुलाब नगर बस्ती से खबर आती है कि सीवर लाईन की सफाई के लिए मैनहोल में उतरे दो सफाई कर्मियों की ज़हरीली गैस के चपेट में आने से मौत हो गई। उनके परिवार से न्यूजक्लिक…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    आज़ादी के 75वर्ष: 9 अप्रैल से इप्टा की ‘‘ढाई आखर प्रेम की सांस्कृतिक यात्रा’’
    07 Apr 2022
    भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) आज़ादी के 75 साल के मौके पर ‘‘ढाई आखर प्रेम की सांस्कृतिक यात्रा’’ निकालने जा रहा है। यह यात्रा 9 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के रायपुर से शुरू होकर तमाम राज्यों में होती हुई 22 मई…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License