NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
फिलिस्तीन
इज़रायली सेना द्वारा 15 वर्षीय किशोर की हत्या "अंतरराष्ट्रीय क़ानून का घोर उल्लंघन" है : संयुक्त राष्ट्र
अवैध इज़रायली बस्ती में निर्माण के ख़िलाफ़ क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में प्रदर्शन के दौरान 4 दिसंबर को इज़रायल के सैनिकों ने अली अबू आलिया की हत्या कर दी थी।
पीपल्स डिस्पैच
18 Dec 2020
इज़रायल

गुरुवार 17 दिसंबर को जारी एक बयान में यूनाइटेड नेशन ह्यूमन राइट्स ऑफिस फॉर द हाई कमिश्नर ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में विरोध प्रदर्शन के दौरान 4 दिसंबर को इज़रायली सैनिकों द्वारा 15 साल के एक लड़के अली अबू आलिया की हत्या करने को लेकर निंदा की। कमिशन ने इसे "अंतर्राष्ट्रीय क़ानून का घोर उल्लंघन” बताया है।

इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने लड़के को उस समय गोली मार दी थी जब वह खड़ा होकर उस प्रदर्शन को देख रहा था जो कि वेस्ट बैंक के कब्जे वाले सामिया के पास उसके गांव अल-मुगायिर के पास एक अवैध बस्ती चौकी के निर्माण का विरोध करने के लिए आयोजित किया गया था। आईडीएफ ने लड़के को गोली मार दी थी। हालांकि इसने गोली के इस्तेमाल से इनकार करते हुए कहा कि लड़का उस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा था जो सड़क को अवरुद्ध कर रहा था। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया है कि इजरायली सैनिकों ने गांव में प्रवेश किया और प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे, स्टन ग्रेनेड का इस्तेमाल किया और गोलियां चलाई जिससे अली की मौत हो गई।

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय ने बयान में कहा कि प्रदर्शनकारियों और मारे गए लड़के की तरफ से उनकी जान को कोई खतरा न होने के बाद भी इजरायली सैनिकों ने "जानबूझकर घातक बल" का इस्तेमाल अवैध रूप से किया। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने इस घटना की एक स्वतंत्र और निष्पक्ष नागरिक जांच और दोषी को जवाबदेह ठहराने की मांग की।

संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञ एग्नेस कैलमार्ड और माइकल लिन ने कहा कि इजरायल फिलिस्तीनी बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करता रहा है। केवल 2020 में अलग-अलग घटनाओं में इजरायली बलों द्वारा कम से कम छह फिलिस्तीनी लड़कों को मार दिया गया है और 1,000 से अधिक घायल हुए हैं। उन्होंने इस तरह के अत्याचारों पर गहरी चिंता व्यक्त की और तर्क दिया कि, "इजरायली सुरक्षा बलों द्वारा इतने सारे बच्चों की हत्याओं के लिए निम्न स्तर की कानूनी जवाबदेही किसी देश के लिए घृणित है जो यह घोषणा करता है कि वह कानून के शासन से संचालित होता है"।

अली की हत्या ने यूरोपीय संघ, यूनिसेफ और कई अन्य संगठनों के साथ साथ विश्व भर में नाराजगी पैदा कर दी है।सभी मौजूदा अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन करते हुए इज़रायल द्वारा फिलिस्तीनी भूमि पर कब्जे और इसके क्षेत्र के अंदर बस्तियों के निर्माण के मुद्दे को भी इसने उठाया है।

international criminal law
Israel
United nations
Palestine
occupied west bank
israel and palestine

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

जलवायु परिवर्तन : हम मुनाफ़े के लिए ज़िंदगी कुर्बान कर रहे हैं

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

क्या यूक्रेन मामले में CSTO की एंट्री कराएगा रूस? क्या हैं संभावनाएँ?

पुतिन को ‘दुष्ट' ठहराने के पश्चिमी दुराग्रह से किसी का भला नहीं होगा


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : पहले कितने ख़त आते थे...
    20 Feb 2022
    इतवार की कविता में आज पढ़िये शायर शकील जमाली की लिखी पुराने दिनों को याद करती हुई यह नज़्म...   दिल रोता है...  
  •  अफ़ज़ल इमाम
    यूपी में और तेज़ हो सकती है ध्रुवीकरण की राजनीति
    20 Feb 2022
    फ़िलहाल ज़मीनी स्तर पर जो स्थिति नज़र आ रही है, उसमें भाजपा के पास वर्ष 2017 के विधानसभा व 2019 के लोकसभा वाले आक्रामक तेवर में लौटने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी में जनता के मुद्दों से भागती भाजपा, पंजाब में 'आप' से डरी कांग्रेस!
    19 Feb 2022
    यूपी में कल रविवार को तीसरे चरण का मतदान है. वहां भाजपा ने अचानक 'आतंकवाद' का शिगूफा छोड़ा है. जनता के सारे मुद्दों को 'आतंक' से दबाने की जोरदार कोशिश हो रही है. इसी तरह पंजाब में कल राज्य की सभी 117…
  • up elections
    राजेंद्र शर्मा
    बैठे-ठाले : वोट चरती गाय, बेईमान पब्लिक और ख़तरे में रामराज्य!
    19 Feb 2022
    अब तो वोटों की कुछ फसल गाय चर गयी और बाक़ी पब्लिक यह कहकर उखाड़ ले गयी कि पांच साल गाय के लिए ही सरकार चलाए हो, गायों से ही वोट ले लो!
  • bihar
    अनिल अंशुमन
    बिहार : बालू खनन का विरोध कर रहे ग्रामीणों के साथ पुलिस ने की बर्बरता, 13 साल की नाबालिग को भी भेजा जेल 
    19 Feb 2022
    17 फ़रवरी की दोपहर बाद से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें बिहार पुलिस, कुछ ग्रामीणों(महिलाओं और बच्चे भी) के हाथ बांध कर उनके साथ बर्बरता करती नज़र आ रही है। इसके विरोध में 19 फ़रवरी को…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License