NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
केरल में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बावजूद मृत्यु दर 0.36 फीसदी बनी हुई है: शैलजा
केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्यकर्मियों के अथक प्रयासों की सराहना की और लोगों से अपील की कि अपनी लापरवाही के कारण वह स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर दबाव नहीं बढ़ाएं।
भाषा
10 Oct 2020
शैलजा
Image courtesy: Social Media

तिरुवनंतपुरम: केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कहा है कि राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण के कारण मरने वालों की दर महज 0.36 फीसदी है।

उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों के अथक प्रयासों की सराहना की और लोगों से अपील की कि अपनी लापरवाही के कारण वह स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर दबाव नहीं बढ़ाएं।

शैलजा ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयासों के चलते ही राज्य में कोरोना वायरस के कारण मृत्यु दर 0.36 फीसदी बनाकर रखी जा सकी है, वह भी तब जब संक्रमण के मामले यहां बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अंत में मायने यह रखता है कि हम मृत्यु दर कितना कम कर पाते हैं, कितनी जिंदगियां बचा पाते हैं। यही हमारा ध्येय है।’’

देश में कोरोना वायरस का पहला मामला राज्य में 30 जनवरी को आया था। मई में राज्य ने घोषणा की थी कि उसने कोरोना वायरस को लगभग मात दे दी है। लॉकडाउन की पाबंदिया हटाने और बाहर से लोगों के राज्य में आने के बाद संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे।

सात अक्टूबर को यहां संक्रमण के कुल मामले ढाई लाख से अधिक हो गए और शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.66 लाख के पार पहुंच गई।

विशेषज्ञों ने पहले ही अनुमान जताया था कि अगस्त-सितंबर में राज्य में मामले तेजी से बढ़ेंगे।

इस बारे में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ओणम त्योहार के दौरान कई लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया जिसके परिणामस्वरूप संक्रमण के मामले बढ़े।

उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दलों ने भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किए बगैर प्रदर्शन आयोजित किए।

शैलजा ने कहा, ‘‘किसी भी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली की एक क्षमता होती है। हमारा विभाग बीते आठ से दस महीनों से नि:स्वार्थ तथा प्रभावी तरीके से काम कर रहा है ताकि प्रणाली पर क्षमता से अधिक भार न पड़े। इसलिए लोगों से अनुरोध है कि वे एकत्रित होकर भीड़ न बढ़ाएं।’’

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संचारी रोगों संबंधी नोडल अधिकारी डॉ. अमर फेटले ने कहा, ‘‘लेागों को सार्वजनिक स्थानों पर जिम्मेदाराना बर्ताव करना चाहिए। फार्मास्युटिकल टीके से अधिक जरूरत हमें व्यवहार सुधारने वाले टीके की है। लोगों का व्यवहार ही दवा, टीका और रोकथाम का काम करेगा।’’

Kerala
K K Shailaja
Coronavirus
COVID-19
Low Death Rate in Kerala

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • election
    लाल बहादुर सिंह
    पक्ष-प्रतिपक्ष: चुनाव नतीजे निराशाजनक ज़रूर हैं, पर निराशावाद का कोई कारण नहीं है
    16 Mar 2022
    UP के चुनाव का ज़ोरदार झटका शायद उन सभी विपक्षी राजनीतिक ताकतों को जो अपना अस्तित्व बचाना और भाजपा को हराना चाहती हैं, उन्हें 24 की लड़ाई को अधिक गम्भीरता से जीवन-मरण का संग्राम बनाकर लड़ने के लिए…
  • bhagwant mann
    भाषा
    भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की
    16 Mar 2022
    पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राज्य के शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मान को पद एवं गोपनीयता की…
  • रौनक छाबड़ा
    दिल्ली: संसद सत्र के बीच स्कीम वर्कर्स का प्रदर्शन, नियमितीकरण और बजट आवंटन में वृद्धि की मांग
    16 Mar 2022
    इस प्रदर्शन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका, मध्याह्न भोजन (मिड डे मिल) कार्यकर्ता और आशाकर्मी  शामिल थीं। इन सभी ने कहा कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय बजट में इन सभी योजनाओ के लिए "बजट आवंटन में…
  • protest
    मंजीत सिंह पटेल
    क्या हैं पुरानी पेंशन बहाली के रास्ते में अड़चनें?
    16 Mar 2022
    समस्या यह है कि नई पेंशन योजना सेवा के वर्षों से कोई इत्तेफाक नहीं रखती है बल्कि यह कार्पस बेस्ड है यानी जितना फंड NPS अकाउंट में होगा उसी हिसाब से पेंशन।
  • ज़ोमैटो डिलीवरी एजेंटों ने तिरुवनंतपुरम में शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
    अभिवाद
    ज़ोमैटो डिलीवरी एजेंटों ने तिरुवनंतपुरम में शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
    16 Mar 2022
    डिलीवरी एजेंटों ने ज़ोमैटो फ़ूड एग्रीगेटर के प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि बिना किसी अतिरिक्त लाभ के उन्हें फ़ुल टाइम काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License