NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
लखनऊ की सड़कों पर आलू किसने फेंके
आलू की कीमतें धूल चाट रही हैं, किसान कोल्ड स्टोरेज से आलू नहीं उठा रहे हैं और सरकार इस सबके प्रति बेशर्म और लापरवाह है।
सुबोध वर्मा
10 Jan 2018
Translated by महेश कुमार
potato farmers
courtesy : The Tribune

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 6 जनवरी को, वहां के निवासियों ने एक विचित्र दृश्य देखा। लोगों ने विधानसभा मार्ग, वी.वी.आई.पी. गेस्ट हाउस और अन्य स्थानों सहित कुछ प्रमुख सड़कों और चौराहों पर आलू पड़े देखे। लखनऊ के अधिकारियों ने सड़कों को साफ करने के लिए पुलिस, फायर ब्रिगेड और श्रमिकों की एक बड़ी सेना को आपदा प्रबंधन के लिए बुलाया और सड़कों को साफ किया।

लखनऊ जिला मजिस्ट्रेट कौशल राज शर्मा ने बताया, "एक ट्रक था जिसमें आलू की बोरियां थी और आज सुबह शहर के विभिन्न हिस्सों में आलू फेंकने लगे।"

लोगों ने सोचा होगा कि यह कोई मजाक किया जा रहा है, लेकिन सरकारी अधिकारियों और मंत्रि जब स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पहुंचे, तो उनकी पूरी पोल खुल गयी। शर्मा ने कहा कि "यह असामाजिक तत्वों का काम है। यह बहुत स्पष्ट नहीं है कि यह किसानों या किसी भी किसान संगठन का काम है ..." एक राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा, "यह किसानों द्वारा नहीं किया गया, बल्कि शरारती तत्वों द्वारा किया गया है। "कृषि मंत्री सूर्यप्रताप साही ने कहा कि यह" योगी आदित्यनाथ सरकार की छवि को खराब करने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास है "।

और फिर, एक किसान संगठन ने ध्यान से कहानी को आगे बढ़ाया। राष्ट्रीय किसान मंच के शेखर दीक्षित ने कहा कि "ये आलू के किसानों के हैं जिन्होंने लखनऊ की सड़कों पर आलू फैंके हैं, कल ये गन्ना किसान भी हो सकते है ...."

यूपी में आलू के किसान, जो कि भारत में आलू का लगभग 30% का उत्पादन करते है, राजधानी की सड़कों पर आलू फेंकने का मतलब है  कि उनमें काफी गुस्सा है?

इसका जवाब आलू के उत्पादन और उनके मूल्य के आंकड़ों से स्पष्ट हो जाता है। वर्ष 2017 में, आलू का उत्पादन करीब 47 मिलियन टन रिकॉर्ड हुआ। बड़ा रिकॉर्ड 2014-15 का है जब 48 मिलियन टन का उत्पादन किया गया था। लेकिन इस साल सब्जी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मंडियों में थोक आलू के भाव 20 पैसे प्रति किलोग्राम कम हो गए हैं।

सबसे बड़े आलू के उत्पादन केंद्रों में से एक आगरा है, जहाँ पिछले साल दिसंबर में किसानों को 50 किलो की आलू के बैग के लिए थोक व्यापारी से 10 रुपये की पेशकश मिली। जुलाई में, उसी बैग के लिए कीमत 400 रुपये थी। देश भर में विभिन्न आलू उत्पादक केंद्रों से इसी तरह की कहानियां आ रही हैं।

पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी के किसानों के मुताबिक, आलू के उत्पादन की लागत लगभग 45 से 50,000 सुपे प्रति एकड़ है। इसमें ऋण चुकौती और सिंचाई लागत और परिवार के श्रम शामिल नहीं हैं। उपज लगभग 20 मीट्रिक टन प्रति एकड़ है। ट्रेडर्स से मिली कीमत 4000 रुपये प्रति मीट्रिक टन थी। जोकि लगभग 80,000 रुपये प्रति एकड़ है।

सिलीगुड़ी के एक आलू किसान जीवन मंडल ने इकोनॉमिक्स टाइम्स को बताया कि, "घर ले जाने के लिए कुछ भी नहीं है" पश्चिम बंगाल में आलू के उत्पादन में 22% की बढ़ोतरी हुई, जो 2016-17 में 11 मिलियन टन हुई, जिससे कीमतों में गिरावट आ गई। फार्म-गेट के स्तर पर कीमतें 2.40 रुपये प्रति किलोग्राम थीं, जो कि उत्पादन की कीमत 4.5-5 रुपये प्रति किग्रा से काफी कम थीं।

पंजाब में आलू के किसान घाटे का सामना कर रहे थे क्योंकि उन्हें कम से कम 5-6 रूपए की अपेक्षा के बजाय 1 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत मिल रही थी। उत्तर और मध्य गुजरात में बनासकांठा, पाटण और गांधीनगर के आलू उत्पादन बेल्ट में, किलो के उत्पादन में 3 रुपये प्रति किलोग्राम के लिए आलू की बिक्री हुई, जबकि कोल्ड स्टोरेज लागत को छोड़कर 5 रुपये की लागत से उत्पादन हुआ।

लेकिन आलू को कोल्ड स्टोरेज में संग्रहीत किया जा सकता है - तो ऐसा क्यों नहीं किया गया? इसका जवाब यह है कि पिछले साल के कोल्ड स्टोरेज में संग्रहीत आलू को वहां से किसानों को फेस ऐडा करने के बाद उन्हें खाली करना था। उत्तर प्रदेश में आलू के एक 50 किग्रा का थैला कोल्ड स्टोरेज में 11 रूपए में जमा किया जा सकता है। आम तौर पर किसान अपनी मौजूदा फसलों से कुछ पैसे प्राप्त करने के बाद अपने संग्रहित आलू को पुनः प्राप्त करते हैं। हालांकि, पिछले साल के आलू भण्डार अभी भी कोल्ड स्टोरेज में भरा हुआ हैं क्योंकि किसानों के पास भुगतान करने के लिए पैसे नहीं हैं। इसके चलते कुछ कोल्ड स्टोरेज में मालिकों को आगरा जैसे कुछ जिलों में बिजली बंद करनी पडी है।

वास्तव में, जब यूपी के कृषि मंत्री साहय ने लखनऊ आलू डंपिंग घटना को पर यह कहते हुए प्रतिक्रिया दी कि ये आलू "सड़ा हुआ" हैं और "मंडी ने इसे खारिज कर दिया है" तो उन्होंने अज्ञात रूप से इस संभावना को जताया और कहा कि कुछ नाराज और निराश कोल्ड स्टोरेज मालिकों ने फैंक दिया। और इस अनोखे तरीके से उन्होंने संग्रहीत और अनुपयोगी आलू से छुटकारा पा लिया।

मोदी सरकार और उनकी पार्टी की राज्य सरकारें ग्रामीण इलाकों में इन हालातों से परेशान किसानों कि समस्याओं से मिले संकेतों को लगातार नजरअंदाज कर रही है - किसान अपने उत्पादन पर उचित रिटर्न नहीं मिलने पर नाराज हैं। इसने पूरे देश में आंदोलन खड़ा किया और नवंबर में दिल्ली में ऐतिहासिक किसान संसद को नेतृत्व प्रदान किया। आलू डंपिंग की घटना एक और ऐसी घटना है जिसके जरिए मोदी और योगी स्वयं अपने चारों ओर एक बड़े आन्दोलन से घिर रहे हैं।

agrarian crises
farmers protest
Utter pradesh
Yogi Adityanath
yogi sarkar
Aloo
potato farmers
Lucknow

Related Stories

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

क्या वाकई 'यूपी पुलिस दबिश देने नहीं, बल्कि दबंगई दिखाने जाती है'?

यूपी: बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच करोड़ों की दवाएं बेकार, कौन है ज़िम्मेदार?

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव का समीकरण

छोटे-मझोले किसानों पर लू की मार, प्रति क्विंटल गेंहू के लिए यूनियनों ने मांगा 500 रुपये बोनस

बढ़ती नफ़रत के बीच भाईचारे का स्तंभ 'लखनऊ का बड़ा मंगल'

लखनऊः नफ़रत के ख़िलाफ़ प्रेम और सद्भावना का महिलाएं दे रहीं संदेश


बाकी खबरें

  • पेगासस प्रकरण के बाद निजता का क्या होगा? 
    वैभव निकम
    पेगासस प्रकरण के बाद निजता का क्या होगा? 
    03 Aug 2021
    किसी भी मोबाइल या लैपटॉप की ऑनलाइन गतिविधि को गुप्त रूप से ट्रैक करना और बड़े डेटा को हासिल करना बताता है कि कंपनियां ज़्यादातर उन व्यक्तियों के बारे में जानकारी हासिल करती हैं जो जानकारी उनके पास कभी…
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 30,549 नए मामले, 422 मरीज़ों की मौत
    03 Aug 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,549 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 4 लाख 4 हज़ार 958 हो गयी है।
  • फ़ैक्ट-चेक : अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली में पेट्रोल 8 रुपये 36 पैसे सस्ता किया?
    प्रियंका झा
    फ़ैक्ट-चेक : अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली में पेट्रोल 8 रुपये 36 पैसे सस्ता किया?
    03 Aug 2021
    की-वर्ड सर्च करने पर हमें मालूम चला कि ये ख़बर जुलाई 2020 की है. DNA में 30 जुलाई 2020 को छपी एक ऐसी रिपोर्ट में दिल्ली में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों के कम होने के बारे में बताया गया है. इस रिपोर्ट…
  • यूपी: महिला शिक्षक संघ ने तीन दिन की 'पीरियड लीव' की मांग की
    सबरंग इंडिया
    यूपी: महिला शिक्षक संघ ने तीन दिन की 'पीरियड लीव' की मांग की
    03 Aug 2021
    महिला संगठन की सदस्यों ने कहा कि मिशन शक्ति जैसी कथित पहल के बावजूद पुरुष संगठनों ने मांग को नजरअंदाज किया।
  • आंचल और उनके साथी 25 हज़ार पेड़ काटने का विरोध कर रहे हैं
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड: क्या आप साइंस रिसर्च कॉलेज के लिए 25 हज़ार पेड़ों को कटने देना चाहेंगे ?
    03 Aug 2021
    “हम दुनियाभर में प्राकृतिक आपदाएं देख रहे हैं। उत्तराखंड में ही एक के बाद एक प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। अब विकास के नाम पर पेड़ों को काटने का समय खत्म हो गया है। अब पेड़ों के संरक्षण का समय है। हम…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License