NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अर्थव्यवस्था
लंदन में ‘नए लुक’ नज़र आया भगौड़ा नीरव मोदी, नया कारोबार भी शुरू किया
बिट्रिश अख़बार द टेलीग्राफ ने दावा किया है कि नीरव मोदी शहर के वेस्ट एंड इलाके में रह रहा है और उसने हीरे का नया कारोबार भी शुरू कर लिया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
09 Mar 2019
nirav modi
स्क्रीन शॉट। साभार

भारतीय एजेंसियों द्वारा 13,500 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में वांछित भगोड़ा हीरा व्यापारी नीरव मोदी लंदन में नज़र आया है। बिट्रिश अख़बार द टेलीग्राफ ने दावा किया है कि नीरव मोदी शहर के वेस्ट एंड इलाके में रह रहा है और उसने हीरे का नया कारोबार भी शुरू कर लिया है। 

इस ख़बर के बाद आज शनिवार को भारत में विपक्षी दलों ने उसे वापस लाने में असफल रहने पर केंद्र सरकार की निंदा की। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर कई सवाल शुरू हो गए हैं।

सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक वीडयो संदेश में कहा, "आज, भगोड़े हीरा व्यापारी 'छोटा मोदी' नीरव मोदी को लंदन में देखा गया है। 75 करोड़ रुपये के फ्लैट में रहते हुए शानदार जीवन जी रहा है। उसने 10,000 ब्रिटिश पाउंड की एक जैकेट पहन रखी है।"

उन्होंने कहा, "यह सही है मोदीजी (नरेंद्र मोदी), पहले बैंकों से 23,000 करोड़ रुपये लूटो, बिना किसी परेशानी के देश से फरार हो जाओ और फिर सीबीआई और ईडी जैसी जांच एजेंसियों का मजाक उड़ाओ।"

सुरजेवाला ने कहा, "मोदीजी हैं तो नामुमकिन भी मुमकिन है। मालूम पड़ता है कि मोदीजी बैंक फ्रॉडस्टर सेटलमेंट कंपनी चला रहे हैं। पांच साल में भगोड़ों द्वारा 1 लाख करोड़ रुपये लूट लिए गए हैं और आप उन्हें पकड़ने में नाकामयाब रहे। ऐसा इसलिए है क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है।" 

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने इस मामले में ट्वीट कर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि इसमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि तथाकथित ‘चौकीदार’ अपने दोस्तों को लूट और उन्हें भागने देने में मदद के लिए मौजूद है। यह जानने के बाद भी कि इसने हमारे बैंकों को लूट लिया था यह मोदी दावोस में मोदी के साथ होने के लिए आमंत्रित किया गया था।

It is no surprise considering that the so-called ‘Chowkidar’ exists only to help his cronies loot and scoot. This Modi was invited to be at Davos with Modi and is in the pictures, even after it was known that he had looted our banks. #NiravModi https://t.co/DTXklu6lOK

— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) March 9, 2019

इससे पहले द टेलीग्राफ समाचार पत्र द्वारा जारी वीडियो में नीरव मोदी लंदन की सड़कों पर चहलकदमी करते नजर आ रहा है। वह मूंछों और लंबे बालों के साथ अलग लुक में नजर आया। 

भारतीय खुफिया एजेंसियां पहले ही उसके इस नए भेष के बारे में जानकारी दे चुकी हैं। 

वीडियो में नीरव मोदी हर सवाल से बचता और 'नो कमेंट' कहता नजर आ रहा है। 

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट में आगे कहा गया कि नीरव मोदी शहर के वेस्ट एंड इलाके में रह रहा है और यहां तक कि उसने हीरे का नया कारोबार भी शुरू कर लिया है। 

नीरव के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर रखा है। 

नीरव मोदी के खिलाफ प्रत्यर्पण का अनुरोध ब्रिटेन के अधिकारियों के समक्ष पिछले सितंबर से लंबित है।

प्रवर्तन निदेशालय ने मामले में चल रही जांच के सिलसिले में 26 फरवरी को नीरव मोदी और उसकी सहयोगी कंपनियों की 147 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की थीं।  (आईएएनएस के इनपुट के साथ)

द टेलीग्राफ समाचार पत्र द्वारा जारी वीडियो :

nIrav modi
corporate loot
Loan Defaulter
PNB fraud
mehul choksi
Narendra modi
BJP
Congress
CPI(M)
Sitaram yechury

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति


बाकी खबरें

  • indian student in ukraine
    मोहम्मद ताहिर
    यूक्रेन संकट : वतन वापसी की जद्दोजहद करते छात्र की आपबीती
    03 Mar 2022
    “हम 1 मार्च को सुबह 8:00 बजे उजहोड़ सिटी से बॉर्डर के लिए निकले थे। हमें लगभग 17 घंटे बॉर्डर क्रॉस करने में लगे। पैदल भी चलना पड़ा। जब हम मदद के लिए इंडियन एंबेसी में गए तो वहां कोई नहीं था और फोन…
  • MNREGA
    अजय कुमार
    बिहार मनरेगा: 393 करोड़ की वित्तीय अनियमितता, 11 करोड़ 79 लाख की चोरी और वसूली केवल 1593 रुपये
    03 Mar 2022
    बिहार सरकार के सामाजिक अंकेक्षण समिति ने बिहार के तकरीबन 30% ग्राम पंचायतों का अध्ययन कर बताया कि मनरेगा की योजना में 393 करोड रुपए की वित्तीय अनियमितता पाई गई और 11 करोड़ 90 लाख की चोरी हुई जबकि…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 6,561 नए मामले, 142 मरीज़ों की मौत
    03 Mar 2022
    देश में कोरोना से अब तक 5 लाख 14 हज़ार 388 लोगों अपनी जान गँवा चुके है।
  • Civil demonstration in Lucknow
    असद रिज़वी
    लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें
    03 Mar 2022
    युद्ध भले ही हज़ारों मील दूर यूक्रेन-रूस में चल रहा हो लेकिन शांति प्रिय लोग हर जगह इसका विरोध कर रहे हैं। लखनऊ के नागरिकों को भी यूक्रेन में फँसे भारतीय छात्रों के साथ युद्ध में मारे जा रहे लोगों के…
  • aaj ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव : पूर्वांचल में 'अपर-कास्ट हिन्दुत्व' की दरार, सिमटी BSP और पिछड़ों की बढ़ी एकता
    03 Mar 2022
    यूपी चुनाव के छठें चरण मे पूर्वांचल की 57 सीटों पर गुरुवार को मतदान होगे. पिछले चुनाव में यहां भाजपा ने प्रचंड बहुमत पाया था. लेकिन इस बार वह ज्यादा आश्वस्त नहीं नज़र आ रही है. भाजपा के साथ कमोबेश…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License