NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
लंदन में फ़ासीवाद-विरोधी लामबंदी : टॉमी रॉबिन्सन के समर्थकों का प्रतिरोध
ब्रिटिश धुर दक्षिणपंथी और मुस्लिम विरोधी कार्यकर्ता टॉमी रॉबिन्सन वर्तमान में, अदालत के बाहर प्रसारण के लिए और अदालत के ख़िलाफ़ “अपमानजनक भाषा” का प्रयोग करने और उसकी अवमानना के लिए जेल की सज़ा काट रहे हैं। उन्होंने 2018 में चाइल्ड ग्रूमिंग गैंग के मुक़दमे के दौरान लीड्स क्राउन कोर्ट के बाहर केस के परिणाम को पहले ही घोषित करने का प्रयास किया था।
पीपल्स डिस्पैच
28 Aug 2019
Translated by महेश कुमार
लंदन में फ़ासीवाद-विरोधी लामबंदी
लंदन में 250-फ़ासीवाद-विरोधी लोगों ने प्रदर्शन कर टॉमी रॉबिन्सन के समर्थकों को चुनौती दे डाली जो खुद काफ़ी कम संख्या में थे।

24 अगस्त को, लंदन में 250-फ़ासीवाद-विरोधी लोगों ने प्रदर्शन कर टॉमी रॉबिन्सन के समर्थकों को चुनौती दे डाली जो खुद काफ़ी कम संख्या में थे। टॉमी रॉबिन्सन को स्टीफ़न याक्ले-लेनन के नाम से भी जाना जाता है और वे धुर दक्षिणपंथी और इस्लाम-विरोधी कार्यकर्ता हैं और जेल में सज़ा काट रहे हैं। इस फ़ासीवाद-विरोधी लामबंदी का आह्वान कई सक्रिय समूहों द्वारा किया गया था, जिसमें लंदन एंटी-फ़ासिस्ट असेंबली, रिवोल्यूशनरी कम्युनिस्ट ग्रुप, ग्रीन एंटी-कैपिटलिस्ट फ्रंट और स्टैंड अप टू नस्लवाद शामिल थे।

रॉबिन्सन वर्तमान में, अदालत के बाहर प्रसारण के लिए और अदालत के ख़िलाफ़ “अपमानजनक भाषा” का प्रयोग करने और उसकी अवमानना के लिए जेल की सज़ा काट रहे हैं। उन्होंने 2018 में चाइल्ड ग्रूमिंग गैंग के मुक़दमे के दौरान लीड्स क्राउन कोर्ट के बाहर केस के परिणाम को पहले ही घोषित करने का प्रयास किया था।

द मॉर्निंग स्टार ने बताया कि शनिवार को टॉमी रॉबिन्सन के समर्थकों द्वारा एक रैली की गई थी, जिसमें बेल्मश जेल से उनकी रिहाई की मांग की गई थी। इसके ख़िलाफ़ फ़ासीवाद विरोधी प्रदर्शनकारियों ने ऑक्सफ़ोर्ड सर्कस में जवाबी कार्रवाई की।

ग्रीन एंटी-कैपिटलिस्ट फ्रंट ने अपने बयान में कहा, "अतीत में, दूर-दराज़ के कई इलाक़ों में ‘फ़्री टॉमी रॉबिन्सन’ समर्थकों ने सड़कों पर ग़ैर-श्वेत रंग वालो पर कई बार हमला किया है, उस पर भी हमला किया गया जो उन्हें लगता कि वे ‘वामपंथी’ हो सकते हैं, और पुलिस की सुरक्षा में हिटलर को सलाम करते हुए ऐसा करते हैं। जब उन्होंने लीड्स में मार्च किया, तो एक मस्जिद और एक गुरुद्वारे में अगले दिन आग लग गई थी, जो कोई संयोग नहीं हो सकता था।"

उन्होंने आगे कहा, “हम इन लोगों को अपनी सड़कों पर मार्च करने की अनुमति देकर ध्यान आकर्षित करने की अनुमति नहीं दे सकते। जिस समूहों के खिलाफ हमने विरोध किया और पहचान बनाई है, उनमें से एक क्राइस्टचर्च शूटर से फंडिंग प्राप्त कर रहा है और सीधे उनके विचारों से प्रभावित है। हमें क्राइस्टचर्च और एल पासो के पीड़ितों को याद रखना चाहिए और हमारी सड़कों पर इन लोगों के विचारों को सड़कों से दुर रखना चाहिए। नो पसारन!।”

ऑक्सफ़ोर्ड सर्कस पर प्रदर्शन के बाद, फ़ासीवाद विरोधी प्रदर्शनकारियों ने पोलिश दूतावास में भी पोलिश एलजीबीटी अधिकार कार्यकर्ताओं के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए मार्च किया, जो एलजीबीटी लोगों के उत्पीड़न के ख़िलाफ़ और पोलैंड में प्राइड मार्च के ऊपर हमलों का विरोध कर रहे थे।

Courtesy: Peooples Dispatch
Anti-fascist protests
Green Anti-Capitalist Front
London Anti-Fascist Assmebly
Revolutionary Communist Group
Stand Up To Racism
Stephen Yaxley-Lennon
Tommy Robinson

Related Stories

ग्रीस की अदालत ने फ़ासीवादी दल गोल्डन डौन पार्टी को आपराधिक समूह घोषित किया


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,568 नए मामले, 97 मरीज़ों की मौत 
    15 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.08 फ़ीसदी यानी 33 हज़ार 917 हो गयी है।
  • tree
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु के चाय बागान श्रमिकों को अच्छी चाय का एक प्याला भी मयस्सर नहीं
    15 Mar 2022
    मामूली वेतन, वन्यजीवों के हमलों, ख़राब स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य कारणों ने बड़ी संख्या में चाय बागान श्रमिकों को काम छोड़ने और मैदानी इलाक़ों में पलायन करने पर मजबूर कर दिया है।
  • नतालिया मार्क्वेस
    अमेरिका में रूस विरोधी उन्माद: किसका हित सध रहा है?
    15 Mar 2022
    संयुक्त राज्य अमेरिका का अपनी कार्रवाइयों के सिलसिले में सहमति बनाने को लेकर युद्ध उन्माद की आड़ में चालू पूर्वाग्रहों को बढ़ाने का एक लंबा इतिहास रहा है।
  • डॉ. राजू पाण्डेय
    डिजिटल फाइनेंस: कैशलेस होती दुनिया में बढ़ते फ़्रॉड, मुश्किलें भी आसानी भी..
    15 Mar 2022
    हर साल 15 मार्च के दिन विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष कंज़्यूमर इंटरनेशनल के 100 देशों में फैले हुए 200 कंज़्यूमर समूहों ने "फेयर डिजिटल फाइनेंस" को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की थीम…
  •  Scheme Workers
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्यों आंदोलन की राह पर हैं स्कीम वर्कर्स?
    14 Mar 2022
    हज़ारों की संख्या में स्कीम वर्कर्स 15 मार्च यानि कल संसद मार्च करेंगी। आखिर क्यों हैं वे आंदोलनरत ? जानने के लिए न्यूज़क्लिक ने बात की AR Sindhu से।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License