NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में भाजपा की साख दांव पर?
सातवें चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर 19 मई को वोट डाले जाएंगे। इसी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट पर भी मतदान होना है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
14 May 2019
Narendra Modi

छह चरण की वोटिंग के बाद अब राजनीतिक दलों ने सातवें और आखिरी चरण में होने वाली सीटों पर प्रचार तेज कर दिया है। सातवें चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर 19 मई को वोट डाले जाएंगे। इसमें बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की सीटों पर वोटिंग होगी।

बीते चुनाव की बात करें तो राजग ने इस चरण की 59 में 39 सीटें जीतकर चुनावी बाजी अपने नाम की थी। कांग्रेस को महज 4 सीटों पर जीत मिली थी जबकि अन्य क्षेत्रीय दल 16 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रहे थे।

बीते चुनाव में बीजेपी ने यूपी की सभी 13, हिमाचल प्रदेश की सभी 4, चंडीगढ़ की इकलौती, मध्यप्रदेश की सभी 8, झारखंड की 3 में से 1, बिहार की 8 में से 7 (जदयू की 1 सीट छोड़ कर) सीटों पर कब्जा जमाया था। एनडीए को पंजाब की 13 में से 5 (4 सहयोगी अकाली दल) की सीटें हाथ आईं थीं। जबकि पश्चिम बंगाल की सभी 13 सीटों पर टीएमसी ने कब्जा जमाया था।

पूर्वांचल में है मुख्य दंगल

यूपी में सातवें चरण में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, अनुप्रिया पटेल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, रमापति राम त्रिपाठी, अभिनेता रवि किशन, आरपीएन सिंह समेत कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। इस चरण में महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर व राबर्ट्सगंज में मतदान होना है।

पूर्वांचल में सातवें चरण की 13 सीटों पर होने वाले चुनाव में सपा 8 और बसपा 5 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा 11 और उसकी सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) मिर्जापुर व राबर्ट्सगंज सीटों पर चुनाव मैदान में है। कांग्रेस 11 और उसकी सहयोगी जन अधिकार पार्टी एक सीट पर लड़ रही है।

बिहार में केंद्रीय मंत्रियों की साख दांव पर

सातवें चरण में बिहार में आठ लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। ये सीटें नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकट और जहानाबाद हैं। 2014 में इन आठ सीटों में बीजेपी सात और एक सीट आरएलएसपी जीतने में कामयाब रही थी। इनमें पांच सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। इन पांचों सीटों में चार पर केंद्र सरकार के मंत्री हैं। पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, पाटिलपुत्र से रामकृपाल यादव, आरा से आरके सिंह और बक्सर से अश्विनी चौबे चुनाव मैदान में हैं।

पश्चिम बंगाल में कड़ी लड़ाई

प. बंगाल की 9 सीटों पर सत्तारूढ़ टीएमसी के लिए करो या मरो की स्थिति है। चुनाव दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जाधवपुर, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर सीट पर है। 2014 में इन सभी 9 सीटें टीएमसी को मिली थी। इस बार भाजपा और वाम मोर्चा कड़ी टक्कर दे रहे हैं। पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी पुराना प्रदर्शन दोहराती हैं तो केंद्र की राजनीति में उनका रुतबा बढ़ेगा। औसत या बुरे प्रदर्शन की कीमत विधानसभा चुनाव में चुकानी होगी।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की परीक्षा

मध्य प्रदेश में देवास, उज्जैन, मंदसौर,  खरगौन, खंडवा, रतलाम और धार सीट पर चुनाव है। 2014 में इन सभी आठों सीटों पर बीजेपी को जीत मिली थी। हालांकि बाद में रतलाम सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। इस तरह से मौजूदा समय में 7 सीटें बीजेपी के पास है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सामने भाजपा का विजय रथ रोकने के लिए बेहतर प्रदर्शन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। पार्टी को स्वशासित राज्य में बेहतर प्रदर्शन कर यह सिद्ध करना है कि विधानसभा में उसे मिली जीत महज संयोग नहीं था।

पंजाब तय करेगा आप का भविष्य

आखिरी चरण में पंजाब की सभी 13 यानी गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरुर, पटियाला और खडूर साहिब सीट पर चुनाव है। 2014 के चुनाव में इन 14 सीटों में आम आदमी पार्टी 4, अकाली दल 4, कांग्रेस 3 और बीजेपी ने 2 सीटें जीती थी।  इस बार के चुनाव में सबसे बड़ी प्रतिष्ठा आम आदमी पार्टी की लगी है। 2014 से लेकर 2019 आते-आते पार्टी के लिए स्थिति इतनी विपरीत हो चुकी है कि पिछले नतीजे को दोहराना आसान नहीं है।

हिमाचल में मुकाबला दिलचस्प

हिमाचल की सभी चार सीटों हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा और शिमला पर आखिरी चरण में मतदान होना है। 2014 में सूबे में क्लीन स्वीप करने वाली भाजपा के सामने चारों सीटें बरकरार रखना चुनौती है। हालांकि लोकसभा चुनाव में हार के बाद हिमाचल में भी सत्ता गंवा चुकी कांग्रेस ने वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस की तरफ से चुनाव प्रचार की कमान वीरभद्र ने संभाल रखी है। इसके चलते यहां मुकाबला दिलचस्प हो गया है। इन सबके अलावा झारखंड की राजमहल, दुमका, गोड्डा और चंडीगढ़ सीट पर भी आखिरी चरण में मतदान होना है।

Narendra modi
2019 आम चुनाव
election 2014
Amit Shah
modi sarkar
BJP
varanasi
Himachal Pradesh
West Bengal
TMC
UttarPradesh
Bihar
NDA Govt
Grand Alliance
SP-BSP Alliance (7043
punjab
Congress
AAP
Madhya Pradesh

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

राज्यपाल की जगह ममता होंगी राज्य संचालित विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति, पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने पारित किया प्रस्ताव

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

ज्ञानवापी मस्जिद के ख़िलाफ़ दाख़िल सभी याचिकाएं एक दूसरे की कॉपी-पेस्ट!

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?


बाकी खबरें

  • covid
    संदीपन तालुकदार
    जानिए ओमिक्रॉन BA.2 सब-वैरिएंट के बारे में
    24 Feb 2022
    IISER, पुणे के प्रख्यात प्रतिरक्षाविज्ञानी सत्यजित रथ से बातचीत में उन्होंने ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट BA.2 के ख़तरों पर प्रकाश डाला है।
  • Himachal Pradesh Anganwadi workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिमाचल प्रदेश: नियमित करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी कर्मी
    24 Feb 2022
    प्रदर्शन के दौरान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला व उन्हें बारह सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने आगामी बजट में कर्मियों की मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। यूनियन…
  • Sulaikha Beevi
    अभिवाद
    केरल : वीज़िंजम में 320 मछुआरे परिवारों का पुनर्वास किया गया
    24 Feb 2022
    एलडीएफ़ सरकार ने मठीपुरम में मछुआरा समुदाय के लोगों के लिए 1,032 घर बनाने की योजना तैयार की है।
  • Chandigarh
    सोनिया यादव
    चंडीगढ़ के अभूतपूर्व बिजली संकट का जिम्मेदार कौन है?
    24 Feb 2022
    बिजली बोर्ड के निजीकरण का विरोध कर रहे बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान लगभग 36 से 42 घंटों तक शहर की बत्ती गुल रही। लोग अलग-अलग माध्यम से मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन प्रशासन पूरी तरह से लाचार…
  • Russia targets Ukraine
    एपी
    रूस ने यूक्रेन के वायुसेना अड्डे, वायु रक्षा परिसम्पत्तियों, सैन्य आधारभूत ढांचे को बनाया निशाना, अमेरिका-नाटो को चेताया
    24 Feb 2022
    रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि सेना ने घातक हथियारों का इस्तेमाल यूक्रेन के वायुसेना अड्डे, वायु रक्षा परिसम्पत्तियों एवं अन्य सैन्य आधारभूत ढांचे को निशाना बनाने के लिये किया है। उसने आगे दावा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License