NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति

दिल्ली चुनाव परिणाम: आप की प्रचंड जीत के बाद केजरीवाल का कार्यकर्ताओं को संबोधन

निर्वाचन आयोग के आकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) 70 में से 67 सीटों पर, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 7 सीटों पर आगे चल रही है।
न्यूज़क्लिक टीम
11 Feb 2020
image courtesy:business standard

दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कौन बाजी मारेगा ये अब से कुछ देर में साफ हो जाएगी। सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी लगातार जीत का दावा कर रही हैं वहीं कांग्रेस भी चमत्कार की उम्मीद लगाए बैठी है।  अभीतक आये रूझानों में  विधानसभा की 70 सीटों  में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया है

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतगणना आरंभ हो गई। मतों की गणना के लिए स्थापित किए गए विभिन्न केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) रणबीर सिंह ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे आरंभ हो गई, जो कई दौर में की जाएगी।
‘एक्जिट पोल’ में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की जीत का अनुमान व्यक्त किए जाने और चुनाव आयोग द्वारा मतदान प्रतिशत की घोषणा में देरी होने के बाद से विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर लोगों के बीच जिज्ञासा बहुत बढ़ गयी है।
 सिंह ने कहा, ‘‘ मतणगना के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है। मतगणनाा निर्वाचन आयोग की तय प्रक्रियाओं के तहत की जा रही है।’’
 उन्होंने बताया कि दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ पहले सुबह साढ़े आठ बजे तक डाक मत पत्रों की गिनती गई और इसके बाद ईवीएम के जरिए डाले गए मतों की गणना की जा रहे हैं ।’’
 उन्होंने कहा, ‘‘ मतदान केंद्र 70 विधानसभा क्षेत्रों में 21 स्थानों पर स्थापित किए गए हैं। हर केंद्र में कई मतगणना कक्ष है जिनकी संख्या उस जिले में आने वाले निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या के समान है।’’

हर ईवीएम के साथ एक मतपत्र इकाई (बीयू), एक नियंत्रण इकाई (सीयू) और एक वीवीपीएटी संलग्न है।  अधिकारी ने बताया कि हर निर्वाचन क्षेत्र से सीयू के जरिए मतणना के बाद पांच वीवीपीएटी को चुना जाएगा और उनकी गणना की जाएगी। इस चुनाव के लिए मतदान शनिवार को हुआ था जिसे आप और भाजपा के मुकाबले के रूप में देखा गया। मतदान के बाद 593 पुरुष उम्मीदवारों और 79 महिला प्रत्याशियों की राजनीतिक तकदीर ईवीएम में कैद हो गयी।

मतदान के करीब 24 घंटे बाद चुनाव आयोग ने रविवार को घोषणा की कि अंतिम मतदान प्रतिशत 62.59 रहा जो 2015 की तुलना में पांच फीसद कम है। उसने कहा कि उसने आंकड़े संकलन की निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया। आप ने मत प्रतिशत की घोषणा में देरी को लेकर सवाल उठाये।
मतगणना केंद्र पूर्वी दिल्ली के सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, पश्चिम दिल्ली के एनएसआईटी द्वारका, दक्षिणपूर्वी दिल्ली के मीराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी और जी बी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी, मध्य दिल्ली में सर सी वी रमण आईटीआई, धीरपुर और उत्तरी दिल्ली के बवाना में राजीव गांधी स्टेडियम एवं अन्य स्थान हैं। अधिकारियों के अनुसार मतगणना के लिए 33 पर्यवेक्षक तैनात हैं। 
     

Live blog

There are currently no posts.

Pagination

  • Previous page ‹‹
Arvind Kejriwal
AAP
BJP
Congress
Delhi Election 2020
delhi election

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग


बाकी खबरें

  • Rafale and Augusta
    न्यूज़क्लिक टीम
    रफ़ाल और अगुस्ताः अभी और कितने 'कंकाल' बाहर आएंगे Mr. PM
    09 Nov 2021
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने इटली की अगुस्ता VVIP हेलिकॉप्टर सौदे में ब्लैकलिस्टेड कंपनी फिनमिक्का को क्लीन चिट देने और रफ़ाल सौदे में रिश्वत के नये खुलासे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
  • Tripura Violence
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    त्रिपुरा हिंसा : एडिटर्स गिल्ड, आइडब्ल्यूपीसी ने की यूएपीए वापस लेने की मांग, सीपीआइएमएल का प्रदर्शन
    09 Nov 2021
    त्रिपुरा हिंसा के बाद वकीलों और पत्रकारों पर प्रदेश की पुलिस द्वारा दर्ज किए गए यूएपीए को वापस लेने की मांग एडिटर्स गिल्ड, आइडब्ल्यूपीसी व सीपीआइएमएल ने की है।
  • Pegasus
    एस एन साहू 
    पेगासस पर सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला गांधी, राम मोहन राय के नज़रिये की अभिव्यक्ति है
    09 Nov 2021
    कई जाने-माने भारतीयों के फ़ोन की निगरानी मामले में सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले ने महात्मा गांधी की उस बात का मज़बूती से समर्थन किया है कि अदालतों को सरकार के अधीन नहीं होना चाहिए, बल्कि इंसाफ़ देना चाहिए।
  • Arun Kumar
    न्यूज़क्लिक टीम
    "नकदी हटा देने से काला धन गायब नहीं हुआ": प्रोफेसर अरुण कुमार
    09 Nov 2021
    भारत सरकार के अर्थव्यवस्था से जुड़े आँकड़ों में पाँच साल पहले लागू नोटबंदी के भयानक असर दिखाई नहीं देतेI न्यूज़क्लिक से एक खास बातचीत में प्रोफेसर अरुण कुमार ने कहा कि इस अचानक लिए फैसले ने देश की…
  • Param Bir Singh
    भाषा
    परमबीर सिंह वसूली प्रकरण: दो पुलिस अधिकारी सात दिनों के लिए सीआईडी हिरासत में भेजे गये
    09 Nov 2021
    सीआईडी ने सोमवार को पुलिस निरीक्षक नंदकुमार गोपाले और निरीक्षक आशा कोरके को गिरफ्तार किया था। ये दोनों पहले मुंबई की अपराध शाखा में तैनात थे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License