NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मध्य प्रदेश : ख़तरनाक है हत्याओं पर राजनीति
मध्य प्रदेश में हाल में हुई तीन हाई प्रोफाइल हत्याओं को राजनीतिक रंग दिए जाने से प्रदेश की राजनीतिक सहिष्णुता खत्म हो सकती है।
राजु कुमार
22 Jan 2019
इंदौर में प्रदर्शन

मध्य प्रदेश में पिछले एक हफ्ते में तीन हाई प्रोफाइल हत्याओं को लेकर विपक्षी दल भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदेश व्यापी प्रदर्शन किया। भाजपा इन हत्याओं को राजनीतिक रंग देने में लगी है। जबकि कांग्रेस के कुछ नेता भी प्रतिक्रिया में इन हत्याओं को भाजपा की अंदरूनी रंजिश बता रही है। प्रदेश में इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप पहली बार लगाए जा रहे हैं। प्रदेश में राजनीतिक प्रतिशोध को लेकर अपराध बहुत कम हुए हैं और उन मामलों को बड़े पैमाने पर राजनीतिक रंग देने का प्रयास कभी नहीं हुआ।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि कांग्रेस परिवर्तन की बात करती है, क्या यही परिवर्तन है, हत्याओं का दौर शुरू हो गया है। मंदसौर हत्याकांड में भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर कांग्रेस प्रतिक्रिया दे रही है कि ये हत्याएं भाजपा के भीतर की रंजिश है। मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना है कि पिछले 15 सालों में प्रदेश में अपराध तेजी से बढ़ा है, ऐसे में कांग्रेस की एक महीने की सरकार पर भाजपा आरोप न लगाए। इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप के बीच मध्य प्रदेश में बढ़ते अपराध का मुद्दा गुम हो जाने का डर है।

पिछले 16 जनवरी को इंदौर के बिल्डर व केबल संचालक संदीप अग्रवाल की हत्या अपराधियों ने कर दी। थाने से लगभग 150 मीटर की दूरी पर घटी इस घटना से इंदौर सहित पूरा प्रदेश स्तब्ध हो गया। एक सुनियोजित साजिश के तहत इसे अंजाम दिया गया। पुलिस इसे कारोबारी विवाद बता रही है। इसे लेकर भाजपा ने कानून-व्यवस्था के सवाल उठाए। अगले ही दिन मंदसौर नगर पालिका के अध्यक्ष भाजपा नेता प्रहलाद बंधवार की हत्या हो गई। इस हत्या के बाद भाजपा और आक्रामक हो गई। शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने आरोप लगाए कि अपराधियों को कांग्रेस सरकार द्वारा राजनैतिक संरक्षण मिलने से अपराधियों के हौसले बढ़े हैं। इस हत्याकांड को पुलिस ने चंद घंटों में ही सुलझा लेने का दावा किया। प्रहलाद बंधवार के नजदीकी मनीष बैरागी को पुलिस ने इस हत्याकांड का आरोपी बताया। बैरागी भी भाजपा से जुड़ा हुआ था। उसका नाम आने पर कुछ भाजपा के नेताओं ने इससे इनकार किया, लेकिन कुछ ने स्वीकार किया कि वह साधारण कार्यकर्ता था। इस हत्या के पीछे भी जमीन एवं पैसे के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। इस हत्या के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। इस पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा को इस पर राजनीति नहीं करने की सलाह दी।

इन घटनाओं के तीन दिन बाद ही 20 जनवरी को प्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन के जिले बड़वानी में भाजपा नेता का शव खेत में मिला। भाजपा के बलवाड़ी मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे सुबह की सैर पर निकले थे। उनका पत्थर से सिर कुचला हुआ शव खेत में मिला। इसी दिन बड़वानी में ही दो सर्राफा व्यापारियों के साथ लूट हो गई। इसमें 30 किलो चांदी, 20 ग्राम सोना और कुछ नकदी की लूट हो गई। इसी दिन गुना जिले के मवन पिपरिया निवासी परमाल कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा इसे पार्टी के स्थानीय नेता बता रही है और वह स्थानीय कांग्रेस पर हत्याकांड का आरोप लगा रही है।

भाजपा इन अपराधों को लेकर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा कर रही है। और बयान दे रही है कि यदि इस पर अंकुश नहीं लगा, तो भाजपा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। दूसरी ओर गृह मंत्री बाला बच्चन बयान दे रहे हैं कि बड़वानी की घटना भी मंदसौर के समान लग रही है। मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि जिन्होंने अपने 15 साल के शासन काल में प्रदेश को अपराध प्रदेश बनाए रखा, वे एक माह की वर्तमान सरकार को कोस रहे हैं।

इस पूरे मामले को लेकर सीपीआई (एम) के वरिष्ठ नेता बादल सरोज का कहना है कि जिस तरीके से भाजपा इस मामले को दिखाना चाहती है, वह गलत है। भाजपा के शासनकाल में अपराधी बेखौफ थे और राजनीतिक संरक्षण भी था। पुलिस की नियुक्ति भी उसी आधार पर होती थी। इसलिए इसे राजनीतिक रंग देने और बयानबाजी करने के बजाय अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कानून-व्यवस्था को ज्यादा बेहतर करने की जरूरत है, जिसकी पहल वर्तमान सरकार की ओर से अभी तक नहीं की गई है। मध्य प्रदेश को अपराध से मुक्त करने के लिए सतही प्रयासों के बजाय ठोस कार्रवाई करने और बिना राजनीतिक दबाव या बयानबाजी के अपराधियों को पकड़ने के जरूरत है।

दोनों पार्टियों की इस तरह के बयानबाजी से प्रदेश की राजनीतिक सहिष्णुता खतरे में दिखाई देने लगा है। भाजपा के कार्यकाल में यदि अपराध होते थे, तो उस आधार पर वर्तमान में हो रहे अपराधों की गंभीरता खत्म नहीं हो जाती। लेकिन जिस तरह से बयानबाजी की जा रही है, वह अपराधियों को पकड़वाने या पकड़ने के बजाय राजनीतिक ज्यादा है। यद्यपि कमलनाथ यह कहते हैं कि चाहे भाजपा के आपसी अंतर्कलह के विवाद हो या अन्य कारण, सरकार अपने कर्तव्यों का पूरा पालन करेगी। यद्यपि सरकार को भी चाहिए कि अपनी गंभीरता दिखाते हुए विपक्ष द्वारा की जा रही उच्च स्तरीय जांच की मांग को मंजूर कर विश्वास दिलाए कि वह वास्तव में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाना चाहती है।

Madhya Pradesh
Congress
BJP
kamalnath
Shivraj Singh Chauhan
party-politics
murder

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • corona
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,778 नए मामले, 62 मरीज़ों की मौत
    23 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.05 फ़ीसदी यानी 23 हज़ार 87 हो गयी है।
  • moon
    संदीपन तालुकदार
    चीनी मिशन में इकट्ठा किये गये चंद्रमा के चट्टानों से शोध और नये निष्कर्षों को मिल रही रफ़्तार
    23 Mar 2022
    इस परिष्कृत चीनी चंद्र मिशन ने चीन और उसके बाहर दोनों ही जगहों पर पृथ्वी या उसके वायुमंडल से बाहर के चट्टानों पर शोध किया है। जानकार उम्मीद जता रहे हैं कि इससे हमें सौर मंडल के बारे में नयी-नयी…
  • bhagat singh
    हर्षवर्धन
    जाति के सवाल पर भगत सिंह के विचार
    23 Mar 2022
    भगत सिंह के जाति व्यवस्था के आलोचना के केंद्र में पुनर्जन्म और कर्म का सिद्धांत है। उनके अनुसार इन दोनों सिद्धांतों का काम जाति व्यवस्था से हो रहे भीषण अत्याचार के कारण उत्पन्न होने वाले आक्रोश और…
  • bhagat singh
    लाल बहादुर सिंह
    भगत सिंह की फ़ोटो नहीं, उनके विचार और जीवन-मूल्यों पर ज़ोर देना ज़रूरी
    23 Mar 2022
    शहादत दिवस पर विशेष: भगत सिंह चाहते थे कि आज़ाद भारत में सत्ता किसानों-मजदूरों के हाथ में हो, पर आज देश को कम्पनियां चला रही हैं, यह बात समाज में सबसे पिछड़े माने जाने वाले किसान भी अपने आन्दोलन के…
  • भाषा
    साल 2021 में दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी थी : रिपोर्ट
    22 Mar 2022
    साल 2021 में वैश्विक स्तर पर वायु गुणवत्ता की स्थिति बयां करने वाली यह रिपोर्ट 117 देशों के 6,475 शहरों की आबोहवा में पीएम-2.5 सूक्ष्म कणों की मौजूदगी से जुड़े डेटा पर आधारित है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License