NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
समाज
भारत
राजनीति
महाराष्ट्र में दो लोगों को ‘जय श्रीराम’ बोलने को मजबूर किया गया
औरंगाबाद जिले में धार्मिक नारा नहीं लगाने को लेकर हफ्ते भर के भीतर दूसरी घटना सामने आई। 
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
22 Jul 2019
Mob lynching
सांकेतिक तस्वीर

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में दो लोगों को कथित रूप से ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाने को मजबूर किया गया जिसके बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गयी है। पुलिस ने सोमवार को कहा कि पिछले कुछ दिनों में शहर में यह दूसरी ऐसी घटना है।

इस संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि खाना ऑर्डर करने वाले ऐप जोमैटो के लिए काम करने वाले शेख आमिर और उसका दोस्त शेख नासिर रविवार को आजाद चौक पर ऑटो का इंतजार कर रहे थे। उसी वक्त चार-पांच लोग कार से आए और दोनों से झगड़ा शुरू कर दिया। 

उन्हें धार्मिक पहचान को लेकर गालियां दीं और ‘जय श्रीराम’ नहीं बोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। अधिकारी ने बताया कि दोनों ने डर की वजह से ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाया।
बाद में कुछ राहगीरों को आते देख सभी कार सवार वहां से भाग खड़े हए।

आमिर और नासिर ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त चिरंजीव प्रसाद ने कहा कि आरोपियों और उनके वाहन की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। उनके खिलाफ कड़ी कर्रवाई की जाएगी।

इससे पहले गुरुवार रात औरंगाबाद के बेगमपुर में भी इमरान इस्माइल पटेल की पिटाई की गई थी। वह होटल से काम करके वापस घर जा रहा था। जैसे ही वह मुजफ्फरनगर इलाके में पहुंचा, कुछ लोगों ने उसे रोका और जय श्रीराम का नारा लगाने के लिए कहा। विरोध करने पर मारपीट की।

आपको बता दें कि मोदी सरकार जब से दोबारा सत्ता में आई है तब से जयश्री राम का नारा लगवाने को लेकर मारपीट या लिंचिंग किए जाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। 

लोकसभा में भी जब एमआईएम के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद चुने गए असदुद्दीन ओवैसी बतौर सांसद शपथ ले रहे थे तब भाजपा के कई सांसदों ने ‘जयश्री राम’, ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने शुरू कर दिए।

सबसे दुखद घटना झारखंड में हुई। पिछले महीने 18 जून को झारखंड के सरायकेला में एक 24 साल के मुस्लिम युवक तबरेज़ अंसारी को चोरी के आरोप में बेरहमी से पीटा गया था। इस दौरान उग्र हिंदुत्वादी भीड़ ने उससे जय श्रीराम के नारे भी लगवाए। बाद में तबरेज की मौत हो गई थी।

 

mob lynching
aurangabad
Maharastra
BJP
BJP-RSS
Hindutva

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

लखनऊ विश्वविद्यालय: दलित प्रोफ़ेसर के ख़िलाफ़ मुक़दमा, हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं!

मध्यप्रदेश: गौकशी के नाम पर आदिवासियों की हत्या का विरोध, पूरी तरह बंद रहा सिवनी

2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेज़ हुए सांप्रदायिक हमले, लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली सरकार ने किए हाथ खड़े

रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट : डाडा जलालपुर में अभी भी तनाव, कई मुस्लिम परिवारों ने किया पलायन

हिमाचल प्रदेश के ऊना में 'धर्म संसद', यति नरसिंहानंद सहित हरिद्वार धर्म संसद के मुख्य आरोपी शामिल 

अब भी संभलिए!, नफ़रत के सौदागर आपसे आपके राम को छीनना चाहते हैं

मुस्लिम जेनोसाइड का ख़तरा और रामनवमी

ग़ाज़ीपुर; मस्जिद पर भगवा झंडा लहराने का मामला: एक नाबालिग गिरफ़्तार, मुस्लिम समाज में डर


बाकी खबरें

  • corona
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,778 नए मामले, 62 मरीज़ों की मौत
    23 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.05 फ़ीसदी यानी 23 हज़ार 87 हो गयी है।
  • moon
    संदीपन तालुकदार
    चीनी मिशन में इकट्ठा किये गये चंद्रमा के चट्टानों से शोध और नये निष्कर्षों को मिल रही रफ़्तार
    23 Mar 2022
    इस परिष्कृत चीनी चंद्र मिशन ने चीन और उसके बाहर दोनों ही जगहों पर पृथ्वी या उसके वायुमंडल से बाहर के चट्टानों पर शोध किया है। जानकार उम्मीद जता रहे हैं कि इससे हमें सौर मंडल के बारे में नयी-नयी…
  • bhagat singh
    हर्षवर्धन
    जाति के सवाल पर भगत सिंह के विचार
    23 Mar 2022
    भगत सिंह के जाति व्यवस्था के आलोचना के केंद्र में पुनर्जन्म और कर्म का सिद्धांत है। उनके अनुसार इन दोनों सिद्धांतों का काम जाति व्यवस्था से हो रहे भीषण अत्याचार के कारण उत्पन्न होने वाले आक्रोश और…
  • bhagat singh
    लाल बहादुर सिंह
    भगत सिंह की फ़ोटो नहीं, उनके विचार और जीवन-मूल्यों पर ज़ोर देना ज़रूरी
    23 Mar 2022
    शहादत दिवस पर विशेष: भगत सिंह चाहते थे कि आज़ाद भारत में सत्ता किसानों-मजदूरों के हाथ में हो, पर आज देश को कम्पनियां चला रही हैं, यह बात समाज में सबसे पिछड़े माने जाने वाले किसान भी अपने आन्दोलन के…
  • भाषा
    साल 2021 में दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी थी : रिपोर्ट
    22 Mar 2022
    साल 2021 में वैश्विक स्तर पर वायु गुणवत्ता की स्थिति बयां करने वाली यह रिपोर्ट 117 देशों के 6,475 शहरों की आबोहवा में पीएम-2.5 सूक्ष्म कणों की मौजूदगी से जुड़े डेटा पर आधारित है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License