NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
महाराष्ट्र : दूध की गिरती क़ीमतों के ख़िलाफ़ प्रदेश भर में प्रदर्शन करेंगे किसान
महाराष्ट्र के दुग्ध उत्पादक किसानों का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान उनके साथ धोखा किया जा रहा है। डेयरियों का दावा है कि मांग में कमी आई है, लेकिन किसानों का कहना है कि यह "संगठित लूट" है, जिसके ख़िलाफ़ वे प्रदर्शन करेंगे।
अमेय तिरोदकर
17 Jun 2021
महाराष्ट्र : दूध की गिरती क़ीमतों के ख़िलाफ़ प्रदेश भर में प्रदर्शन करेंगे किसान

महाराष्ट्र में अकोला के रहने वाले सूर्यकांत पंधारे दूध विक्रेता हैं। उनकी तीन गायें करीब 35 लीटर दूध देती हैं। कोरोना की दूसरी लहर के पहले वे हर दिन करीब 1300 रुपये कमा रहे थे। लेकिन अब एक महीने बाद दूध के दाम कम हो चुके हैं और सूर्यकांत की आय भी कम होकर 750 रुपये हो चुकी है। जिस निजी डेयरी में सूर्यकांत अपना दूध देते हैं, उसने बताया कि लॉ़कडाउन के चलते दूध की मांग करीब़ 30 फ़ीसदी तक कम हो चुकी है।

नाराज़ सूर्यकांत कहते हैं, "मुझे लगता है यह लोग हमें धोखा दे रहे हैं। क्या घरों में लोगों ने दूध पीना बंद कर दिया है? आखिर मांग इतनी ज़्यादा कम कैसे हो सकती है?" सूर्यकांत और उनकी तरह के दूध विक्रेताओं का गुस्सा 17 जून को महाराष्ट्र की सड़कों पर देखने को मिलेगा। किसानों ने उस दिन प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करने का फ़ैसला लिया है।

अखिल भारतीय किसान सभा की महाराष्ट्र शाखा ने 17 जून को विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। इसके प्रदेश महासचिव डॉ अजित नवाले ने किसानों से एकजुट होकर हर तहसील कार्यालय पहुंचने की अपील की है। वह कहते हैं, "राज्य सरकार और निजी डेयरियों में मौजूद गिरोह किसानों के साथ धोखा कर रहा है। यह लोग हर लीटर पर 20 रुपये का भारी मुनाफ़ा कमा रहे हैं। यह खुली लूट है। इसे रोकना होगा और इसलिए हम किसानों ने सड़कों पर आने का फ़ैसला किया है।"

महाराष्ट्र में हर रोज़ 1 करोड़ 30 लाख लीटर से भी ज़्यादा दूध इकट्ठा होता है। इसमें से करीब 40 लाख लीटर दूध का इस्तेमाल दूध पॉउडर बनाने और इसी तरह के उद्योगों में खप जाता है। बाकी दूध पैकटों में पैक करवाकर बेच दिया जाता है। डॉ नवाले सवाल पूछते हुए कहते हैं, "अगर हम मान भी लें कि होटलों के बंद होने से मांग में कमी आई है, लेकिन ऐसे में घरेलू मांग में कमी कैसे आ सकती है। लोग अब भी दूध खरीद रहे हैं। दूध की दुकानें खुली हुई हैं। घर तक दूध पहुंचाने की सुविधा अनिवार्य सेवाओं में शामिल है। इसका मतलब है कि मांग में कोई बहुत बड़ी कमी नहीं आई है। फिर दूध के दाम 45 फ़ीसदी तक कम क्यों कर दिए गए हैं?"

ओस्मानाबाद की भूम तहसील के रहने वाले बाजीराव पाटिल ने राज्य सरकार और डेयरियों के खिलाफ़ एक पूरे दिन धरना प्रदर्शन करने का फ़ैसला किया है। वह कहते हैं, "यह सरकार का कर्तव्य है कि वह हमारे हितों की रक्षा करे। लेकिन बहुत सारे नेता निजी डेयरियों के मालिक हैं या सहकारी डेयरियों पर नियंत्रण करते हैं, यह लोग इस खुली लूट पर चुप रहते हैं। इसलिए हम राज्य सरकार के खिलाफ़ प्रदर्शन करने जा रहे हैं।"

बता दें यह दूसरा साल है जब "महाराष्ट्र में दूध की मांग में कमी हो रही है।" पिछले लॉकडाउन में भी किसानों को इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा था। बाद में जब अक्टूबर, 2020 में बाज़ार खुले, तो राज्य सरकार ने हस्तक्षेप करते हुए दूध के दामों को सामान्य किया। लेकिन तब तक चार महीनों में किसानों को बहुत नुकसान हो चुका था।

वरिष्ठ पत्रकार मारूति कनाडले कहते हैं, "डेयरी किसानों के लिए नगद का व्यापार है। यह उन्हें घरेलू और कृषि जरूरतों की पूर्ति के लिए नगद उपलब्ध करवाता है। इसलिए दूध के दामों में कमी से किसानों को दैनिक आधार पर झटका लगता है। इसलिए सरकार का आपात हस्तक्षेप इस क्षेत्र में जरूरी हो जाता है।"

महाराष्ट्र में 60 लाख से ज़्यादा किसान दूध उत्पादक हैं। इनमें से 40 लाख के करीब सीधे निजी या सहकारी डेयरियों से जुड़े हुए हैं। यह एक बड़ी संख्या है। कोई भी राज्य सरकार लंबे वक़्त तक किसानों के इतने बड़े वर्ग को नाराज नहीं रख सकती।

इस लेख को मूल अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

Maharashtra: Milk Producing Farmers to Hold Statewide Protest Against Fall in Prices

milk farmers
Milch Farmers
Maharashtra Farmers
Milk Prices
AIKS
farmers protest
maharashtra government

Related Stories

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार

कृषि बजट में कटौती करके, ‘किसान आंदोलन’ का बदला ले रही है सरकार: संयुक्त किसान मोर्चा

केंद्र सरकार को अपना वायदा याद दिलाने के लिए देशभर में सड़कों पर उतरे किसान

किसानों ने 2021 में जो उम्मीद जगाई है, आशा है 2022 में वे इसे नयी ऊंचाई पर ले जाएंगे

ऐतिहासिक किसान विरोध में महिला किसानों की भागीदारी और भारत में महिलाओं का सवाल

महाराष्ट्र: किसानों की एक और जीत, किसान विरोधी बिल वापस लेने को एमवीए सरकार मजबूर

पंजाब : किसानों को सीएम चन्नी ने दिया आश्वासन, आंदोलन पर 24 दिसंबर को फ़ैसला

लखीमपुर कांड की पूरी कहानी: नहीं छुप सका किसानों को रौंदने का सच- ''ये हत्या की साज़िश थी'’

इतवार की कविता : 'ईश्वर को किसान होना चाहिये...


बाकी खबरें

  • CDSCO
    भाषा
    CDSCO ने कोवोवैक्स, कोर्बेवैक्स और मोलनुपिराविर के आपात इस्तेमाल को स्वीकृति दी
    28 Dec 2021
    सीडीएससीओ की कोविड-19 संबंधी विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने ‘कोवोवैक्स’ और ‘कोर्बेवैक्स’ को कुछ शर्तों के साथ आपात स्थिति में उपयोग की अनुमति देने की सिफारिश की है। कोविड-19 रोधी दवा ‘मोलनुपिराविर’ (…
  • sunil
    भाषा
    पेले से आगे निकले छेत्री, भारत ने आठवां सैफ ख़िताब जीता, महिला टीम भी चमकी
    28 Dec 2021
    भारतीय फुटबॉल को वर्ष 2021 में कोई बड़ी सफलता नहीं मिली । पचास और साठ के दशक का अपना खोया गौरव लौटाने की कोशिश में जुटी टीम उस पल का इंतजार ही करती रही जो देश में इस खेल की दशा और दिशा बदल सके।
  • UP Elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव: किसानों की आय दोगुनी होने का टूटता वादा, आत्महत्या का सिलसिला जारी
    28 Dec 2021
    बुंदेलखंड के बाँदा ज़िले में युवा किसान राम रुचि और प्रमोद पटेल ने इसी साल क़र्ज़ के दबाव में आत्महत्या कर ली। न्यूज़क्लिक ने दोनों परिवारों से मिल कर बात की और जानने की कोशिश की कि सरकार का किसानों…
  • officers of Edu dept eating MDM with students
    राजेश डोबरियाल
    उत्तराखंड: 'अपने हक़ की' लड़ाई अंजाम तक पहुंचाने को तैयार हैं दलित भोजन माता सुनीता देवी
    28 Dec 2021
    “...चूंकि क्रिसमस की बैठक में सभी पक्ष अभी क्षेत्र का माहौल सौहार्दपूर्ण बनाए रखने पर सहमत हुए हैं इसलिए वे जांच कमेटी की रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रहे हैं। नियमानुसार तो सुनीता देवी की ही भोजनमाता…
  • UP Election 2022
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव 2022: बेरोज़गार युवा इस चुनाव में गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं
    28 Dec 2021
    मोदी-योगी से नाउम्मीद युवाओं को विपक्ष से चाहिए रोजगार का भरोसा
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License