NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
महाराष्ट्र और हरियाणा में वोटिंग जारी, बीजेपी और कांग्रेस में सीधी भिड़ंत
महाराष्ट्र के सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों और हरियाणा की सभी 90 सीटों पर चुनाव के लिए सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया और यह शाम छह बजे तक चलेगा।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
21 Oct 2019
elections
Image courtesy:Hindustan times

नई दिल्ली: देश के भाजपा शासित दो प्रमुख राज्यों हरियाणा और महाराष्ट्र में सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया और यह शाम छह बजे तक चलेगा।

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों पर मतदान हो रहा है। चुनाव मैदान में 235 महिलाओं समेत 3,237 उम्मीदवार हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक चह्वाण तथा पृथ्वीराज चह्वाण शामिल हैं। फड़णवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से जबकि अशोक चव्हाण एवं पृथ्वीराज चव्हाण क्रमश: नांदेड़ जिले की भोकार एवं सतारा जिले की कराद दक्षिण सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

फड़णवीस के नेतृत्व में भाजपा राज्य में दूसरे कार्यकाल की कोशिश कर रही है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे (29) मुम्बई के वर्ली निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं। युवा सेना के प्रमुख चुनावी राजनीति में उतरने वाले अपने परिवार के पहले नेता हैं।

राज्य में भाजपा ने 164 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किये हैं जिसमें छोटे सहयोगी दल भी हैं जो पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। सहयोगी शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।  दूसरी ओर, कांग्रेस ने 147 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि सहयोगी राकांपा ने 121 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा की अगुवाई वाले महागठबंधन अथवा ‘महायुति’ एवं कांग्रेस राकांपा गठबंधन ‘महा अघाड़ी’ (मोर्चा) के बीच है। अन्य दलों में राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने 101 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। चुनाव में 1,400 निर्दलीय उम्मीदवार भी ताल ठोक रहे हैं।

राज्य में आठ करोड़ 98 लाख से अधिक मतदाता हैं जिसमें चार करोड़ 28 लाख से अधिक महिला एवं चार करोड़ 68 लाख से अधिक पुरुष मतदाता हैं। इन मतदाताओं में एक करोड़ छह लाख 76 हजार 13 ऐसे हैं जो 18 से 25 साल आयुवर्ग के बीच हैं।

राज्य भर में 96,661 मतदान केंद्रों पर लगभग 6.5 लाख मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है। लगभग 1,35,021 वीवीपैट (मतदाता सत्यापन पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीनें भी लगाई गई हैं।राज्य के 288 निर्वाचन क्षेत्रों में, नांदेड़-दक्षिण सीट में सबसे अधिक 38 उम्मीदवार हैं, जबकि रत्नागिरी जिले के चिपलुन में सिर्फ तीन उम्मीदवार हैं।

2014 के चुनावों में, भाजपा ने 122 सीटें, शिवसेना ने 63, कांग्रेस ने 42 और राकांपा ने 41 सीटें जीतीं थी। बाद में, विधायकों कृष्ण घोड़ा (पालघर) और बाला सावंत (बांद्रा-पूर्व) के निधन के कारण दो उपचुनाव हुए थे। शिवसेना ने दोनों सीटों पर अपनी जीत बरकरार रखी थी।

इसी तरह हरियाणा में 90 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव के लिए सोमवार सुबह मतदान शुरू हो गया और शुरुआती दो घंटों में राज्य में 7.44 प्रतिशत मतदान हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक जारी रहेगा। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार जींद में 7.91, भिवानी में 10.76 प्रतिशत, अम्बाला में 6.67 प्रतिशत, पलवल में 8.88 प्रतिशत, गुड़गांव में 6.40 प्रतिशत, फरीदाबाद में 6.10 प्रतिशत, मेवात में 10.24 प्रतिशत, रेवाड़ी में 6.79 प्रतिशत, रोहतक में 9.80 प्रतिशत, हिसार में 11 प्रतिशत और करनाल जिले में 5.92 प्रतिशत मतदान हुआ। पंचकूला में सबसे कम 2.46 प्रतिशत मतदान हुआ।
 
विभिन्न राजनीतिक दलों से 105 महिलाओं सहित 1,169 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।  चुनाव लड़ रही प्रमुख हस्तियों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जेजेपी के दुष्यंत चौटाला और इनेलो के अभय सिंह चौटाला शामिल हैं। सोनीपत में सुबह मतदान करने वालों में हरियाणा की एकमात्र महिला मंत्री कविता जैन शामिल हैं।

खट्टर के नेतृत्व में भाजपा ने 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, जबकि कांग्रेस राज्य में वापसी करने की उम्मीद कर रही है। वर्तमान में राज्य विधानसभा में भाजपा के 48 सदस्य हैं।

हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि कुल 19,578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 13,837 केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और 75,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

इस चुनाव में 1.83 करोड़ से अधिक मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 85 लाख महिलाएं, एक लाख से अधिक सेवा मतदाता और 252 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

maharastra election
Haryana Assembly Elections
Haryana Assembly polls
Congress
BJP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 861 नए मामले, 6 मरीज़ों की मौत
    11 Apr 2022
    देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.03 फ़ीसदी यानी 11 हज़ार 58 हो गयी है।
  • nehru
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या हर प्रधानमंत्री एक संग्रहालय का हक़दार होता है?
    10 Apr 2022
    14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेहरू स्मृति संग्रहालय और पुस्तकालय की जगह बने प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन करेंगेI यह कोई चौकाने वाली घटना नहीं क्योंकि मौजूदा सत्ता पक्ष का जवाहरलाल…
  • NEP
    नई शिक्षा नीति का ख़ामियाज़ा पीढ़ियाँ भुगतेंगी - अंबर हबीब
    10 Apr 2022
    यूजीसी का चार साल का स्नातक कार्यक्रम का ड्राफ़्ट विवादों में है. विश्वविद्यालयों के अध्यापक आरोप लगा रहे है कि ड्राफ़्ट में कोई निरंतरता नहीं है और नीति की ज़्यादातर सामग्री विदेशी विश्वविद्यालयों…
  • imran khan
    भाषा
    पाकिस्तान में नए प्रधानमंत्री का चयन सोमवार को होगा
    10 Apr 2022
    पीएमएल-एन के शहबाज शरीफ, पीटीआई के कुरैशी ने प्रधानमंत्री पद के लिए नामांकन पत्र जमा किया। नए प्रधानमंत्री का चुनाव करने के लिए सोमवार दोपहर दो बजे सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होगी।
  • Yogi
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: भाजपा में नंबर दो की लड़ाई से लेकर दिल्ली के सरकारी बंगलों की राजनीति
    10 Apr 2022
    हर हफ़्ते की प्रमुख ख़बरों को लेकर फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License