देश में जब मीडिया को सच बोलने की सज़ा दी जायेगी तो ऐसे में मुज्ज़फरपुर जैसी दिल देहला देनी वाली घटनाओं को सामने लाने का साहस कम ही पत्रकार करेंगेI
मीडिया पर खरी खरी के इस एपिसोड में भाषा सिंह मीडिया पर बढ़ते दबाव के बारे में बातें करती हैंI ABP के पत्रकारों के इस्तीफे और मुजफ्फरपुर के बालिका आश्रय घर में हुए काण्ड में मीडिया की भूमिका के बारे में भाषा बताती हैंI गौ रक्षकों की भूमिका और सरकार का उनको मिले आश्रय पर भी भाषा अपनी बात रखती हैंI