NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मणिपुर में भाजपा सरकार बनाने की प्रबल दावेदार केवल बहुमत का इंतज़ार
मणिपुर की बात करें तो मणिपुर में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं। बहुमत के लिए 31 सीटों की जरूरत है। खबर लिखने तक मणिपुर में भी भाजपा 60 में से 15 सीट जीत चुकी है और 13 सीट पर आगे चल रही है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
10 Mar 2022
biren singh

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावके नतीजे तकरीबन साफ़ हो गए हैं। यह साफ़ हो गया है कि पैसे और मीडिया के दम पर भारतीय जनता पार्टी ने पाँच में चार राज्यों में खुद को सरकार का प्रबल दावेदार बना दिया है। केवल पंजाब को छोड़कर गोवा,उत्तर प्रदेश,उत्तराखण्ड और मणिपुर सभी जगहों पर भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार बनाने जा रही है।  मणिपुर की बात करें तो मणिपुर में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं। बहुमत के लिए 31 सीटों की जरूरत है। खबर लिखने तक मणिपुर में भी भाजपा 60 में से 15 सीट जीत चुकी है और 13 सीट पर आगे चल रही है। मणिपुर में कांग्रेस ने 3, NPP ने 2, जनता दल (यूनाइटेड) ने 4, NPF ने 1, कूकी अलायंस ने 1 और निर्दलीय उम्मीदवार ने 2 सीट पर जीत हासिल कर ली है। यहां फिलहाल कांग्रेस को 7, NPP को 7, NPF को 3 और अन्य (जदयू+निर्दलीय+अन्य दल) को 2 सीट पर बढ़त हासिल है। उत्तराखंड में बहुमत के लिए 36, जबकि मणिपुर में 31 सीट की जरूरत है।

हेनिगांग में  मौजूदा मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक एन. बीरेन सिंह ने 17 हजार से ज्यादा वोट से कांग्रेस के पी. शरतचंद्र सिंह को हरा दिया है।थोऊबाल में  2002 से 2017 तक कांग्रेस के CM रहे ओकराम इबोबी सिंह ने भाजपा के एल. बसंता सिंह को 2543 वोट से हरा दिया है।यूरिपोक में भाजपा के नेता रघुमणि सिंह ने NPP नेता व मौजूदा डिप्टी सीएम जॉयकुमार सिंह पर 969 वोट की बढ़त बना ली है।माओ में भाजपा के एस. एलकजेंडर मैखो से NPF नेता व मौजूदा मंत्री लॉसी दिकहो 8479 वोट से आगे चल रहे हैं।सिंगजामेई में  मौजूदा विधानसभा स्पीकर यू. खेमचंद सिंह (भाजपा) ने कांग्रेस के आई. रोमेन सिंह को 2624 वोटों से हरा दिया है।


आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर जहां NDA यानी National Democratic Alliance बनाया है, वहीं नार्थ-ईस्ट के लिए NEDA यानी North-East Democratic Alliance (नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस) बनाया है। 2017 में शुरुआत में मणिपुर में भाजपा का सत्ता का कोई सीन नहीं था। लेकिन फिर भी उसने जोड़-तोड़ से सरकार बना ली। कांग्रेस बहुमत से केवल तीन सीट दूर रहके भी सरकार नहीं बना पाई जबकि भाजपा ने 10 सीटों के अंतर के बाद भी सत्ता हथिया ली।हालांकि अभी पिछले साल कोरोना संकट के दौरान जून 2020 में बीजेपी की गठबंधन सरकार गिरते गिरते बची। कुल 9 विधायकों ने एन बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले लिया, जिसमें भाजपा के भी तीन विधायक शामिल थे जिन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इस तरह भाजपा के तीन विधायक, एनपीपी के चार विधायक, एक टीएमसी विधायक और एक निर्दलीय विधायक समेत कुल 9 विधायक सरकार से अलग हो गए और सरकार अल्पमत में आ गई।

लेकिन जैसे राष्ट्रीय राजनीति में गोदी मीडिया ने अमित शाह को चाणक्य का ख़िताब दे रखा है, वैसे ही उनके नेता हिमंता बिस्वा शर्मा को पूर्वोत्तर की राजनीति का चाणक्य कहने का रिवाज है। कहते हैं कि उनकी चाणक्य नीति से सरकार बचा ली गई। हालांकि इस चाणक्य नीति में जोड़-तोड़ के अलावा कांग्रेस नेता और मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओ इबोबी सिंह पर सीबीआई की ओर से दबाव बनाना भी शामिल था। इसी बीच उन्हें धन के दुरुपयोग के मामले में समन भेज दिए गए।

N. Biren Singh
manipur
manipur election 2022
BJP
Congress

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • UN WFP and USAID
    पीपल्स डिस्पैच
    इथियोपिया में पश्चिमी हस्तक्षेप की ज़मीन तैयार करने मानवीय संकट का इस्तेमाल कर रहे हैं UN WFP और USAID
    16 Dec 2021
    हॉर्न ऑफ़ अफ़्रीका टीवी के संपादक एलियास अमारे ने पीपल्स डिस्पैच से इथियोपिया में हालिया सैन्य घटनाक्रमों, टीपीएलएफ़ को हुए नुकसान और अंतरराष्ट्रीय राहत एजेंसियों के घालमेल पर बात की।
  • urmilesh
    न्यूज़क्लिक टीम
    पीएम मोदी का काशी-अभियान, क्या कहता है संविधान!
    16 Dec 2021
    प्रधानमंत्री मोदी ने सन् 2014 के संसदीय चुनाव में भ्रष्टाचार मुक्त भारत और विकास की बातें ज्यादा की थीं. लेकिन अब उनका और उनकी पार्टी का ज्यादा जोर धार्मिकता और ध्रुवीकरण के मुद्दों पर है. पिछले साल…
  • मोदी संसद में देश के सवालों का जवाब कब देंगे ?
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    मोदी संसद में देश के सवालों का जवाब कब देंगे ?
    15 Dec 2021
    वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा आज पूछ रहे हैं कि लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान किसानों को जान-बूझकर रौंदने की SIT रिपोर्ट पर आखिर प्रधानमंत्री कब तक चुप रहेंगे , और साथ ही बात कर रहे हैं…
  • उत्तर प्रदेश का चुनाव मंथन, काशी से लखीमपुर खीरी तक दांव-पर-दांव
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    उत्तर प्रदेश का चुनाव मंथन, काशी से लखीमपुर खीरी तक दांव-पर-दांव
    15 Dec 2021
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लकदक काशी इवेंट यात्रा और लखीमपुर खीरी में एसआईटी द्वारा गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा पर इरादतन हत्या का…
  •  लखीमपुर हिंसाः SIT रिपोर्ट सही, कब तक दागी मंत्री को बचाएगी सरकार- अशोक
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    लखीमपुर हिंसाः SIT रिपोर्ट सही, कब तक दागी मंत्री को बचाएगी सरकार- अशोक
    15 Dec 2021
    लखीमपुर हिंसा मामले में SIT की रिपोर्ट ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को मुख्य साज़िशकर्ता बताया है. ऑल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक धवले ने…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License