NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मणिपुर के लोग वर्तमान सरकार से ‘ऊब चुके हैं’ उन्हें बदलाव चाहिए: इबोबी सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह ने कहा "मणिपुर के लोग भाजपा से ऊब चुके हैं। वह खुलकर कह नहीं पा रहे हैं। भाजपा झूठ बोल रही है और खोखले दावे कर रही है। उन्होंने अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया।”
भाषा
23 Feb 2022
ibobi singh

इंफाल: पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह का मानना है कि मणिपुर के लोग वर्तमान सरकार से “ऊब चुके हैं” और अब वे बदलाव चाहते हैं।

सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की “विभाजनकारी राजनीति” पांच में से किसी भी राज्य में सफल नहीं होगी, जहां चुनाव हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि मणिपुर के लोग भाजपा से ऊब चुके हैं। वह खुलकर कह नहीं पा रहे। भाजपा झूठ बोल रही है और खोखले दावे कर रही है। उन्होंने अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया।” कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, “हमें पांच राज्यों में होने वाले चुनाव और 2024 के आम चुनाव का नतीजा पता चल जाएगा। लोग उनसे ऊब चुके हैं।”

केंद्र सरकार और नगा विद्रोही गुट एनएससीएन (आईएम) के बीच 2015 में हुए समझौते का उदाहरण देते हुए सिंह ने कहा कि इससे कोई नतीजा नहीं निकला। उन्होंने कहा कि लोगों को अंधेरे में रखा जा रहा है जिससे भरोसा कम हुआ है।

उन्होंने कहा, “समझौता हुए इतना समय बीत गया लेकिन किसी को यह नहीं पता कि उसमें क्या है। उन्होंने न तो इसे जनता से साझा किया और न ही बातचीत पूरी की… मेरा मानना है कि नगा लोगों का विश्वास भी भाजपा से उठ चुका है और उन्हें लगने लगा है कि भाजपा में इस मुद्दे को सुलझाने की क्षमता नहीं है।”

यह पूछे जाने पर कि विधानसभा चुनाव में जीत कर सत्ता में वापस आने के प्रति कांग्रेस कितनी आश्वस्त है, तो सिंह ने कहा, “हमने जितने भी उम्मीदवार उतारे हैं (53), हम उनमें से प्रत्येक की क्षमता से परिचित हैं और उनमें से 40-45 के जीतने के प्रति आश्वस्त हैं।” उन्होंने हालांकि, कहा, “अगर बहुमत नहीं मिलता है तो चुनाव नतीजे आने के बाद समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन करेंगे।”

कांग्रेस ने पहले ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, फॉरवर्ड ब्लॉक, आरएसपी और जनता दल (एस) के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन किया है। मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों के लिए 28 फरवरी और आठ मार्च के बीच दो चरणों में मतदान होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी।

भाजपा के करीब 40 सीटों पर जीत दर्ज करने के दापे को खारिज करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘जब नतीजे आएंगे तो पता चला चलेगा कि अकेले 40 सीटें जीतती है या नहीं लेकिन जहां तक हमारा मानना है, 40 सीटें इंफाल घाटी में हैं जिनमें से वे 15 सीटें भी नहीं जीत पाएंगे।’’

हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि छोटा राज्य होने की वजह से मुकाबला हो सकता।

manipur
North East
Congress
BJP
Elections

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी का रण, तीसरा चरण:  बीजेपी को उसके पिछले प्रदर्शन से रोक पाएंगे अखिलेश?
    19 Feb 2022
    तीसरे चरण के चुनाव बेहद अहम होने वाले हैं, क्योंकि यहां कई ऐसे दिग्गज चेहरे मैदान में हैं जिनकी साख दांव पर लगी है। इसके अलावा हाथरस, बिकरू कांड और आलू किसान चुनावी गणित को और ज्यादा कठिन बना सकते…
  • Channi
    नीलू व्यास
    पंजाब चुनाव: क्या चन्नी की 'भैया' वाली टिप्पणी हताशा की निशानी है या...?
    19 Feb 2022
    पंजाब के मुख्यमंत्री के इस बयान को कांग्रेस की अंदरूनी कलह और मतदाताओं का विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी की ओर रुख़ करने के सिलसिले में उनके तरकश के आख़िरी तीर के तौर पर देखा जा रहा है।
  • Punjab elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनावः बेलगाम अवैध खनन, लोग परेशान
    19 Feb 2022
    पंजाब में चुनावी शोरगुल के बीच अवैध खनन को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच चर्चा ग़ायब है. राज्य को वित्तीय घाटे के साथ साथ यह बात भी अब स्पष्ट है कि लोगों और जानवरों की सेहत को जानलेवा नुकसान हो रहा…
  • Kairana Assembly constituency
    भाषा
    कैराना; चुनाव में लापरवाही:  मजिस्ट्रेट के ख़िलाफ़ कार्रवाई की सिफ़ारिश, पुलिस कांस्टेबल व होमगार्ड सस्पेंड
    19 Feb 2022
    पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव ने कहा कि 10 फरवरी को कैराना में मतदान के बाद क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट के वाहन में एक अतिरिक्त ईवीएम मशीन मिली थी। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन को एक वाहन में बाहर लावारिस छोड़…
  • Ahmed Hasan passes away
    भाषा
    उप्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन का निधन; योगी, अखिलेश ने दुख जताया
    19 Feb 2022
    वह पूर्व पुलिस अधिकारी थे। बाद में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव उन्हें राजनीति में ले आये थे। हसन सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह विधान परिषद सदस्य और नेता…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License