NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
आंदोलन
भारत
राजनीति
बंगाल में बच्चा चोर के संदेह में हत्या तो यूपी में जयश्री राम न कहने पर जिंदा जलाने की कोशिश
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पीड़ित का आरोप है कि जय श्री राम नहीं कहने पर उसे जिंदा जला दिया गया है। वहीं, पुलिस इस बयान को विरोधाभासी बता रही है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
29 Jul 2019
Mob lynching

देश के अलग-अलग हिस्सों में भीड़-हिंसा यानी मॉब-लिंचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। उत्तर प्रदेश के चंदौली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक को कुछ लोगों ने जिंदा जलाने की कोशिश की। जिसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। 

आजतक के मुताबिक पीड़ित नाबालिग का आरोप है कि उसे जय श्री राम न बोलने की सजा दी गई है। वाराणसी के अस्पताल में किशोर ने कैमरे पर यह बयान भी दिया है। पीड़ित मुस्लिम समुदाय का है। किशोर की हालत गंभीर बताई जा रही है। नाबालिग का आरोप है कि उसे जय श्री राम बोलने के लिए कहा गया लेकिन जब उसने बोलने से इनकार कर दिया तो उसे जिंदा जला दिया गया। वहीं पुलिस इस बयान को विरोधाभासी बता रही है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार चंदौली के एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि किशोर ने लोगों को अलग-अलग बयान दिए हैं, जो जांच में झूठे पाए गए हैं। इसलिए ये मामला संदिग्ध लग रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के शरीर में आग लगने की घटना गंभीर है। इसकी जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है। ऐसे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। इसके हर पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना की सच्चाई सामने आ जाएगी।

बंगाल में बच्चा चोर होने के संदेह में व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में बच्चा चोर होने के संदेह में भीड़ ने एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। फलकाटा थाना के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार शाम में तसाती चाय बगान में उस समय हुई जब स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को इलाके में संदिग्ध स्थिति में घूमते हुए देखा।

अधिकारी ने बताया, ‘250 से अधिक लोगों ने लात-घूंसों से उसकी पिटाई की। जब भीड़ से उसे छुड़ाया गया तब तक वह गंभीर रूप से जख्मी हो चुका था।’ अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि व्यक्ति को बीरपारा अस्पताल में मृत लाया घोषित कर दिया गया। उसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

जिला पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने बताया, ‘घटना के सिलसिले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।’

मध्य प्रदेश में भीड़ ने की मानसिक रूप से बीमार महिला की पिटाई

मध्य प्रदेश के सागर शहर के कैंट पुलिस थाना क्षेत्र के भगवानगंज में शनिवार शाम को भीड़ ने मानसिक रूप से बीमार 43 वर्षीय एक महिला की बच्चा चोर होने के शक में कथित तौर पर पिटाई कर दी।

कैंट पुलिस थाने के प्रभारी जे जे चौधरी ने रविवार को बताया कि पुलिस को शनिवार शाम को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने सागर रेलवे स्टेशन के पास भगवानगंज में एक महिला को बच्चा चुराने वाली समझ कर पकड़ लिया है व उसके साथ मारपीट भी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को अपनी सुरक्षा में लेकर थाने ले आई। चौधरी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि इस महिला का नाम मंजू है और वह मध्य प्रदेश के रतलाम शहर की शुभम श्री कॉलोनी की रहने वाली है।

उन्होंने कहा कि वह मानसिक तौर पर पूरी तरह स्वस्थ नहीं लग रही है। वह यह नहीं बता पा रही है कि किस परेशानी के चलते ट्रेन में सवार होकर यहां आई। चौधरी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

 

mob lynching
mob voilence
AGAINST HATRED AND MOB LYNCHING
UttarPradesh
Modi government
Madhya Pradesh
bengal
yogi government
jai shree ram

Related Stories

मनासा में "जागे हिन्दू" ने एक जैन हमेशा के लिए सुलाया

‘’तेरा नाम मोहम्मद है’’?... फिर पीट-पीटकर मार डाला!

कॉर्पोरेटी मुनाफ़े के यज्ञ कुंड में आहुति देते 'मनु' के हाथों स्वाहा होते आदिवासी

मध्यप्रदेश: गौकशी के नाम पर आदिवासियों की हत्या का विरोध, पूरी तरह बंद रहा सिवनी

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेज़ हुए सांप्रदायिक हमले, लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली सरकार ने किए हाथ खड़े

चंदौली: कोतवाल पर युवती का क़त्ल कर सुसाइड केस बनाने का आरोप

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या, दो साल की बच्ची को भी मौत के घाट उतारा

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

उत्तर प्रदेश: योगी के "रामराज्य" में पुलिस पर थाने में दलित औरतों और बच्चियों को निर्वस्त्र कर पीटेने का आरोप


बाकी खबरें

  • brooklyn
    एपी
    ब्रुकलिन में हुई गोलीबारी से जुड़ी वैन मिली : सूत्र
    13 Apr 2022
    गौरतलब है कि गैस मास्क पहने एक बंदूकधारी ने मंगलवार को ब्रुकलिन में एक सबवे ट्रेन में धुआं छोड़ने के बाद कम से कम 10 लोगों को गोली मार दी थी। पुलिस हमलावर और किराये की एक वैन की तलाश में शहर का चप्पा…
  • non veg
    अजय कुमार
    क्या सच में हिंदू धर्म के ख़िलाफ़ है मांसाहार?
    13 Apr 2022
    इतिहास कहता है कि इंसानों के भोजन की शुरुआत मांसाहार से हुई। किसी भी दौर का कोई भी ऐसा होमो सेपियंस नही है, जिसने बिना मांस के खुद को जीवित रखा हो। जब इंसानों ने अनाज, सब्जी और फलों को अपने खाने में…
  • चमन लाल
    'द इम्मोर्टल': भगत सिंह के जीवन और रूढ़ियों से परे उनके विचारों को सामने लाती कला
    13 Apr 2022
    कई कलाकृतियों में भगत सिंह को एक घिसे-पिटे रूप में पेश किया जाता रहा है। लेकिन, एक नयी पेंटिंग इस मशहूर क्रांतिकारी के कई दुर्लभ पहलुओं पर अनूठी रोशनी डालती है।
  • एम.के. भद्रकुमार
    रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं
    13 Apr 2022
    यह दोष रेखाएं, कज़ाकिस्तान से म्यांमार तक, सोलोमन द्वीप से कुरील द्वीप समूह तक, उत्तर कोरिया से कंबोडिया तक, चीन से भारत, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान तक नज़र आ रही हैं।
  • ज़ाहिद खान
    बलराज साहनी: 'एक अपरिभाषित किस्म के कम्युनिस्ट'
    13 Apr 2022
    ‘‘अगर भारत में कोई ऐसा कलाकार हुआ है, जो ‘जन कलाकार’ का ख़िताब का हक़दार है, तो वह बलराज साहनी ही हैं। उन्होंने अपनी ज़िंदगी के बेहतरीन साल, भारतीय रंगमंच तथा सिनेमा को घनघोर व्यापारिकता के दमघोंटू…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License