NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
मुंबई में बारिश बनी आफ़त, 16 लोगों की मौत
सड़कों और रेल की पटरियों पर पानी भर जाने के कारण सरकार ने राजधानी में सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा कर दी है। मुंबई विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं।
भाषा
02 Jul 2019
मुंबई में बारिश बनी आफ़त
Image Courtesy: The Financial Express

मुंबई में मूसलाधार बारिश के कारण सोमवार और मंगलवार को दीवार ढहने की दो घटनाओं में कम से कम 16 लोगों की जान चली गई।

सड़कों और रेल की पटरियों पर पानी भर जाने के कारण सरकार ने राजधानी में सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा कर दी है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के अधिकारियों ने बताया कि घटना देर रात करीब दो बजे हुई, जब पूर्वी मलाड इलाके के पिम्परीपाड़ा स्थित एक परिसर की दीवार ढह गई और पास की झुग्गियों में रहने वाले लोग उसकी चपेट में आ गए।

एनडीआरएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘घटना की जानकारी मिलने के बाद हमारी टीम डॉग स्क्वॉड के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। इसके अलावा दमकल विभाग की एक टीम और स्थानीय पुलिस भी स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए मौके पर मौजूद है।’’

उन्होंने बताया कि हादसे में 16 लोगों की जान चली गई।

अन्य एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ मलाड इलाके में इमारत ढहने के बाद 34 लोगों को जोगेश्वरी ट्रॉमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुरार गांव में दीवार ढहने की एक अन्य घटना में 51 लोग घायल हुए और उन्हें कांदिवली के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान के बाद मुंबई में मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

स्थानीय निकाय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान के बाद महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और उसके लोगों की सुरक्षा के लिए एहतियाती तौर पर दो जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।’’

मध्य रेलवे ने पटरियों पर पानी भरने के कारण कुछ ही मार्गों पर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुनील उदासी ने कहा कि आरपीएफ जवानों की मदद से मध्य रेलवे ने आधीरात को चलने वाली ट्रेन (लोकल) में फंसे हजारों यात्रियों को निकाला और कई स्टेशनों पर चाय, बिस्कुट और अन्य खाद्य पदार्थ भी बांटे।

मध्य रेलवे के अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण मध्य एवं पश्चिमी रेलवे ने लंबी दूरी की 20 से अधिक ट्रेनें या तो रद्द कर दी हैं या फिर उन्हें मुंबई से बाहर स्टेशनों पर ही रोक दिया है।

बिजली कंपनियों ने भी एहतियात के तौर पर मुंबई के कुछ उपनगरीय इलाकों में आपूर्ति को निलंबित कर दिया है।

मूसलाधार बारिश के कारण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को भी विधायकों के लिए एक नए भवन के निर्माण की आधारशिला रखने के कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा।

मुंबई विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। साथ ही एमबीबीएस, बीडीएस और बीएएएफएस पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए छात्रों को अब पांच जुलाई तक का वक्त दे दिया गया है।

Maharashtra
Mumbai
Mumbai Rains
Devendra Fadnavis Government

Related Stories

मुंबई में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत, 16 अन्य घायल

‘बुल्ली बाई’ ऐप मामला : मुंबई पुलिस ने एक और छात्र को गिरफ़्तार किया

अहमदनगर के सरकारी अस्पताल में आग लगने से कोविड के 10 मरीज़ों की मौत

महाराष्ट्र में भूस्खलन और बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हुई

मुंबई : चार मंजिला इमारत ढही, आठ बच्चों सहित 11 की मौत,सात लोग घायल, मकान मालिक व ठेकेदार पर दर्ज हुआ केस

पुणे रासायनिक संयंत्र अग्निकांड : कंपनी के मालिक के ख़िलाफ़ ग़ैर-इरादतन हत्या का मुक़दमा दर्ज

नासिक के अस्पताल में आंखों में आंसू लिए जवाब मांग रहे हैं परिजन, मामले में प्राथमिकी दर्ज

मुंबई के मॉल में स्थित अस्पताल में लगी आग,  कोरोना के 10 मरीज़ों की मौत

महाराष्ट्र: इमारत ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई

महाराष्ट्र: रासायनियक संयंत्र में विस्फोट में दो मज़दूरों की मौत


बाकी खबरें

  • राजेंद्र शर्मा
    सुंदरता का पता नहीं, लेकिन अच्छे दिन देखने वाले की आंखों में बसते हैं
    13 Mar 2022
    छप्पन इंच जी के प्रताप से, इतनी मिसाइलें जमा हो चुकी हैं कि दीवाली के रॉकेटों वाला हाल है। दो-चार इधर-उधर टहल भी जाएं तो खास फर्क नहीं पड़ता है। पड़ोसी के घर में जा भी पड़ी तो क्या? वोट पड़ चुके होंगे…
  • Aap
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: केजरीवाल मॉडल ऑफ़ गवर्नेंस से लेकर पंजाब के नए राजनीतिक युग तक
    13 Mar 2022
    हर हफ़्ते की महत्वपूर्ण ख़बरों और उनके पीछे की मंशाओं को समझाने के लिए “ख़बरों के आगे पीछे” लेकर आए हैं लेखक अनिल जैन
  • vidhansabha
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव नतीजे: कई सीटों पर 500 वोटों से भी कम रहा जीत-हार का अंतर
    13 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी की अगुवाई वाले गठबंधनों के बीच बेहद कांटे का मुकाबला रहा। 53 सीटें ऐसी रहीं जहां हार-जीत का अंतर 200 से लेकर 5000…
  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: चुनाव सेवक का अश्वमेध यज्ञ
    13 Mar 2022
    बीजेपी सरकार चलाने में जितनी मेहनत करती है उससे अधिक मेहनत सरकार बनाने में करती है। सरकार जब एक बार बन जाए तो चल तो रामभरोसे जाती ही है।
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : 'जीते हुए लश्कर के सिपाही, ऐसे कैसे हो जाते हैं?'
    13 Mar 2022
    बमबारी, हमले और जंग के शोर के बीच इतवार की कविता में पढ़िये स्वप्निल तिवारी की लिखी नज़्म 'शेल-शॉक्ड'...
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License