NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मुंबई में हज़ारों मज़दूरों ने किया महाराष्ट्र सरकार की मज़दूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन
एयर इंडियन कर्मचारी जिन्होंने एयर इंडिया में निजीकरण का विरोध किया था, भी इस प्रदर्शन में शामिल थे I
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
02 May 2018
मज़दूर आन्दोलन

1 मई अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस पर महाराष्ट्र के विभिन्न कोनों से हज़ारों मज़दूर मुंबई के आज़ाद मैदान में इक्कठा हुए I महाराष्ट्र में किसानों के “लॉन्ग मार्च” के बाद ये दूसरा मौका है जब इतनी बड़ी मात्रा में मेहनतकश मुंबई में जमा हुए हैं I ये सम्मेलन Trade Unions Joint Action Committee (TUJAC) के द्वारा आयोजित किया जा रहा है I इस आन्दोलन को “चेतावनी मोर्चा” कहा गया है और इसका मकसद है सरकार को ये चेतानी देना कि अगर उनकी माँगे नहीं मानी गयी तो वह आन्दोलन को और तेज़ करेंगे I

ये विराट सम्मलेन महाराष्ट्र सरकार और केंद्र के द्वारा लगातार श्रम कानूनों को कमज़ोर किये जाना और लगातार मज़दूर विरोधी कदम उठाये जाने के खिलाफ है I मज़दूरों की मख्य माँगे हैं – मज़दूरों को न्यूनतम वेतन के तौर पर मासिक 18,000 रूपये मिले, बराबर काम का बराबर दाम मिले, ठेकाकरण को खत्म किया जाए, किसानों और मज़दूरों को 3,000 रुपये पेंशन मिले, किसानों के लोन माफ़ किये जाए और रोज़गार पैदा किये जाए I

इसे आयोजित करने वाली Trade Unions Joint Action Committee (TUJAC) असल में 34 ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मोर्चा है I इसमें Centre for Indian Trade Unions (CITU), All India Trade Union Congress (AITUC), the Indian National Trade Union Congress (INTUC), the United Trade Union Congress (UTUC) और  Hind Mazdoor Sabha (HMS) आदि शामिल हैं I

26 अप्रैल को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान TUJAC  के संयोजक  विश्वास उतागी ने कहा “Contract Labour (Regulation and Abolition) Act में 2017 में किये गए बदलाव बहुत ही अलोकतांत्रिक तरीकों से किये गए थे I कानून ये कहता है कि मालिक 49 लोगों को कम पर रख सकता है , पर उसे कानूनी तौर पर किसी को भी बीमा के लाभ, छुट्टियां, वर्दी, प्रोत्साहन राशि आदि देने की कोई ज़रुरत नहीं है I नोटबंदी और GST से करीबन 3 लाख़ छोटे कारोबार बंद हो गए थे और साथ ही कोई नए रोज़गार नहीं पैदा हुए , साथ ही GDP 5.1% से ऊपर नहीं उठी है Iपूँजीपतियों के आशीवाद के साथ राज्य सरकार लगातार राजनीतिक तौर पर मज़दूरों के हकों पर हमले कर रही है I तो ये ज़ाहिर है कि हमे इसका जवाब भी राजनीतिक तरीके से ही देना पड़ेगा , यही वजह है कि मज़दूर यूनियन साथ आये हैं I इस सरकार को हटाये बिना मज़दूरों के हकों को नहीं बचाया जा सकता I”

इससे पहले CITU ने कहा था कि अगर राज्य सरकार Minimum Wages Act 1948 के हिसाब से वेतन देने के लिए एक सलाहकार निकाय नहीं बनती है तो वह इसके खिलाफ कोर्ट में जायेंगे I

हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने Industrial Dispute Act, 1947 में भी बदलाव करने का निर्णय लिया है, जो कहता है कि अगर किसी फैक्ट्री में 100 या उससे ज़्यादा मज़दूर हैं उसे बंद करने पर सरकार से अनुमति लेनी होगी I सरकार ने इसे बदलकर 300 लोगों तक करने का सुझाव दिया है I

CITU के राज्य अध्यक्ष डी एल कारद ने पहले बताया था कि फैक्ट्रियों में औटोमेंशन बढ़ जाने की वजह से काम करने वाले मज़दूर कम होते जा रहे हैं I इसी वजह से इस कानून से फैक्ट्री मालिकों को फैक्ट्रियाँ बंद करने में आसानी होगी I

CITU के राज्य वित्तीयसचिव के आर रघु ने बताया कि वह इसके खिलाफ 1 करोड़ से ज़्यादा मज़दूरों के दस्तखत इकठ्ठा कर रहे हैं जिसे वह राज्य सरकार के अधिकारियों को देंगे I उनकी माँग है कि इस कानून में बदलाव करके मज़दूरों की संख्या कमसे कम 50 कर देना चाहिए I

मज़दूर आन्दोलन
महाराष्ट्र सरकार
मुंबई
बीजेपी
मज़दूर विरोधी नीतियाँ

Related Stories

झारखंड चुनाव: 20 सीटों पर मतदान, सिसई में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत, दो घायल

झारखंड की 'वीआईपी' सीट जमशेदपुर पूर्वी : रघुवर को सरयू की चुनौती, गौरव तीसरा कोण

हमें ‘लिंचिस्तान’ बनने से सिर्फ जन-आन्दोलन ही बचा सकता है

दूध उत्पादकों के सामने आखिरकार झुकी महाराष्ट्र सरकार

यूपी-बिहार: 2019 की तैयारी, भाजपा और विपक्ष

असमः नागरिकता छीन जाने के डर लोग कर रहे आत्महत्या, एनआरसी की सूची 30 जुलाई तक होगी जारी

अहमदाबाद के एक बैंक और अमित शाह का दिलचस्प मामला

आरएसएस के लिए यह "सत्य का दर्पण” नहीं हो सकता है

उत्तरपूर्व में हिंदुत्वा का दोगुला खेल

अशोक धावले : मोदी सरकार आज़ाद भारत के इतिहास में सबसे किसान विरोधी सरकार है


बाकी खबरें

  • ashish mishra
    राजेंद्र शर्मा
    जूनियर टेनी: होनहार बिरवान के होत चीकने पात
    09 Oct 2021
    कटाक्ष: अब कोई कुछ भी कहता रहे, बेटे ने पिता की इच्छा तो पूरी कर दी। पिता ने दो मिनट में ठीक करने की इच्छा जतायी थी, सो पुत्र ने उससे भी कम टैम में पूरी कर दी। मजाल है जो थार को बंदों के ऊपर से…
  • kisan morcha
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लखीमपुर खीरी कांड : एसकेएम का 18 को रेल रोको, लखनऊ में भी महापंचायत करेंगे किसान
    09 Oct 2021
    संयुक्त किसान मोर्चा ने तय किया है कि वह इस हिंसा का जवाब शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक जन-आंदोलन के जरिए देगा। इस हत्याकांड और सरकार द्वारा संतोषजनक कार्यवाही न किए जाने के विरोध में एक राष्ट्रव्यापी…
  • sikh jammu
    अनीस ज़रगर
    कश्मीर: हिंसा की ताज़ा वारदातों से विचलित अल्पसंख्यकों ने किया विरोध प्रदर्शन
    09 Oct 2021
    सिख समुदाय के सदस्यों ने सुपिंदर कौर के लिए न्याय की मांग करते हुए नारे लगाये और प्रशासन से नागरिक हत्याओं की ताजा घटनाओं की जांच का आग्रह किया।
  • Lakhimpur Massacre
    अनिल सिन्हा
    लखीमपुर हत्याकांडः भारतीय मीडिया के पतन की वही पुरानी कहानी!
    09 Oct 2021
    मीडिया की इस दशा को समझना आसान नहीं है। यह सिर्फ व्यावासायिक हितों की बात नहीं है। इसमें सांप्रदायीकरण की भूमिका भी एक सीमा तक ही है। असल में, मुख्यधारा का मीडिया लोकतंत्र विरोधी शक्ति में तब्दील हो…
  • UP covid mismanagement
    ऋचा चिंतन
    यूपी: कोविड-19 के असली आंकड़े छुपाकर, नंबर-1 दिखने का प्रचार करती योगी सरकार  
    09 Oct 2021
    यूपी सरकार कोविड से लड़ाई में यूपी को नंबर वन दिखाने का प्रचार कर रही है, लेकिन राज्य में मिल रही ज़मीनी रिपोर्ट से घोर कुप्रबंधन और मामलों की कम रिपोर्टिंग की निराशाजनक तस्वीर सामने आती हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License