NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
मुंबई: राम पुनियानी को जान का खतरा, दक्षिणपंथी गुंडों से मिली धमकी, FIR दर्ज
सांप्रदायिक सद्भावना के लिए सतत् प्रयासरत राम पुनियानी को 6 जून को अज्ञात लोगों ने फोन कर धमकी दी है और दुर्व्यवहार किया है।
सबरंग इंडिया
07 Jun 2019
Ram

मुंबई: प्रसिद्ध अकादमिक और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बंबर के पूर्व प्रोफेसर को अज्ञात गुंडों द्वारा धमकी मिली है। सांप्रदायिक सद्भावना के लिए सतत् प्रयासरत राम पुनियानी को 6 जून को अज्ञात लोगों ने फोन कर धमकी दी है और दुर्व्यवहार किया है। राम पुनियानी ने इस संबंध में मुंबई पुलिस के पास प्राथमिकी दर्ज कराई है। राम पुनियानी का तर्कवादी चिंतन और लगातार सांप्रदायिक सद्भाव के लिए अथक अभियान व इतिहास की एक समकालिक समझ कुछ लोगों को विचलित करती रही है ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हें इसी कारण धमकाया जा रहा है। 

पहली कॉल उनके लैंडलाइन पर लगभग 8:30 बजे की गई, जिसे प्रोफेसर पुनियानी ने रिसीव किया। फोन करने वाला आक्रामत लहजे में अपमानजनक बात करते हुए आरोप लगा रहा था कि वे हिंदू विरोधी हैं। फोन करने वाले ने धमकी दी कि पुनियानी को अपनी गतिविधियों को रोकना होगा या परिणाम भुगतना होगा। फोन करने वाले ने कहा कि पुनियानी को 15 दिनों में यह सब छोड़ देना चाहिए। पांच मिनट बाद एक और फोन आया जिसे भी पूर्व प्रोफेसर ने खुद रिसीव किया। एक बार फिर बहुत आक्रामक और धमकी भरे लहजे का इस्तेमाल करते हुए फोन करने वाले ने पूछा कि क्या वह पुनियानी से प्रोफेसर ने उसे बताने से इंकार कर दिया और कॉलर को उलझा दिया, ऐसे में इस बार उसका नंबर पहचाना जा सकता था। प्रोफेसर पुनियानी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर यहां देखी जा सकती है:

Ram Punyani 2.jpg

Ram Punyani 3.jpg

सबरंग इंडिया से बात करते हुए, प्रोफेसर पुनियानी ने कहा, "यह बेहद चिंतित और परेशान करने वाला है। मेरा परिवार मेरी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। मुझे उम्मीद है कि अधिकारी इसे गंभीरता से लेंगे। यह पहली बार नहीं है जब मैंने इस तरह की धमकी का सामना किया है।"

प्रोफेसर पुनियानी को मिली धमकी को इसी साल मार्च में उनके साथ घटित हुई घटना के संबंध में देखा जा रहा है। मार्च में कथित तौर पर कुछ पुलिसकर्मियों ने सादा कपड़ों में उनके घर आकर उनके पासपोर्ट के संबंध में पूछताछ की थी। इस तरह की पूछताछ आमतौर पर वर्दीधारी पुलिसकर्मियों द्वारा की जाती है। प्रोफेसर पुनियानी सादा वर्दी में आए इन पुलिसकर्मियों के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त करने में सफल रहे थे।

यह घटना इस तरफ इशारा करती है कि एक फासीवादी शासन में सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार का प्रतिरोध करना कितना गंभीर हो गया है। गोविंद पानसरे, नरेंद्र दाभोलकर, गौरी लंकेश और एमएम कलबुर्गी जैसे तर्कवादी सामाजिक कार्यकर्ताओं की हत्या इसका उदाहरण है जिन्हें दक्षिणपंथियों द्वारा मार डाला गया। अब राम पुनियानी की भी जान को खतरा है।  

मुंबई और भारत में कार्यकर्ताओं और लेखकों ने पूर्व प्रोफेसर राम पुनियानी को मिली धमकी की निंदा की है। पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सुपरकॉप जूलियो रिबेरियो ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया है।

 

ram puniyan
Mumbai
death threat
attack on journalists
death of Journalist
patrakar

Related Stories

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक से ईडी कर रही है पूछताछ

यूपी में मीडिया का दमन: 5 साल में पत्रकारों के उत्पीड़न के 138 मामले

मुंबईः दो साल से वेतन न मिलने से परेशान सफाईकर्मी ने ज़हर खाकर दी जान

‘बुल्ली बाई’ ऐप मामला : मुंबई पुलिस ने एक और छात्र को गिरफ़्तार किया

पत्रकार हत्याकांड- कैसे मेडिकल माफिया का अड्डा बन गया छोटा सा कस्बा बेनीपट्टी?

बिहारः ग़ैर-क़ानूनी निजी क्लिनिक का पर्दाफ़ाश करने वाले पत्रकार की हत्या

गौमूत्र और गोबर पर की गई टिप्पणी राष्ट्र की सुरक्षा के लिए ख़तरा कैसे हो गई?

पत्रकार नेहा दीक्षित को मिलने वाली धमकियों का मतलब क्या है?

पीड़ित परिवार का आरोप- अर्नब की वजह से जांच को दबाया गया

दिल्ली दंगों से फैले ज़हर के शिकार हुए कारवां के तीन पत्रकार


बाकी खबरें

  • mountain
    टिकेंदर सिंह पंवार
    पर्वतों में सिर्फ़ पर्यटन ही नहीं, पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण भी ज़रूरी है
    20 Dec 2021
    दुनियाभर में पहाड़ बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ़ पर्यावरण का ही अहम केंद्र मान लेना, उनकी तरफ़ देखने का सही तरीक़ा नहीं है।
  • india china trade
    शंभूनाथ शुक्ल
    विचार: व्यापार के गुर चीन से सीखने चाहिए!
    20 Dec 2021
    व्यापार के लिए आपको अपने समाज की रूढ़ियों से निकलना होगा। इसके लिए दूसरों के आचार-विचारों और आस्थाओं का सम्मान करना पड़ता है। तब ही आदान-प्रदान संभव है, जब आप अपनी कुंठा और जकड़न से निकलेंगे।
  • army
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जम्मू-कश्मीर: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से उपजे संकट से निपटने के लिए मांगी गई सेना की मदद
    20 Dec 2021
    सरकार के निजीकरण के कदम के खिलाफ और दो दौर की वार्ता विफल होने के बाद, बिजली विभाग के लाइनमैन से लेकर वरिष्ठ अभियंताओं ने शनिवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया। 
  • NASA
    संदीपन तालुकदार
    नासा स्पेसक्राफ़्ट पहली बार सूर्य के आउटर एट्मस्फ़ीयर में पहुँचा
    20 Dec 2021
    2018 में लौंच हुआ पार्कर सोलर प्रोब, सूर्य के चक्कर लगा रहा था। इस यान में एक कार्बन कम्पोज़िट शील्ड है जो 1370 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में भी इसे सुरक्षित रखता है।
  • rahul khan
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पलवल : मुस्लिम लड़के की पीट-पीट कर हत्या, परिवार ने लगाया हेट क्राइम का आरोप
    20 Dec 2021
    घटना 14 दिसंबर की है जब पलवल के रसूलपुर गाँव के 22 साल के राहुल ख़ान को उनके 3 दोस्तों ने पीट-पीट कर मार डाला था। पुलिस ने पहले एक्सिडेंट का मामला दर्ज किया मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वायरल वीडियो के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License