NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
अहमदाबादः जेएनयू में हिंसा के ख़िलाफ़ प्रदर्शन में एबीवीपी के सदस्यों का दख़ल
प्रदर्शन स्थल पर तैनात पुलिस ने कथित एबीवीपी सदस्यों को स्थल से जाने के लिए कहा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पुलिस ने तीन सदस्यों को हिरासत में ले लिया।
दमयन्ती धर
07 Jan 2020
Members of ABVP Interrupt Protest Against Violence

नकाबपोश गुंडों द्वारा जेएनयू परिसर के अंदर किए गए हमले के ख़िलाफ़ निंदा और विरोध प्रदर्शन करने के लिए छात्रों, प्रोफेसरों, थिएटर कलाकारों और कार्यकर्ताओं व समाजशास्त्री मनीषी जानी, मानवाधिकार कार्यकर्ता निर्झरी सिन्हा, विधायक जिग्नेश मेवाणी और मल्लिका साराभाई जैसे सैकड़ों लोग 6 जनवरी की शाम को अहमदाबाद स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम-ए) के सामने इकट्ठा हुए।

लगभग आधे घंटे के इस विरोध प्रदर्शन में क़रीब 10 या 12 युवाओं का एक समूह अपने हाथों में तख्ती लेकर सड़क के डिवाइडर पर (प्रदर्शन स्थल के दूसरी तरफ) इकट्ठा हो गए। इन तख्तियों पर लिखा था "कम्युनिस्ट गुंडों द्वारा जेएनयू में अघोषित आपातकाल किया गया है।" लाल आतंक को रोको। #लेफ्टअटैक्सजेएनयू #गुजरातअगेंस्टरेडटेरर”।
gujrat.JPG

पत्रकार जब जेएनयू में हुए हिंसा के खिलाफ इस विरोध प्रदर्शन को कवर कर रहे थे तब एबीवीपी के छात्र सीनेट का एक युवा सदस्य प्रदर्शन स्थल की ओर बढ़ा और पत्रकारों को सड़क पर जुटे लोगों को कवर करने के लिए कहा।

जिन पुलिसकर्मियों को विरोध स्थल पर तैनात किया गया था उन्होंने उन्हें जाने के लिए कहा और जब उन्होंने विरोध किया तो तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।

डीसीपी प्रवीण मल ने कहा, "उन्हें हिरासत में लिया गया क्योंकि वे बिना अनुमति के इकट्ठा हुए थे।"

जब एबीवीपी के सदस्यों को तितर बितर कर दिया गया तो एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने प्रदर्शनकारियों के पास से गुजरते हुए "अमित शाह जिंदाबाद" का नारा लगाया। इसके बाद, एक व्यक्ति विरोध प्रदर्शन में घुस गया और जेएनयू के ख़िलाफ़ बोलने लगा। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को बुलाया जो उसे ले गई।

खास बात यह है कि जेएनयू में हिंसा के ख़िलाफ़ दो घंटे के लिए विरोध प्रदर्शन की अनुमति एक छात्र द्वारा मांगी गई थी और अहमदाबाद के विश्वविद्यालय पुलिस स्टेशन द्वारा इसकी अनुमति दी गई थी।

समाजशास्त्री, कार्यकर्ता और 1974 के नवनिर्माण आंदोलन की छात्र नेता मनीषी जानी जिनके आंदोलन ने गुजरात सरकार को गिराने में अहम भूमिका निभाई थी, वे कहती हैं, "एक समय था जब गुजरात में छात्रों का आंदोलन के चलते सरकार गिर गई थी। तब से राज्य में बहुत कुछ बदल गया है, खासकर युवाओं के लिए। शिक्षा के क्षेत्र का निजीकरण किया गया, फीस इतनी बढ़ गई कि यह मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग के लिए मुश्किल हो गया। भले ही कोई परिवार अपने बच्चे को उच्च शिक्षा के लिए भेजने की व्यवस्था कर लेता है लेकिन छात्रों पर बहुत दबाव होता है। इसके अलावा, दो दशक से अधिक के भाजपा शासन ने राज्य में हर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कुचल दिया है। इसमें छात्र नेताओं का चुनाव भी शामिल है। गुजरात में वे चयनित किए जाते हैं।” 

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

Gujarat
Attack on JNU
ABVP Goons
BJP
Amit Shah
Narendra modi
JNU SOS
Gujarat Police
IIM-Ahmedabad

Related Stories

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

दिल्ली: सांप्रदायिक और बुलडोजर राजनीति के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • bihar
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार में नवजात शिशुओं के लिए ख़तरनाक हुआ मां का दूध, शोध में पाया गया आर्सेनिक
    27 Feb 2022
    “बिहार के जिन 6 जिलों में मां के दूध में आर्सेनिक की मात्रा काफ़ी अधिक पाई गई है वहां की महिलाओं को इसके लिए अपने दूध की जांच कराना बहुत ज़रूरी है ताकि उनके बच्चे स्वस्थ और सुरक्षित रह सकें।”
  • inter faith
    काशिफ काकवी
    अंतर-धार्मिक विवाह: एक उच्च न्यायालय, दो एक जैसे मामले, लेकिन फ़ैसले अलग-अलग!
    27 Feb 2022
    एक मामले में जहाँ मध्य प्रदेश की अदालत पूरी तरह से एक अंतर-धार्मिक जोड़े के बचाव में आ गई, लेकिन इसी प्रकार के दूसरे मामले में, पूरा केस लड़की की भलाई पर एक पखवाड़े की रिपोर्ट के वास्ते लंबित है।
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी में कौन आगे, कौन पीछे और यूक्रेन पर रूसी हमले का सच
    26 Feb 2022
    यूपी में मतदान के पांचवे चरण से ऐन पहले बडा सवाल है: चुनावी जंग में कौन आगे है और कौन पीछे? क्या होगा नतीजा? #HafteKiBaat के नये एपिसोड में यूक्रेन पर रूसी हमले का सच बता रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार…
  • delhi violence
    मुकुंद झा
    दिल्ली दंगों के दो साल: इंसाफ़ के लिए भटकते पीड़ित, तारीख़ पर मिलती तारीख़
    26 Feb 2022
    जिनके घर के कमाने वाले इस दंगे में मारे गए वो आज भी अपने लिए इंसाफ ढूंढ रहे हैं। इसी के लिए आज यानी 26 फरवरी 2022 को दंगा पीड़ितों, नागरिक समाज के लोगों, सीपीआई(एम) की दिल्ली कमेटी के आह्वान पर बहुत…
  • ukraine
    एपी/भाषा
    रूस-यूक्रेन अपडेट: कीव में सड़कों पर घमासान,लोगों से शरण लेने की अपील
    26 Feb 2022
    रूसी सैनिकों ने शनिवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव में प्रवेश किया और सड़कों पर घमासान शुरू हो गया है, जबकि स्थानीय अधिकारियों ने लोगों से छुप जाने की अपील की है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License