NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
नडाल ने पांच सेटों का फाइनल जीतकर अमेरिेकी ओपन अपने नाम किया
नडाल ने रूस के दानिल मेदवेदेव को 7 . 5, 6 . 3, 5 . 7, 4 . 6, 6 . 4 से जीत दर्ज की।
एएफपी
09 Sep 2019
Rafael nadal
Image courtesy:Wall Street Journal

न्यूयार्क :  रफेल नडाल ने रूस के दानिल मेदवेदेव को पांच सेटों के अमेरिकी ओपन फाइनल में हराकर कैरियर का 19वां और चौथा अमेरिकी ओपन खिताब अपने नाम किया।

तैतीस बरस के नडाल ने 7 . 5, 6 . 3, 5 . 7, 4 . 6, 6 . 4 से जीत दर्ज की। अब उनके नाम 19 ग्रैंडस्लैम हो गए हैं और वह रोजर फेडरर से सिर्फ एक खिताब पीछे हैं। ओपन युग में केन रोसवाल के बाद अमेरिकी ओपन जीतने वाले वह सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए । रोसवाल ने 1970 में 35 बरस की उम्र में खिताब जीता था ।

इससे पहले 2010, 2013 और 2017 में यहां खिताब जीत चुके नडाल ने कहा ,‘‘ यह मेरे टेनिस कैरियर की सबसे जज्बाती रात में से एक थी ।’’

अमेरिकी ओपन में पांचवीं बार और ग्रैंडस्लैम में 27वीं बार फाइनल में पहुंचे नडाल 30 बरस की उम्र के बाद पांच ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

चार घंटे 50 मिनट तक चला यह मैच अमेरिकी ओपन के इतिहास का सबसे लंबा फाइनल बनने से चार मिनट से चूक गया ।
नडाल ने जून में फ्रेंच ओपन भी जीता था। वह ओपन युग में पांच अमेरिकी ओपन खिताब जीतने वाले फेडरर, जिम्मी कोनोर्स और पीट सम्प्रास से भी एक खिताब पीछे हैं ।

मेदवेदेव ने कहा ,‘‘ 19वां ग्रैंडस्लैम खिताब अविश्वसनीय और अद्भुत है ।’’
हार के बावजूद मेदवेदेव ताजा रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच जायेंगे जिन्होंने सिनसिनाटी खिताब जीता जबकि मांट्रियल, वाशिंगटन और अमेरिकी ओपन में उपविजेता रहे ।

नडाल ने जीत के बाद कहा ,‘‘ जिस तरह से वह खेल रहा था, वह अद्भुत था ।’’इस मौके पर उनकी ग्रैंडस्लैम जीत का एक वीडियो भी दिखाया गया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ यह मेरे टेनिस कैरियर की सबसे जज्बाती रातों में से एक है। वह वीडियो और आप सभी ने इसे खास बना दिया । दुनिया में कोई भी स्टेडियम इससे ज्यादा ऊर्जावान नहीं है ।’’

नडाल ने कहा ,‘‘ जिस तरह से यह मैच खेला गया, जज्बात पर काबू रखना मुश्किल था ।’’


Bianca Andreescu.jpg
महिला एकल वर्ग में बियांका एंड्रीस्कू ने जीता खिताब

इससे पहले अमेरिकी (यूएस) ओपन के महिला एकल वर्ग में कनाडा की 19 साल की खिलाड़ी बियांका एंड्रीस्कू ने जीत दर्ज की।
शनिवार रात को खेले गए एक रोचक मुकाबले में एंड्रीस्कू ने सेरेना को 6-3, 7-5 से मात देकर ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया। एंड्रीस्कू ने शुरू से ही सेरेना पर दबाव बनाए रखा और अंत में खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहीं। यह किसी कनाडाई खिलाड़ी की पहली जीत है। एंड्रीस्कू ने सेरेना को 24वीं बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने से रोक दिया है। यूएस ओपन फाइनल में सेरेना की यह लगातार दूसरी हार है।

Rafael Nadal
Bianca Andreescu
tennis
champions
US Open

Related Stories

अंकिता ने अपना पहला डब्ल्यूटीए खिताब जीता, शीर्ष 100 में जगह बनाना तय


बाकी खबरें

  • ukraine russia
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूक्रेन पर रूसी हमला जारी, क्या निकलेगी शांति की राह, चिली-कोलंबिया ने ली लाल करवट
    15 Mar 2022
    'पड़ताल दुनिया भर की' में, वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने यूक्रेन पर रूसी हमले के 20वें दिन शांति के आसार को टटोला न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ के साथ। इसके अलावा, चर्चा की दो लातिन…
  • citu
    न्यूज़क्लिक टीम
    स्कीम वर्कर्स संसद मार्च: लड़ाई मूलभूत अधिकारों के लिए है
    15 Mar 2022
    CITU के आह्वान पर आज सैकड़ों की संख्या में स्कीम वर्कर्स ने संसद मार्च किया और स्मृति ईरानी से मुलाकात की. आखिर क्या है उनकी मांग? क्यों आंदोलनरत हैं स्कीम वर्कर्स ? पेश है न्यूज़क्लिक की ग्राउंड…
  • yogi
    रवि शंकर दुबे
    चुनाव तो जीत गई, मगर क्या पिछले वादे निभाएगी भाजपा?
    15 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भले ही भाजपा ने जीत लिया हो लेकिन मुद्दे जस के तस खड़े हैं। ऐसे में भाजपा की नई सरकार के सामने लोकसभा 2024 के लिए तमाम चुनौतियां होने वाली हैं।
  • मुकुल सरल
    कश्मीर फाइल्स: आपके आंसू सेलेक्टिव हैं संघी महाराज, कभी बहते हैं, और अक्सर नहीं बहते
    15 Mar 2022
    क्या आप कश्मीर में पंडितों के नरसंहार के लिए, उनके पलायन के लिए मुसलमानों को ज़िम्मेदार नहीं मानते—पड़ोसी ने गोली की तरह सवाल दागा।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः खेग्रामस व मनरेगा मज़दूर सभा का मांगों को लेकर पटना में प्रदर्शन
    15 Mar 2022
    "बिहार में मनरेगा मजदूरी मार्केट दर से काफी कम है। मनरेगा में सौ दिनों के काम की बात है और सम्मानजनक पैसा भी नहीं मिलता है।"
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License