NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
नोटबंदी की मार से अब भी कराह रहे हैं छोटे कारोबारी, दुकानदार और मजदूर
इन लोगों से बातें करने पर पता चला कि भले ही कॉरपोरेट मीडिया में नोटबंदी की बरबादियों की कहानियां नहीं आ पा रही हों लेकिन अंदरखाने हालात गंभीर है। देश की आम जनता आगे कई साल तक नोटबंदी की मार से कराहती रहेगी I
सबरंग इंडिया
04 Nov 2017
नोट बंदी की मार

इस महीने 8 नवंबर को नोटबंदी को एक साल पूरा हो जाएगा। पिछले साल 8 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने अचानक रात एक टीवी प्रसारण में 500 और 1000 के पुराने नोटों को बंद करने का ऐलान कर दिया था और कहा था कि एनडीए सरकार ने यह कदम देश में काले धन पर लगाम लगाने, टेरर फंडिंग रोकने और नकली नोटों को सर्कुलेशन घटाने के लिए उठाया है। लेकिन सरकार के इस कदम ने पूरे देश में भारी अव्यवस्था फैला दी थी। इस फैसले से देश की अर्थव्यवस्था का दिवाला निकल गया। बड़ी तादाद में श्रमिकों, कारोबारियों और किसानों को अपने रोजगार और कमाई से हाथ धोना पड़ा। गंभीर बात यह है कि एक साल बीतने के बाद भी नोटबंदी का असर कायम है।

सबसे ज्यादा असर छोटे कारोबारियों, दुकानदारों और असंगठित क्षेत्रों के कर्मियों पर हुआ। सबरंगइंडिया ने नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर ऑटो कंपोनेंट, रियल एस्टेट सेक्टर के कारोबारियों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों से बात की। इन सभी का कहना है कि नोटबंदी का असर अब तक उनकी जिंदगी को प्रभावित कर रहा है।

एशिया के सबसे बड़े ऑटो पार्ट्स कंपोनेंट मार्केट कश्मीरी गेट के कारोबारी आलोक अग्रवाल कहते हैं कि नोटबंदी लागू होने के दूसरे दिन से ही बाजार से खरीदार गायब हो गए। कश्मीरी गेट से पूरे देश के ऑटो पार्ट बाजारों में माल जाता है। नोटबंदी के  बाद देश भर से जो ऑर्डर आता था वह भी अचानक बंद हो गया। हमलोग यह कयास लगा रहे थे कि लोग पुराने 500 और 1000 के नोट खपाने के लिए गाड़ियां खरीदेंगे लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ। आलोक कहते हैं कि कारोबार इतना गिर गया कि उन दिनों को याद करते हुए सिहरन होती है। नोटबंदी ने हमें लगभग दिवालिया कर लिया। मैंने तो एक समय बचा-खुचा माल बेचकर इस धंधे से किनारा करने का सोच लिया था। अप्रैल तक मैं इस धंधे में घाटे से उबर नहीं सका था। अभी तक मेरी बिक्री की रिकवरी नहीं हो सकी है।

नोटबंदी से पूर्वांचल के थोक बाजार को भी भारी नुकसान हुआ था। बड़ी तादाद में थोक बाजार में सामाने बेचने वालों को अपनी दुकानें समेटनी पड़ी थीं और इन दुकानदारों में काम करने वाले सेल्समैन, सामान ढोने होने वाले और दुकानों के सामने धंधा-पानी करने वालों को भारी घाटा हुआ।

रियल एस्टेट सेक्टर पर भी नोटबंदी का गहरा असर दिखा था। हाल में टाइल्स बनाने वाली बड़ी कंपनी के एक आला अधिकारी ने सबरंगइंडिया से बातचीत में कहा कि इस साल नवरात्रि और दीवाली में ऑर्डर बिल्कुल गिर गया। अमूमन नवरात्रि और दिवाली में बिल्डर नए मकान ग्राहकों को सौंपते हैं। और इस दौरान फिनिशिंग के काम के लिए टाइलों की बिक्री बढ़ जाती है। लेकिन इस बार बड़ा स्टॉक यूं ही पड़ा हुआ है।

असंगठित क्षेत्र के जिन कर्मचारियों को बेरोजगार होना पड़ा वो अब भी इससे उबर नहीं पाए हैं। कइयों पर बेरोजगारी के दौरान भारी कर्ज लद गया, जिसे उतारने में भी उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च हो रहा है। कुछ को अभी भी रोजगार नहीं मिला है और कुछ वापस गांव चले गए हैं। नोएडा के अपार्टमेंटों में छोटे-मोटे ठेके लेकर घर रिपयेरिंग और निर्माण आदि का काम करने वाले रामकिशोर का कहना है कि पहले उसके साथ पांच-छह मजदूर काम करते थे लेकिन अब वह खुद अपनी पत्नी को साथ लेकर काम करते हैं। अभी भी काम की कमी है।

इन लोगों से बातें करने पर पता चला कि भले ही कॉरपोरेट मीडिया में नोटबंदी की बरबादियों की कहानियां नहीं आ पा रही हों लेकिन अंदरखाने हालात गंभीर है। देश की आम जनता आगे कई साल तक नोटबंदी की मार से कराहती रहेगी I

नोटबंदी
आर्थिक मंदी
नोटबंदी की मार
छोटे कारोबारी

Related Stories

नोटबंदी: वायू सेना ने सौंपा 29.41 करोड़ का बिल

अहमदाबाद के एक बैंक और अमित शाह का दिलचस्प मामला

कृषि उत्पादों की गिरती कीमतों से किसानों को भारी नुक्सान

नोटबंदी: अब तक की सबसे प्रतिक्रियावादी एवं तर्कहीन नीति (किताब से उद्धरण)

नोटबंदी की कहानी मीम्स की ज़बानी

नोटबंदी - भारत में आज तक का सबसे बड़ा घोटाला

जीएसटी मेक इन इंडिया या अनमेक इन इंडिया ?

नोटबंदी सबसे बड़ा मनी लांड्री घोटाला - अरुण शोरी

BJP के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने ही जेटली पर साधा निशाना, बोले- अर्थव्यवस्था को गड़बड़ कर दिया

मोदी सरकार में महंगाई बढ़ना शुरू, अब दिखा है नोटबंदी और जीएसटी का असली असर


बाकी खबरें

  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    जम्मू-कश्मीर परिसीमन से नाराज़गी, प्रशांत की राजनीतिक आकांक्षा, चंदौली मे दमन
    07 May 2022
    हफ़्ते की बात के इस अंक में वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश बात कर रहे हैं जम्मू-कश्मीर के परिसीमन की। साथ ही वे नज़र डाल रहे हैं प्रशांत किशोर की राजनीतिक सियासत की।
  • रवि शंकर दुबे
    तीन राज्यों में उपचुनाव 31 मई को: उत्तराखंड में तय होगा मुख्यमंत्री धामी का भविष्य!
    07 May 2022
    चुनाव आयोग ने तीन राज्यों की तीन सीटों पर विधानसभा चुनावों की तारीख घोषित कर दी है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण उत्तराखंड की चंपावत सीट को माना जा रहा है। क्योंकि यहां से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
  • पीपुल्स डिस्पैच
    पाकिस्तान में बलूच छात्रों पर बढ़ता उत्पीड़न, बार-बार जबरिया अपहरण के विरोध में हुआ प्रदर्शन
    07 May 2022
    राष्ट्रीय राजधानी इस्लामाबाद में पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) के परिसर से दिन दहाड़े एक बलूच छात्र बेबाग इमदाद को उठाए जाने के बाद कई छात्र समूहों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया।
  • राहुल कुमार गौरव
    पिता के यौन शोषण का शिकार हुई बिटिया, शुरुआत में पुलिस ने नहीं की कोई मदद, ख़ुद बनाना पड़ा वीडियो
    07 May 2022
    पीड़ित बेटी ने खुद अपने पिता की गंदी करतूत का वीडियो बनाया और फिर उसे लेकर थाने पहुंची। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने गुरुवार को 50 वर्षीय आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन पीड़िता को अपने…
  • सुबोध वर्मा
    ओडिशा: अयोग्य शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित होंगे शिक्षक
    07 May 2022
    शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध 8 कॉलेजों में 62 फैकल्टी हैं, जिनमें से सिर्फ 20 रेगुलेटरी बॉडी की योग्यता के मानदंडों को पूरा करते हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License