NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
नाइजीरिया में पुलिस हिंसा के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन छठे दिन भी जारी
प्रदर्शनकारी पुलिस के स्पेशल एंटी-रॉबरी स्क्वाड (एसएआरएस) को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं जिस पर आम लोगों के अत्याचार का आरोप लगाया गया है।
पीपल्स डिस्पैच
14 Oct 2020
नाइजीरिया

हज़ारों लोग मंगलवार 13 अक्टूबर को छठे दिन देश के विभिन्न हिस्सों में सड़कों पर उतरे। ये प्रदर्शनकारी एसएआरएस पुलिस इकाइयों को भंग करने और पुलिस की बर्बरता को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं।

सशस्त्र लूटपाट को रोकने के लिए साल 1992 में फेडरल स्पेशल एंटी-रॉबरी स्क्वाड (एसएआरएस) का गठन किया गया था। हालांकि, पिछले दशकों में इस पर कई तरह के उत्पीड़न और अत्याचार और एक्स्ट्रा-ज्यूडिशियल किलिंग, यातनाओं, भ्रष्टाचार और लूट पाट सहित लोगों के उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था।

एसएआरएस अधिकारियों द्वारा लोगों से मारपीट करने और हत्या करने की एक वीडियो फुटेज अक्टूबर की शुरुआत वायरल होने के बाद विरोध प्रदर्शनों का मौजूदा दौर शुरु हुआ। शुरुआत में विरोध का आह्वान सोशल मीडिया के माध्यम से किया गया था जहां लोगों ने एसएआरएस के साथ अपने क्रूर अनुभवों को साझा किया था। राजधानी अबुजा और अन्य शहरों में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने भारी बल प्रयोग किया। उन्होंने कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस को गोले दागे और गोलियां चलाई। इससे प्रदर्शनकारियों में गुस्सा भड़क गया।

फुटबॉलर मारकस रैशफोर्ड और अभिनेता जॉन बॉयेगा सहित कई बड़ी हस्तियों ने इन विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया है।

विरोध प्रदर्शनों के शुरुआती दौर के बाद सरकार ने 11 अक्टूबर को एसएआरएस को भंग करने की घोषणा की। एसएआरएस को भंग करने की घोषणा करते हुए राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी ने नाइजीरिया में व्यापक पुलिस सुधारों की भी घोषणा की। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने व्यापक रुप से भरोसा न होने का हवाला देते हुए अपने विरोध प्रदर्शन को रोकने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि सरकार ने पहले भी कई मौकों पर इसी तरह के सुधारों का वादा किया था। वे पूरी पुलिस व्यवस्था के कामकाज की व्यापक समीक्षा और जांच चाहते हैं और लोगों के ख़िलाफ़ आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को सजा दिलवाना चाहते हैं।

प्रदर्शनकारियों की आशंकाएं मंगलवार को उस समय साबित हुई जब पुलिस ने विकल्प के रुप में स्पेशल वीपन एंड टैक्टिक्स यूनिट (एसडब्ल्य्यूएटी) के गठन की घोषणा की। प्रदर्शनकारियों ने इसे एसएआरएस को स्थानांतरित करना बताया और आरोपी पुलिस अधिकारियों को बहाल करने का प्रयास बताया। इसके चलते बुधवार को विरोध प्रदर्शन का नए सिरे से आह्वान किया गया है।

Nigeria
Police Violence
protest against police violence

Related Stories

नाइजीरियाः व्यापक कॉर्पोरेट समर्थक सुधारों के साथ पेट्रोलियम इंडस्ट्री बिल लागू

इक्वाडोर की नेशनल एसेंबली ने पिछले साल के विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस हिंसा के लिए मंत्री को बर्खास्त किया

नाइजीरिया : प्रदर्शनकारियों को कर्फ़्यू के साथ-साथ सशस्त्र अपराधियों के हमलों का सामना करना पड़ा

कोलंबियाः पुलिस की हत्या के विरोध में हुए प्रदर्शन में कई लोग मारे गए

महामारी से लड़ने के नाम पर पुलिस स्टेट में तब्दील होता देश!

कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए उपकरण की मांग को लेकर घाना और नाइजीरिया में हेल्थकेयर पेशेवरों की हड़ताल

गौतम नवलखा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, मध्य प्रदेश फ्लोर टेस्ट, नयी इसरायली सरकार और अन्य

नाइजीरिया के लागोस में तेल पाइपलाइन के पास विस्फोट से 15 लोगों की मौत हो गई

पुलिस की जय-जयकार करवाकर प्रधानमंत्री क्या साबित करना चाहते हैं?

जेएनयू के छात्र क्यों कर रहे हैं प्रदर्शन?


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    आंगनवाड़ी की महिलाएं बार-बार सड़कों पर उतरने को क्यों हैं मजबूर?
    23 Feb 2022
    प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों द्वारा घोषणाओं और आश्वासनों के बावजूद उन्हें अभी तक उनका सही बकाया नहीं मिला है। एक ओर दिल्ली सरकार ने उनका मानदेय घटा दिया है तो…
  • nawab malik
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हम लड़ेंगे और जीतेंगे, हम झुकेंगे नहीं: नवाब मलिक ने ईडी द्वारा गिरफ़्तारी पर कहा
    23 Feb 2022
    लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय से बाहर निकले मलिक ने मीडिया से कहा, '' हम लड़ेंगे और जीतेंगे। हम झुकेंगे नहीं।'' इसके बाद ईडी अधिकारी मलिक को एक वाहन में बैठाकर मेडिकल…
  • SKM
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बंगाल: बीरभूम के किसानों की ज़मीन हड़पने के ख़िलाफ़ साथ आया SKM, कहा- आजीविका छोड़ने के लिए मजबूर न किया जाए
    23 Feb 2022
    एसकेएम ने पश्चिम बंगाल से आ रही रिपोर्टों को गम्भीरता से नोट किया है कि बीरभूम जिले के देवचा-पंचमी-हरिनसिंह-दीवानगंज क्षेत्र के किसानों को राज्य सरकार द्वारा घोषित "मुआवजे पैकेज" को ही स्वीकार करने…
  • राजस्थान विधानसभा
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजस्थान में अगले साल सरकारी विभागों में एक लाख पदों पर भर्तियां और पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा
    23 Feb 2022
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को वित्तवर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए 1 जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त हुए समस्त कर्मचारियों के लिए आगामी वर्ष से पूर्व पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है। इसी…
  • चित्र साभार: द ट्रिब्यून इंडिया
    भाषा
    रामदेव विरोधी लिंक हटाने के आदेश के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया की याचिका पर सुनवाई से न्यायाधीश ने खुद को अलग किया
    23 Feb 2022
    फेसबुक, ट्विटर और गूगल ने एकल न्यायाधीश वाली पीठ के 23 अक्टूबर 2019 के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें और गूगल की अनुषंगी कंपनी यूट्यूब को रामदेव के खिलाफ मानहानिकारक आरोपों वाले वीडियो के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License