NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
SC ST OBC
आंदोलन
पर्यावरण
मज़दूर-किसान
ओडिशा: पुलिस की ‘बर्बरता’ के बावजूद जिंदल स्टील प्लांट के ख़िलाफ़ ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी
कार्यकर्ताओं के अनुसार यह संयंत्र वन अधिकार अधिनियम का उल्लंघन करता है और जगतसिंहपुर के ढिंकिया गांव के आदिवासियों को विस्थापित कर देगा।
दित्सा भट्टाचार्य
02 Mar 2022
JSW protest
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने 20 जनवरी को भुवनेश्वर में ढिंकिया प्रशासन द्वारा जिंदल स्टील वर्क्स (जेएसडब्ल्यू) लिमिटेड के लिए पान के बागों की जमीन के जबरन खरीद के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया।

ओडिशा के जगतसिंहपुर में ढिंकिया, गडकुजंग और नुआगांव पंचायतों के मूल निवासियों के सतत विरोध के फलस्वरूप ​​12​​ मिलियन टन इस्पात प्रति वर्ष (एमटीपीए) उत्पादन करने वाले दक्षिण कोरियाई स्टील बीहेमोथ संयंत्र पोस्को को अपनी योजना को छोड़ना पड़ा था। अब इसके चार साल बाद, इस जिले के ग्रामीण प्रस्तावित ​13.2​​ एमटीपीए जेएसडब्ल्यू उत्कल स्टील प्लांट का विरोध करने की एवज में प्रशासन की "क्रूर" रणनीति का सामना कर रहे हैं।

सज्जन जिंदल के नेतृत्व वाली जेएसडब्ल्यू स्टील की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एकीकृत इस्पात संयंत्र को ढिंकिया में स्थापित करने का प्रस्ताव है,जो अनुसूचित जनजाति और अन्य पारंपरिक वनवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, ​​2006​ ​का उल्लंघन करता है और आदिवासियों को उनके मूल पर्यावास से विस्थापित कर देगा, जैसा कि कार्यकर्ताओं का कहना है।

पिछले हफ्ते, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) की एक विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति ने अपने फैसले को टालने और अधिक जानकारी मांगने के बाद इस्पात संयंत्र के लिए पर्यावरण मंजूरी (EC) की सिफारिश की थी।

ओडिशा सरकार स्थानीय लोगों के कड़े प्रतिरोध के बावजूद इस परियोजना के लिए जमीन सौंपने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। हालांकि इस परियोजना के खिलाफ कम से कम तीन याचिकाएं उड़ीसा उच्च न्यायालय में लंबित हैं, जिसने ढिंकिया में जमीनी स्तर की स्थिति का ऑन-द-स्पॉट आकलन करने के लिए पिछले सप्ताह अधिवक्ताओं के पांच सदस्यीय पैनल का गठन किया था। जनवरी में पुलिस के साथ टकराव के दौरान परियोजना का विरोध करने वाले दो दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हो गए थे।

युग्म नेटवर्क द्वारा 19​​ फरवरी को आयोजित एक वेबिनार में, कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों के कथित क्रूर दमन की निंदा की। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार उनकी एकता और उनके प्रतिरोध के संकल्प को तोड़ने के लिए हर संभव तरीके का उपयोग कर रही है। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस पर पक्षपातपूर्ण और प्रतिशोधपूर्ण तरीके से काम करने और यहां तक कि झूठे मामलों में उन्हें फंसाने के कई आरोप लगाए गए हैं।

​“इस संयंत्र से कौन लाभान्वित होगा? यह केवल स्थानीय पर्यावरण और यहां के मूल निवासी के जीवन का विनाश करेगा। यहां किसी भी कीमत पर विकास को लाने के बहाने सरकार इनको खत्म कर देगी,” जिंदल प्रतिरोध संग्राम समिति के प्रवक्ता प्रशांत पैकरे ने कहा।

इंडियन सोशल एक्शन फोरम ओडिशा के समन्वयक नरेंद्र मोहंती, जिन्हें इस महीने की शुरुआत में संयंत्र का विरोध करने के लिए गिरफ्तार किया गया था और बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था, उन्होंने बताया कि किस तरह ​14​​ जनवरी को ​12​​ पुलिस पलटनों ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया था, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित ​​20 ​​से अधिक ग्रामीण घायल हो गए थे।

स्थानीय कार्यकर्ता प्रफुल्ल साननतारा ने कहा कि यह परियोजना “पान के बागों और धान के खेतों को नष्ट कर देगी, जो ​​25,000​​ लोगों की आजीविका का एकमात्र स्रोत है। इस क्षेत्र में एक स्थायी, जीवंत कृषि अर्थव्यवस्था है-और सरकार इसको एक इस्पात संयंत्र का निर्माण करके नष्ट करना चाहती है।"

कंपनी को इस परियोजना के ​लिए 2,950.31 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी, जिसे उसी क्षेत्र में प्रस्तावित किया गया था, जिसे पोस्को द्वारा चयनित किया था। इसलिए जेएसडब्ल्यू स्टील को ​​2700​​ एकड़ जमीन आसानी से मिल जाएगी, जिसे राज्य सरकार ने पोस्को परियोजना के लिए अधिग्रहित किया था। हालांकि, सरकार JSW को आवंटित करने की योजना बना रही भूमि का शेष हिस्सा समुद्र के करीब है और रेत के टीलों के साथ लगा हुआ है, जहां पान की बेलें पनपती हैं।

भारत में सबसे बड़े एकीकृत इस्पात संयंत्र के निर्माण के लिए ओडिशा सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बारह साल बाद, पोस्को को स्थानीय लोगों के बड़े पैमाने पर प्रतिरोध के कारण परियोजना को छोड़ना पड़ा था। अब कार्यकर्ता, एक और इस्पात संयंत्र से अपनी आजीविका और अपनी भूमि को बचाने की लड़ाई में फिर से एकजुट हो गए हैं।

अंग्रेजी में मूल रूप से लिखे गए लेख को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

Odisha Villagers Continue to Protest Jindal Steel Plant Despite Police ‘Brutality’


बाकी खबरें

  • प्रियंका शंकर
    रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच, नॉर्वे में नाटो का सैन्य अभ्यास कितना महत्वपूर्ण?
    19 Mar 2022
    हालांकि यूक्रेन में युद्ध जारी है, और नाटो ने नॉर्वे में बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है, जो अभ्यास ठंडे इलाके में नाटो सैनिकों के युद्ध कौशल और नॉर्वे के सैन्य सुदृढीकरण के प्रबंधन की जांच करने के…
  • हर्षवर्धन
    क्रांतिदूत अज़ीमुल्ला जिन्होंने 'मादरे वतन भारत की जय' का नारा बुलंद किया था
    19 Mar 2022
    अज़ीमुल्ला ख़ान की 1857 के विद्रोह में भूमिका मात्र सैन्य और राजनीतिक मामलों तक ही सिमित नहीं थी, वो उस विद्रोह के एक महत्वपूर्ण विचारक भी थे।
  • विजय विनीत
    ग्राउंड रिपोर्ट: महंगाई-बेरोजगारी पर भारी पड़ी ‘नमक पॉलिटिक्स’
    19 Mar 2022
    तारा को महंगाई परेशान कर रही है तो बेरोजगारी का दर्द भी सता रहा है। वह कहती हैं, "सिर्फ मुफ्त में मिलने वाले सरकारी नमक का हक अदा करने के लिए हमने भाजपा को वोट दिया है। सरकार हमें मुफ्त में चावल-दाल…
  • इंदिरा जयसिंह
    नारीवादी वकालत: स्वतंत्रता आंदोलन का दूसरा पहलू
    19 Mar 2022
    हो सकता है कि भारत में वकालत का पेशा एक ऐसी पितृसत्तात्मक संस्कृति में डूबा हुआ हो, जिसमें महिलाओं को बाहर रखा जाता है, लेकिन संवैधानिक अदालतें एक ऐसी जगह होने की गुंज़ाइश बनाती हैं, जहां क़ानून को…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्यप्रदेश विधानसभा निर्धारित समय से नौ दिन पहले स्थगित, उठे सवाल!
    19 Mar 2022
    मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र निर्धारित समय से नौ दिन पहले स्थगित कर दिया गया। माकपा ने इसके लिए शिवराज सरकार के साथ ही नेता प्रतिपक्ष को भी जिम्मेदार ठहराया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License