NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पत्रकार आशुतोष से चर्चा: क्या मुसलमानों को शांत रहना चाहिए?
यहां इस बात की जांच की जा रही है कि हिंदुत्व का मुकाबला करने के लिए विपक्ष को हिंदू कार्ड खेलना चाहिए।
एजाज़ अशरफ़
25 Nov 2020
Translated by महेश कुमार
ty

मैंने हाल ही में असदुद्दीन ओवैसी: एक चेतावनी, नमक लेख लिखा था जिसके माध्यम से उनके बढ़ते चुनावी ग्राफ और उनकी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन को समझने की कोशिश की गई थी। मेरी राय के मुताबिक एआईएमआईएम के बेहतर चुनावी प्रदर्शन की वजह भारतीय जनता पार्टी का विरोध करने वाले राजनीतिक दलों द्वारा मुसलमानों से संबंधित मुद्दों पर न बोलने का परिणाम है, फिर इस बात को तो छोड़ ही दीजिए कि जब उन पर हिंसक हमले या उनके समान नागरिकता के अधिकार पर हमला होता है तो भी उनकी रक्षा में विपक्षी पार्टियां नहीं आती हैं। इन पार्टियों ने ओवैसी की थीसिस को सही ठहराया है, जिसका वर्णन यहाँ पढ़ा जा सकता है।

लेख के प्रकाशित होते ही मुझे कुछ फोन कॉल आए। कॉल करने वालों में प्रसिद्ध पत्रकार आशुतोष भी शामिल थे, जिन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए पत्रकारिता का पेशा छोड़ दिया था और बाद में संभवतः निराश होकर पार्टी छोड़ वापस पेशे में आ गए थे। आशुतोष ने कहा, "मुसलमानों को खुद के हित में और हिंदुत्व को हराने के लिए शांत रहना चाहिए।" आशुतोष भी उतने ही धर्मनिरपेक्ष है जितना कि कोई भी भारतीय हो सकता है; उनके लेखन और सार्वजनिक बहसों के माध्यम से उनकी हिंदुत्व के खिलाफ वैचारिक विरोधी होने की छवि बनी हैं। यह मानते हुए कि आशुतोष कोई बेहूदा टिप्पणी नहीं करेंगे, मैंने उन्हें बहस में उलझा दिया, हम दोनों में से किसी ने भी कोई गोलमोल बात नहीं की।  

ओवैसी की तरह आशुतोष का भी एक थीसिस है। वे काफी आश्वस्त है कि भाजपा की लोकप्रियता गिरावट पर है, और इसलिए वह राज्यों के चुनाव जीतने के लिए संघर्ष कर रही है। उनके मुताबिक भाजपा 2018 में राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव हार गई थी- और छत्तीसगढ़ में तो उसका सफाया ही हो गया था। 2019 के राष्ट्रीय चुनाव के कुछ महीनों के बाद भाजपा ने महाराष्ट्र में उम्मीद से कम प्रदर्शन किया। हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा आई। झारखंड में भाजपा पिट गई। बिहार में, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन, जिसमें भाजपा अब एक बड़ी पार्टी है और जीत के पद पर आसीन है। आशुतोष के मुताबिक, "एक 31 वर्षीय युवा [तेजस्वी यादव] ने

भाजपा, मोदी और जनता दल (यूनाइटेड) की संयुक्त ताक़त को करीब-करीब हरा दिया था।"
आशुतोष को लगता है कि भाजपा खुद के नीचे गिरते ग्राफ को उलट नहीं सकती है, क्योंकि यह आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह से नाकामयाब है। मोदी सरकार अपने प्रदर्शन का सही आकलन करने से लोगों का ध्यान हटाने के लिए हिंदुत्व के मुद्दे का इस्तेमाल करती है। ये हरकते मुसलमानों को उकसाने के लिए की जाती है। उन्होंने कहा, 'अगर मुस्लिम किसी भी किस्म की प्रतिक्रिया देते हैं या उनमें से एक वर्ग विपक्षी दलों का समर्थन देने के बजाय ओवैसी को समर्थन दे देता है, तो इससे भाजपा बढ़ेगी और उसकी ताक़त में ही इजाफा होगा। आशुतोष ने आगे कहा कि बीजेपी से हिंदुत्व का एजेंडा छिन लो तो पार्टी विफल हो जाएगी।'' 

"मुसलमान भी इसे समझते हैं," मैंने जवाब दिया। सबूत के तौर पर, मैंने उन्हे बताया कि जब मैं दिल्ली के शाहीन बाग गया जहां मुसलमान दिसंबर से नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ 24X7 धरने पर बैठे थे तो मैंने पाया कि ‘आप’ (AAP) नेता अरविंद केजरीवाल के धरना स्थल पर दौरे से इनकार करने पर लोग आंदोलित नहीं थे और न ही नाराज़ थे। उन्होंने यानि प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शाहीन बाग में केजरीवाल की उपस्थिति भाजपा को दिल्ली विधानसभा चुनाव को जो फरवरी में होने वाले थे को सांप्रदायिक रूप से ध्रुवीकृत करने का अवसर प्रदान कर देगी। और जैसा कि सबने कहा कि शाहीन बाग में केजरीवाल के लिए भारी समर्थन था।
मैंने आशुतोष से कहा, जब उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक टकराव हुआ तो मुसलमानों को बदले में विश्वासघात मिला। वे निश्चित रूप से हिंदुओं से कहीं अधिक पीड़ित थे और मस्जिदों को तोड़ दिया गया था। फिर भी केजरीवाल ने अपनी बयानबाजी में मुसलमानों और हिंदुओं की पीड़ा के बीच समानता स्थापित करने की कोशिश की। पीड़ित, कम से कम ये तमन्ना रखते थे कि उनके घावों को समझा जाएगा। यद्यपि दिल्ली विधानसभा ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को लागू करने के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन ’आप’ ने नरम हिंदुत्व का कार्ड खेला।

आशुतोष ने कहा “क्या में आपको एक कड़वा सच बताऊँ? अगर ‘आप’ ने चुनाव के दौरान हनुमान कार्ड नहीं खेला होता, और उसने सीएए के विरोध में भाजपा का विरोध किया होता, तो केजरीवाल को 40 या 45 सीटें मिलती।” (‘आप’ ने दिल्ली विधानसभा में 70 में से 63 सीटें जीतीं हैं।) हनुमान कार्ड से ‘आप’ का संदर्भ चुनाव अभियान के लिए भगवान हनुमान का इस्तेमाल करना था, ताकि भाजपा को भगवान राम के लोकप्रिय नाम का फायदा उठाने से नाकाम किया जा सके। 

हां, मैंने मान लिया। मैंने कहा कि मुझे पता है कि ‘आप’ के आंतरिक सर्वेक्षण जिन्हे चुनाव अभियान के दौरान लगातार किया गया दिखा रहे थे कि हर गुजरते दिन में भाजपा के वोट बढ़ते जा रहे थे। अंततः भाजपा को दिल्ली में डाले गए वोटों का लगभग 39 प्रतिशत वोट मिला। जो 2015 के चुनाव की तुलना में 6.2 प्रतिशत अधिक था और सीटों को तीन से बढ़ाकर आठ कर लिया था।

आशुतोष ने कहा, "अफसोस की बात है कि आज की वास्तविकता यह है कि जो कोई भी मुसलमानों के पक्ष में बोलता है वह वोट खो देता है।" क्योंकि हिंदू कार्ड खेला जाता है।" उन्होंने कहा कि 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी भी मंदिर जाने की होड़ करने लगे थे और उन्होने 2012 के मुक़ाबले 2017 में अपनी सीटों की संख्या को 61 से 77 कर लिया था- और भाजपा 115 से 110 पर आ गई थी। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के घोषणापत्र में हिंदुत्ववादी अतिरेक था। आशुतोष ने कहा, 'कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ को जीता।' (तीनों राज्यों में उस साल एक ही समय पर चुनाव हुए थे।)

मैंने बताया कि "लेकिन छत्तीसगढ़ को छोडकर कांग्रेस राजस्थान और मध्य प्रदेश में आरामदायक बहुमत नहीं ला पाई, और नतीजतन एमपी में उसने अपनी सरकार खो दी,"। इसलिए, यह कहना कठिन है कि कांग्रेस अपने हिंदू कार्ड के कारण संकीर्ण रूप से जीती है या नहीं। बहुत संभव है कि लोगों ने भाजपा सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी भावना को नजरअंदाज कर दिया और उसकी कार्बन कॉपी की तुलना में अधिक "प्रामाणिक" या आक्रामक हिंदू पार्टी को चुना। क्या इसने भाजपा को अपने और कांग्रेस के बीच की खाई को पाटने में सक्षम नहीं किया है?

मैंने बात को जारी रखते हुए कहा कि, हिंदुत्व भारत का सामान्य ज्ञान बनता जा रहा है। दिल्ली और बिहार में अपनी रणनीति के चलते विपक्ष हिंदुत्व के मुद्दों पर चुप रहना पसंद कर सकता है, लेकिन भाजपा हमेशा इस बात को सामने लाएगी, यह सुनिश्चित करने के लिए कि मतदाता अपना मत हिंदु मतदाता के रूप में ही डाले, न कि नागरिक या किसी विशिष्ट वर्ग, जाति और भाषाई समूह के सदस्य होने के रूप में। उन्होंने कहा, 'हिंदुत्व को स्वीकार करने की सीमा इतनी नीचे तक चली गई है कि भाजपा को केवल हिंदुत्व के एजेंडे के बारे में मतदाताओं को वोट देने के लिए याद दिलाना है। मेरे मुताबिक, शायद यह भाजपा-जद(यू) द्वारा बिहार में एक संकीर्ण जीत को छीनने की बेहतर व्याख्या करता है,”। इसकी भी संभावना है कि हिन्दू दक्षिपंथ हिंदुत्व पर अपना दांव बढ़ा सकता है। तो फिर क्या विपक्ष, उदाहरण के लिए, गाय के नाम पर भीड़ हत्या की नकल करेगा? या वोट बटोरने के लिए हिंसा भड़काएगा?

सच है, आशुतोष सहमत हुए कि यह नहीं हो सकता। “लेकिन यह भी सच है कि विपक्ष को लोगों को यह भी दिखाना होगा कि वह हिंदू विरोधी नहीं है। मुसलमानों के सामने यह विकल्प है कि वे हिंदू उदारवादियों के साथ रहे या सत्ता में हिंदू सांप्रदायिक ताक़त के साथ, ”आशुतोष ने अपने रूढ़िवादी जुनून के साथ कहा। उन्होंने कहा, "हिंदू उदारवादियों के साथ रहकर मुस्लिम समुदाय को थोडे वक़्त के लिए राजनीतिक तौर पर अदृश्य रहना स्वीकार करना होगा।" एक बार भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया जाता है, आशा की जाती है कि एक नई हिंदू उदारवादी व्यवस्था लागू होगी। आशुतोष ने कहा, "अगर मौजूदा स्थिति बनी रहती है, तो आप 10 साल बाद नरसंहार देख रहे होंगे।"

उसी प्रवाह में, आशुतोष ने कहा कि ओवैसी के साथ उनकी समस्या यह है कि वे मुसलमानों के सामने खतरे की प्रकृति को छिपाते हैं। उन्होंने कहा,'' मौजूदा मतदान प्रणाली में, जब भाजपा-विरोधी वोट विभाजित होते हैं, तो इसका मतलब केवल हिंदुत्व को मजबूत करना है। ओवैसी ने जानबूझकर मुस्लिम वोटों को विभाजित किया, ”आशुतोष ने कहा। उन्होंने बताया कि ओवैसी "संविधानवाद की भाषा" बोलते हैं, जिसे मैंने मुसलमानों में उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारक के रूप में उद्धृत किया है।

"संवैधानिकता की भाषा, भाड़ में जाए," आशुतोष ने ज़ोर देकर कहा।, "वे केवल पहचान की राजनीति में उलझा रहे है और इसके परिणामों से बेखबर है।"

“हर नेता भारत में पहचान की राजनीति पर ज़िंदा है। फिर उन्हें ही इसका दोष क्यों देते हैं, "मैंने कहा," वैसे भी, मुसलमानों का एक छोटा सा वर्ग है जो एआईएमआईएम को वोट देता हैं, हालांकि पार्टी का मतदान प्रतिशत ओवैसी की लोकप्रियता का माप नहीं हो सकता है।"

आशुतोष ने कहा, "यह मेरा विचार है।" उन्होंने कहा, 'हर जीत से उनकी लोकप्रियता बढ़ेगी और बीजेपी विरोधी वोटों का बंटवारा होगा। मुस्लिम बुद्धिजीवियों को मुस्लिम समुदाय को ओवैसी के जाल में फँसने से रोकने की चेतावनी देनी चाहिए, जो भाजपा की मदद कर रहा है और उनके अस्तित्व को नुकसान पहुंचाता है। आपको भी यह लिखना चाहिए।”

मैंने एक लेख से एक वाक्य निकाला, जिसे शिक्षाविद अली खान महमूदाबाद, जो कि समाजवादी पार्टी के सदस्य हैं, ने अगस्त में लिखा था। उसमें, खान ने चार राज्यों, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 35 की उम्र से कम युवाओं के मतदान पैटर्न पर सेंटर फॉर डेवलपमेंट एंड प्रैक्टिस सर्वे का हवाला दिया था। 2019 के राष्ट्रीय चुनाव से लगभग तीन महीने पहले किए गए सर्वेक्षण में दिखाया गया है कि गैर-भाजपा और भाजपा दोनों मतदाताओं का विश्व-दृष्टिकोण कमोबेश मेल खाता है। उदाहरण के लिए, राष्ट्रीय चुनाव में भाजपा को वोट देने का इरादा रखने वाले 84.7 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन किया, जबकि भाजपा को वोट न देने वाले 74.29 प्रतिशत लोगों ने भी यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन किया। जब सुबह ओवैसी पर मेरा लेख प्रकाशित हुआ, तो अली खान ने एक संदेश के साथ अपने लेख का लिंक मुझे भेजा और कहा कि, "समस्या सिर्फ राजनीतिक नहीं है, बल्कि सामाजिक भी है।"

खान के संदेश की याद दिलाते हुए, मैंने आशुतोष से कहा कि हिंदुत्व के खिलाफ लड़ाई को चुनावी राजनीति से अलग करना होगा, कि चुनाव के कुछ सप्ताह पहले चुनावी रैलियों को आयोजित करके हिंदुओं का दिल और दिमाग नहीं जीता जा सकता है, और विपक्षी नेताओं को जिले से लेकर गाँव और गाँव से लेकर लोगों तक दौर कर बातचीत कर उन्हें समझाना होगा कि हिंदुत्व हिंदू धर्म क्यों नहीं है। “राहुल गांधी से लेकर अरविंद केजरीवाल तक, क्या आपको लगता है कि उनमें हिंदुओं को यह बताने की हिम्मत है कि एक अच्छा हिंदू होने का क्या मतलब है? क्या आपको लगता है कि वे प्राचीन ग्रंथों की व्याख्या कर सकते हैं कि भाजपा का हिंदू धर्म का ब्रांड उथला या त्रुटिपूर्ण क्यों है? जब तक ऐसा नहीं किया जाता, विपक्ष हिंदुत्व के खिलाफ लड़ाई नहीं जीत सकता है।”

थोड़ा सोच-समझ कर आशुतोष ने कहा, "हां, मैं इस बात से सहमत हूं।" उन्होंने आह भर कर कहा कि, "समस्या यह है कि भारत में कोई भी नेता ऐसा नहीं है जिसकी ऐसी दृष्टि हो।" वास्तव में, भाजपा की दृष्टि का केवल चुनावी राजनीति के माध्यम से जवाब नहीं दिया जा सकता है, भले ही विपक्ष यहां-वहां जीत दर्ज़ कर ले। हिंदुत्व को केवल हिंदू धर्म की वैकल्पिक दृष्टि के माध्यम से ही हराया जा सकता है। तभी बीजेपी गायब हो सकती है।

लेखक एक स्वतंत्र पत्रकार हैं व्यक्त विचार व्यक्तिगत हैं।

मूल तौर पर यह लेख अंग्रेजी में छपा है इस लेख को अंग्रेजी में इस लिंक पर पढ़ सकते हैं 
 

https://www.newsclick.in/author/Ajaz%20Ashraf
 

ashutosh
assuddin owaisi
azaz ashraf
hinduisim
hinduta and owaisi
Secularism

Related Stories

ज्ञानवापी कांड एडीएम जबलपुर की याद क्यों दिलाता है

पीएम मोदी को नेहरू से इतनी दिक़्क़त क्यों है?

लता के अंतिम संस्कार में शाहरुख़, शिवकुमार की अंत्येष्टि में ज़ाकिर की तस्वीरें, कुछ लोगों को क्यों चुभती हैं?

विधानसभा चुनाव: एक ख़ास विचारधारा के ‘मानसिक कब्ज़े’ की पुष्टि करते परिणाम 

अयोध्या: राजनीति के कारण उपेक्षा का शिकार धर्मनिरपेक्ष ऐतिहासिक इमारतें

क्या यह मोदी लहर के ख़ात्मे की शुरूआत है?

हम भारत के लोगों की असली चुनौती आज़ादी के आंदोलन के सपने को बचाने की है

'व्यापक आज़ादी का यह संघर्ष आज से ज़्यादा ज़रूरी कभी नहीं रहा'

उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के ‘विद्रोह’ की जड़ें योगी राज की जीवंत वास्तविकता में छिपी हैं

राजनीतिक धर्मनिरपेक्षता के बारे में ओवैसी के विचार मुसलमानों के सशक्तिकरण के ख़िलाफ़ है


बाकी खबरें

  • putin
    एपी
    रूस-यूक्रेन युद्ध; अहम घटनाक्रम: रूसी परमाणु बलों को ‘हाई अलर्ट’ पर रहने का आदेश 
    28 Feb 2022
    एक तरफ पुतिन ने रूसी परमाणु बलों को ‘हाई अलर्ट’ पर रहने का आदेश दिया है, तो वहीं यूक्रेन में युद्ध से अभी तक 352 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • mayawati
    सुबोध वर्मा
    यूपी चुनाव: दलितों पर बढ़ते अत्याचार और आर्थिक संकट ने सामान्य दलित समीकरणों को फिर से बदल दिया है
    28 Feb 2022
    एसपी-आरएलडी-एसबीएसपी गठबंधन के प्रति बढ़ते दलितों के समर्थन के कारण भाजपा और बसपा दोनों के लिए समुदाय का समर्थन कम हो सकता है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 8,013 नए मामले, 119 मरीज़ों की मौत
    28 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1 लाख 2 हज़ार 601 हो गयी है।
  • Itihas Ke Panne
    न्यूज़क्लिक टीम
    रॉयल इंडियन नेवल म्युटिनी: आज़ादी की आखिरी जंग
    28 Feb 2022
    19 फरवरी 1946 में हुई रॉयल इंडियन नेवल म्युटिनी को ज़्यादातर लोग भूल ही चुके हैं. 'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस अंग में इसी खास म्युटिनी को ले कर नीलांजन चर्चा करते हैं प्रमोद कपूर से.
  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    मणिपुर में भाजपा AFSPA हटाने से मुकरी, धनबल-प्रचार पर भरोसा
    27 Feb 2022
    मणिपुर की राजधानी इंफाल में ग्राउंड रिपोर्ट करने पहुंचीं वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह। ज़मीनी मुद्दों पर संघर्षशील एक्टीविस्ट और मतदाताओं से बात करके जाना चुनावी समर में परदे के पीछे चल रहे सियासी खेल…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License