NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
प. बंगाल : मंदिर के पास भगदड़ में तीन की मौत, 20 से अधिक घायल
कोलकाता से करीब 50 किलोमीटर दूर कछुआ के लोकनाथ मंदिर में रात करीब सवा दो बजे यह हादसा हुआ।
भाषा
23 Aug 2019
lokenath temple

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के उत्तरी 24 परगना जिले में एक मंदिर के पास शुक्रवार को भगदड़ में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी। भगदड़ में 20 से अधिक लोग घायल हो गये। 

यहां से करीब 50 किलोमीटर दूर कछुआ के लोकनाथ मंदिर में रात करीब सवा दो बजे यह हादसा हुआ।

उल्लेखनीय है कि हर साल इस दिन बड़ी संख्या में लोग बाबा लोकनाथ ब्रह्मचारी का जन्मदिन मनाने के लिये कछुआ लोकनाथ मंदिर में जमा होते हैं। लोकनाथ ब्रह्मचारी बंगाल के 18वीं सदी के संत थे तथा पश्चिम बंगाल एवं बांग्लादेश में बड़ी संख्या में उनके अनुयायी हैं। 

बनर्जी ने यहां राष्ट्रीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद कहा, ‘‘इस साल कछुआ लोकनाथ मंदिर में भारी भीड़ जमा हुई थी। तड़के सुबह बारिश होने लगी जिस कारण लोग बांस के अस्थायी स्टॉलों में छुपने की कोशिश करने लगे। भारी बारिश के कारण बांस के स्टॉल टूट गये। वहां जगह बहुत ही संकरी है और हड़बड़ी में कुछ लोग मंदिर के पास के तालाब में गिर गये। इससे वहां भगदड़ की स्थिति पैदा हो गयी।’’

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ मंत्रियों को बारासात अस्पताल, आरजी कर चिकित्सा महाविद्यालय और बशीरहाट के एक अस्पताल में भेजा गया है।

बनर्जी ने घोषणा की कि जिन लोगों की इस हादसे में मौत हो गयी, उनके परिवारों को पांच लाख रुपये दिए जाएंगे जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों के परिजनों को एक लाख रुपये तथा मामूली तौर पर घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये का मुआवजा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ कछुआ का हादसा दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। भारी वर्षा के बाद यह घटना हुई। मैं इस हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों और घायलों से मिलने के लिए सीएनएमसी और एएकेएम अस्पताल गयी थी। हर मौत दुखद है। लेकिन हम जो कर सकते हैं, वह है कि दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हो सकते हैं।’’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई भाषा से कहा कि बशीरहाट थानाक्षेत्र के इस मंदिर में पहुंचे कुछ तीर्थयात्री कीचड़ की वजह से फिसल गये। पुलिस ने उन्हें बचाया और उन्हें कछुआ के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

अधिकारी ने कहा , ‘‘ स्थिति पर तत्काल काबू पा लिया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ गंभीर रूप से दस घायलों को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता लाया गया। तीन ने दम तोड़ दिया। अन्य तीन की नाजुक हालत है। पांच घायल बशीरहाट थानाक्षेत्र के एक अस्पताल में हैं।

इस बीच, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने तीर्थयात्रियों की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त इंतजाम नहीं करने को लेकर राज्य सरकार की निंदा की।

West Bengal
temple Stampede
loknamth temple
mamta banerjee
BJP
dilip ghosh

Related Stories

मुंडका अग्निकांड के लिए क्या भाजपा और आप दोनों ज़िम्मेदार नहीं?

जहांगीरपुरी— बुलडोज़र ने तो ज़िंदगी की पटरी ही ध्वस्त कर दी

टीएमसी नेताओं ने माना कि रामपुरहाट की घटना ने पार्टी को दाग़दार बना दिया है

उत्तराखंड: एआरटीओ और पुलिस पर चुनाव के लिए गाड़ी न देने पर पत्रकारों से बदसलूकी और प्रताड़ना का आरोप

कौन हैं ओवैसी पर गोली चलाने वाले दोनों युवक?, भाजपा के कई नेताओं संग तस्वीर वायरल

बेपटरी हुई बीकानेर-गुवाहटी एक्सप्रेस से जुड़ा बचाव अभियान पूरा हुआ : एनएफआर

बंगाल : बस के नहर में गिरने से छह प्रवासी मजदूरों की मौत

ग्लेशियर टूटने से तो आपदा आई, बांध के चलते मारे गए लोगों की मौत का ज़िम्मेदार कौन!

ग़ाज़ियाबाद: श्मशान घाट हादसे में तीन गिरफ़्तार, प्रशासन के खिलाफ़ लोगों का फूटा गुस्सा!

कश्मीर: 3 बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या, परिवार ने पार्टी से जुड़े होने की जानकारी होने से किया इनकार


बाकी खबरें

  • farmers
    चमन लाल
    पंजाब में राजनीतिक दलदल में जाने से पहले किसानों को सावधानी बरतनी चाहिए
    10 Jan 2022
    तथ्य यह है कि मौजूदा चुनावी तंत्र, कृषि क़ानून आंदोलन में तमाम दुख-दर्दों के बाद किसानों को जो ताक़त हासिल हुई है, उसे सोख लेगा। संयुक्त समाज मोर्चा को अगर चुनावी राजनीति में जाना ही है, तो उसे विशेष…
  • Dalit Panther
    अमेय तिरोदकर
    दलित पैंथर के 50 साल: भारत का पहला आक्रामक दलित युवा आंदोलन
    10 Jan 2022
    दलित पैंथर महाराष्ट्र में दलितों पर हो रहे अत्याचारों की एक स्वाभाविक और आक्रामक प्रतिक्रिया थी। इसने राज्य के राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया था और भारत की दलित राजनीति पर भी इसका निर्विवाद प्रभाव…
  • Muslim Dharm Sansad
    रवि शंकर दुबे
    हिन्दू धर्म संसद बनाम मुस्लिम धर्म संसद : नफ़रत के ख़िलाफ़ एकता का संदेश
    10 Jan 2022
    पिछले कुछ वक्त से धर्म संसदों का दौर चल रहा है, पहले हरिद्वार और छत्तीसगढ़ में और अब बरेली के इस्लामिया मैदान में... इन धर्म संसदों का आखिर मकसद क्या है?, क्या ये आने वाले चुनावों की तैयारी है, या…
  • bjp punjab
    डॉ. राजू पाण्डेय
    ‘सुरक्षा संकट’: चुनावों से पहले फिर एक बार…
    10 Jan 2022
    अपने ही देश की जनता को षड्यंत्रकारी शत्रु के रूप में देखने की प्रवृत्ति अलोकप्रिय तानाशाहों का सहज गुण होती है किसी निर्वाचित प्रधानमंत्री का नहीं।
  • up vidhan sabha
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी: कई मायनों में अलग है यह विधानसभा चुनाव, नतीजे तय करेंगे हमारे लोकतंत्र का भविष्य
    10 Jan 2022
    माना जा रहा है कि इन चुनावों के नतीजे राष्ट्रीय स्तर पर नए political alignments को trigger करेंगे। यह चुनाव इस मायने में भी ऐतिहासिक है कि यह देश-दुनिया का पहला चुनाव है जो महामारी के साये में डिजिटल…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License