NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
राजनीति
पाकिस्तान
पाकिस्तान में सूफ़ी दरगाह के बाहर विस्फ़ोट, 9 की मौत
विस्फ़ोट में दक्षिण एशिया में सबसे बड़ा सूफ़ी धार्मिक स्थल कहे जाने वाले दाता दरबार धार्मिक स्थल के बाहर पुलिस को लेकर जा रही एक वैन को निशाना बनाया गया।

न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
08 May 2019
पाकिस्तान में सूफ़ी दरगाह के बाहर विस्फ़ोट, 9 की मौत

पाकिस्तान के सबसे बड़े लाहौर शहर में रमजान के पवित्र महीने में एक धार्मिक स्थल के बाहर बुधवार को एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ जिसमें पांच पुलिसकर्मियों सहित कम से कम नौ लोग मारे गये और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

विस्फोट में दक्षिण एशिया में सबसे बड़े सूफी धार्मिक स्थल के रूप में जाने जाने वाले दाता दरबार धार्मिक स्थल के बाहर पुलिस को लेकर जा रहे एक वैन को निशाना बनाया गया।

पुलिस की प्रारंभिक खबरों के मुताबिक, पंजाब प्रांत में दाता दरबार के गेट नंबर दो के निकट दो पुलिस वाहनों को निशाना बनाया गया।

जियो न्यूज ने लाहौर के संचालन उप महानिरीक्षक अशफाक अहमद खान के हवाले से बताया है कि विस्फोट में तीन पुलिस अधिकारी मारे गये। मारे जाने वालो में एक सुरक्षा गार्ड एक निवासी भी शामिल है।

उन्होंने बताया के कम से कम 24 लोगों का इलाज किया जा रहा है जिसमें से कुछ की हालत गंभीर है।

डॉन न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक (नगर) सईद गज़न्फर शाह ने कहा कि घायलों में से आठ की हालत गंभीर है। घायलों को मायो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटनास्थल से अधिकारी ने मीडिया को बताया कि विस्फोट की प्रकृति का अभी तक पता नहीं चल सका है और यह कहना अभी बहुत जल्दबाजी होगी कि यह आत्मघाती हमला था या नहीं।

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और विस्फोट की प्रकृति का पता लगा रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीम घटना के मूल्यांकन पर काम कर रही है।

उन्होंने बताया, ‘‘आतंकवादी विरोधी विभाग सहित सभी विभाग काम कर रहे हैं। हम नागरिकों की सुरक्षा के प्रयासों के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’’

पाकिस्तान रेडियो ने खबर दी है कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने लाहौर में दाता दरबार के बाहर विस्फोट की कड़ी निंदा की है और अधिकारियों से एक रिपोर्ट मांगी है।

प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति दुख व्यक्त किया है और विस्फोट में घायलों को सर्वश्रेष्ठ संभावित चिकित्सा उपचार मुहैया कराने का निर्देश दिया।

(समाचार एजेंसी भाषा और आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Pakistan
sufi dargah bomb blast
bomb blasts
Terrorism
bomb blast deaths
daata darbar
Imran Khan
Pakistan government

Related Stories

इतवार की कविता : 'टीवी में भी हम जीते हैं, दुश्मन हारा...'

पाकिस्तान में रेल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 65 हुई

पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर हमला, आतंकवादियों समेत नौ की मौत

पाकिस्तान में यात्री विमान रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त, कई लोगों की मौत की आशंका

पाकिस्तान में ट्रेन में आग लगने से 65 की मौत 

कोयला खनन में FDI, डूटा चुनाव और अन्य ख़बरें

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने सीरिया में अस्पतालों पर हुए हवाई हमलों की निंदा की


बाकी खबरें

  • रबीन्द्र नाथ सिन्हा
    वित्त अधिनियम के तहत ईपीएफओ फंड का ट्रांसफर मुश्किल; ठेका श्रमिकों के लिए बिहार मॉडल अपनाया जाए 
    22 Mar 2022
    केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने ईपीएफओ के अधीन रखे गए 100 करोड़ के 'बेदावा' फंड को वरिष्ठ नागरिक कल्याण कोष में हस्तांतरित करने पर अपनी आपत्ति जताई है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार दिवस: देश के पहले सत्याग्रह वाला चंपारण, गांधी से जेपी तक
    22 Mar 2022
    आज बिहार का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। तीन दिनों तक राज्य की राजधानी पटना के गांधी मैदान में नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। 
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए होगी प्रवेश परीक्षा, 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश खत्म
    22 Mar 2022
    अब केंद्रीय विश्वविद्यालयों को स्नातक पाठ्यक्रमों में छात्रों के दाखिले के लिए विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) में प्राप्त अंकों का उपयोग करना होगा। जुलाई के पहले सप्ताह में सीयूईटी का…
  • रवि कौशल
    शिक्षाविदों का कहना है कि यूजीसी का मसौदा ढांचा अनुसंधान के लिए विनाशकारी साबित होगा
    22 Mar 2022
    शिक्षाविदों का कहना है कि यूजीसी का नया मसौदा ढांचा, कला एवं विज्ञान क्षेत्र में स्नातकोत्तर डिग्री की जरूरत को खत्म करने जा रहा है और स्नातक स्तर के कार्यक्रम को कमजोर बनाने वाला है। 
  • भाषा
    अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया
    22 Mar 2022
    अखिलेश यादव हाल में उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए हैं। वह आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से सपा के लोकसभा सदस्य थे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License