NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
विज्ञान
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान
पाकिस्तान ने तैयार किया वैज्ञानिक चंद्र कैलेंडर
सरकार की ओर से वैज्ञानिक चंद्र कैलेंडर बनाने के लिए गठित विशेषज्ञों के पैनल ने यह कैलेंडर तैयार कर लिया है। इसके मुताबिक, ईद पांच जून को होने के आसार हैं।
भाषा
22 May 2019
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy: Pakistan Today

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में इस्लामी त्योहारों को मनाने के लिए चांद देखने को लेकर विवादों को खत्म करने के उद्देश्य से एक कैलेंडर तैयार किया गया है।

सरकार की ओर से वैज्ञानिक चंद्र कैलेंडर बनाने के लिए गठित विशेषज्ञों के पैनल ने यह कैलेंडर तैयार कर लिया है। इसके मुताबिक, ईद पांच जून को होने के आसार हैं।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद से ही फव्वाद चौधरी इस्लामी कैलेंडर तैयार करने के लिए वैज्ञानिक तरीकों के इस्तेमाल पर जोर दे रहे थे। वह चाहते हैं कि रूअत-ए-हिलाल कमेटी द्वारा चांद देखने की रिवायत को खत्म किया जाए।

चौधरी ने सोमवार को ऐलान किया कि वैज्ञानिक कैलेंडर को पूरा कर लिया गया है और इसे ‘इस्लामी विचारधारा परिषद’ (सीआईआई) को भेजा जाएगा।

मंत्री ने कहा कि वैज्ञानिक चंद्र कैलेंडर के मुताबिक, ईद-उल-फित्र (मीठी ईद) के पांच जून को पड़ने की संभावना है।

पाकिस्तान सरकार ने इस महीने के शुरू में चांद देखने को लेकर होने वाले विवाद को खत्म करने के लिए एक वैज्ञानिक समिति गठित की थी। सरकार के इस कदम से उलेमा (धर्मगुरू) नाराज हो गए।

मंत्री ने कहा कि यह कैलेंडर अंतरिक्ष एवं ऊपरी वातावरण अनुसंधान आयोग, अंतरिक्ष विशेषज्ञों और मौसम विशेषज्ञों के सहयोग से तैयार किया गया है।

उन्होंने बताया कि सीआईआई और रूअत-ए-हिलाल कमेटी को कैलेंडर को देखने के लिए आमंत्रित किया गया है ताकि वे इसको संकलित करने में की गई कड़ी मेहनत को समझ सकें।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने मंगलवार को खबर दी कि यह कैलेंडर पांच साल के लिए तैयार किया गया है और हर पांच साल में इसकी समीक्षा की जाएगी।

चौधरी ने कहा कि इस कैलेंडर को जारी करने से पहले उलेमा से सलाह-मशविरा किया जाएगा और उन्हें भरोसे में लिया जाएगा।

Pakistan
Scientific moon calendar
moon calendar
eid

Related Stories


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या
    19 Mar 2022
    कुछ दिनों में यूपी की सत्ता पर बीजेपी की योगी सरकार दूसरी बार काबिज़ होगी। ऐसे में बीते कार्यकाल में 'बेहतर कानून व्यवस्था' के नाम पर सबसे ज्यादा नाकामी का आरोप झेल चुकी बीजेपी के लिए इसे लेकर एक बार…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ट्रेड यूनियनों की 28-29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल, पंजाब, यूपी, बिहार-झारखंड में प्रचार-प्रसार 
    19 Mar 2022
    दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी ट्रेड यूनियन जुट गए हैं। देश भर में इन संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठकों का सिलसिला जारी है।
  • रवि कौशल
    पंजाब: शपथ के बाद की वे चुनौतियाँ जिनसे लड़ना नए मुख्यमंत्री के लिए मुश्किल भी और ज़रूरी भी
    19 Mar 2022
    आप के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान के सामने बढ़ते क़र्ज़ से लेकर राजस्व-रिसाव को रोकने, रेत खनन माफ़िया पर लगाम कसने और मादक पदार्थो के ख़तरे से निबटने जैसी कई विकट चुनौतियां हैं।
  • संदीपन तालुकदार
    अल्ज़ाइमर बीमारी : कॉग्निटिव डिक्लाइन लाइफ़ एक्सपेक्टेंसी का प्रमुख संकेतक है
    19 Mar 2022
    आम तौर पर अल्ज़ाइमर बीमारी के मरीज़ों की लाइफ़ एक्सपेक्टेंसी 3-12 सालों तक रहती है।
  • पीपल्स डिस्पैच
    स्लोवेनिया : स्वास्थ्य कर्मचारी वेतन वृद्धि और समान अधिकारों के लिए कर रहे संघर्ष
    19 Mar 2022
    16 फ़रवरी को स्लोवेनिया के क़रीब 50,000 स्वास्थ्य कर्मचारी काम करने की ख़राब स्थिति, कम वेतन, पुराने नियम और समझौते के उल्लंघन के ख़िलाफ़ हड़ताल पर चले गए थे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License