NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पार्टी लाइन से हटकर सभी ने की आज़म के बयान की निंदा, स्पीकर से कार्रवाई की मांग
ज़्यादातर सभी दलों की महिला सांसदों ने पार्टी लाइन से हटते हुए आज़म ख़ान की निंदा की है और स्पीकर से उनके ख़िलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
26 Jul 2019
AZAM KHAN
फोटो साभार : लोकसभा टीवी

लोकसभा में पीठासीन सभापति के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में ज़्यादातर सभी दलों की महिला सांसदों ने पार्टी लाइन से हटते हुए आज़म ख़ान की निंदा की है और स्पीकर से उनके ख़िलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने भी आज़म ख़ान की कड़ी निंदा करते हुए उनसे सभी महिलाओं से माफी मांगने को कहा है।

मायावती ने ट्वीट कर कहा ''सपा सांसद आज़म ख़ान द्वारा कल लोकसभा में पीठासीन महिला के खिलाफ जिस प्रकार की अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया वह महिला गरिमा तथा सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है और अति निन्दनीय है।''

लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने के बाद हाल में सपा से नाता तोड़ चुकी बसपा प्रमुख ने कहा कि आजम को इसके लिये संसद में ही नहीं, बल्कि सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिये।

गौरतलब है कि लोकसभा में गुरुवार को तीन तलाक पर रोक लगाने के प्रावधान वाले विधेयक पर चर्चा के दौरान पीठासीन सभापति रमा देवी को लेकर सपा सांसद आजम खां की एक टिप्पणी पर भाजपा सदस्यों ने जोरदार विरोध जताया और उनसे माफी की मांग की थी।

पीठासीन सभापति रमा देवी ने ‘मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक, 2019’ पर सदन में हो रही चर्चा के दौरान अपनी बात रख रहे खां से आसन की ओर देखकर बोलने को कहा था। इस पर खान ने कुछ ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी की जिस पर भाजपा समेत अन्य सदस्यों ने भी जोरदार विरोध किया।

पीठासीन सभापति रमा देवी भी कहते सुनी गयीं कि यह बोलना ठीक नहीं है और इसे रिकॉर्ड से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने इसके लिए आज़म ख़ान से माफ़ी मांगने को भी कहा था।

आज, शुक्रवार को भी लोकसभा में भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, राकांपा सहित सभी दलों ने गुरुवार को पीठासीन सभापति रमा देवी के बारे में आजम खान की टिप्पणी की पार्टी लाइन से हटकर कड़ी निंदा की और स्पीकर से इस मामले में कठोर कार्रवाई करने की मांग की। इस मामले पर शून्यकाल में निचले सदन में विभिन्न दलों की महिला सांसदों समेत दलों के नेताओं ने अपनी बात रखी और स्पीकर से ऐसी कार्रवाई करने की मांग की जो ‘नजीर' बन सके।

विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि या तो आज़म ख़ान इसके लिए माफी मांगे या उन्हें निलंबित कर दिया जाए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विभिन्न दलों के नेताओं एवं सदस्यों की इस मुद्दे बात सुनने के बाद अंत में कहा कि वह सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर इस बारे में कोई निर्णय करेंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भी आज़म खान ने बीजेपी प्रत्याशी जयप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसपर चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी। इसके अलावा भी आज़म ख़ान कई बार अपने आपत्तिजनक बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं।

(भाषा के इनपुट के साथ)

AZAM KHAN
MP AZAM KHAN
SAMAJWADI PARTY
SP
loksabha
RAMA DEVI
Om Birla

Related Stories

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

ख़बरों के आगे-पीछे: MCD के बाद क्या ख़त्म हो सकती है दिल्ली विधानसभा?

‘साइकिल’ पर सवार होकर राज्यसभा जाएंगे कपिल सिब्बल

कपिल सिब्बल ने छोड़ी कांग्रेस, सपा के समर्थन से दाखिल किया राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव का समीकरण

27 महीने बाद जेल से बाहर आए आज़म खान अब किसके साथ?

सवर्णों के साथ मिलकर मलाई खाने की चाहत बहुजनों की राजनीति को खत्म कर देगी

बिना अनुमति जुलूस और भड़काऊ नारों से भड़का दंगा

सपा प्रतिनिधिमंडल को न, दूसरे दलों को हां... आख़िर आज़म का प्लान क्या है?

आज़म के परिवार से जयंत की मुलाकात के क्या मायने निकाले जाएं?


बाकी खबरें

  • Mirganj Redlight Area
    विजय विनीत
    मीरगंज रेडलाइट एरियाः देह व्यापार में धकेली गईं 200 से ज़्यादा महिलाओं को आख़िर कैसे मिला इंसाफ़?
    31 Jan 2022
    EXCUSIVE:  यह दुनिया में सबसे बड़ा मामला है,  जिसमें एक साथ 41 मानव तस्करों को कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई गई है। इसी प्रकरण में आगरा के राजकीय नारी संरक्षण गृह की अधीक्षक गीता राकेश को…
  • Hum Bharat Ke Log
    कुमुदिनी पति
    विशेष: लड़ेगी आधी आबादी, लड़ेंगे हम भारत के लोग!
    31 Jan 2022
    सचमुच हम भारत के लोग.....हम देश की आधी आबादी आज इतिहास के किस मोड़ पर खड़े हैं? जो हो रहा है वह अप्रत्याशित है!
  • akhilesh
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    बहस: अखिलेश यादव अभिमन्यु बनेंगे या अर्जुन!
    31 Jan 2022
    अगर भाजपा और संघ के प्रचारकों के दावों पर जाएं तो उन्हें यकीन है कि अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह की तरह राजनीति के सभी दांव जानने वाले ज़मीनी नेता नहीं हैं। सात चरणों में होने वाले यूपी के…
  •  Julian Assange
    अब्दुल रहमान
    पत्रकारिता एवं जन-आंदोलनों के पक्ष में विकीलीक्स का अतुलनीय योगदान 
    31 Jan 2022
    विकीलीक्स द्वारा साझा की गई जानकारी ने दमनकारी सरकारों की कथनी और करनी के बीच अंतर और उनके सावधानीपूर्वक तैयार किये गये आख्यानों का भंडाफोड़ कर उनके खिलाफ प्रतिरोध को सशक्त बनाने का काम किया है। 
  • reclaim republic
    लाल बहादुर सिंह
    देश बड़े छात्र-युवा उभार और राष्ट्रीय आंदोलन की ओर बढ़ रहा है
    31 Jan 2022
    अभी जो युवाओं के आक्रोश का विस्फोट हुआ उसके पीछे मामला तो रेलवे की कुछ परीक्षाओं का था, लेकिन आंदोलन का विस्तार और आवेग यह बता रहा है कि यह महज़ एक परीक्षा नहीं वरन रोज़गार व नौकरियों को लेकर युवाओं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License