NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान, कई दिग्गज मैदान में
बीस राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के अलावा आज आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा में विधानसभा के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
11 Apr 2019
election 2019
Image Courtesy : ndtv

आम चुनाव 2019 का आज विधिवत आगाज़ हो गया है। चुनाव के पहले चरण में आज 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें उत्तर प्रदेश की आठ, बिहार की चार और उत्तराखंड की सभी पांचों सीट शामिल हैं। इसके अलावा आज आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा में विधानसभा के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं।

आइए एक नज़र डालते हैं कि आज कहां कितनी सीटों पर चुनाव हो रहा है। और कौन दिग्गज हैं मैदान में-

उत्तर प्रदेश

आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 अहम सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। ये लोकसभा सीट हैं- गौतमबुद्ध नगर, ग़ाज़ियाबाद, मेरठ, बागपत, बिजनौर, सहारनपुर, कैराना, मुज़फ़्फ़रनगर।

ये सभी आठों सीटें 2014 के चुनावों में बीजेपी के पास थी, लेकिन इस बार मुकाबला कड़ा है। आइए इन सीटों के मुख्य प्रत्याशियों के नाम जान लेते हैं-

गौतमबुद्ध नगर

बीजेपी से डॉ. महेश शर्मा (वर्तमान केंद्रीय मंत्री)

गठबंधन से सतवीर नागर (सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन में यह सीट बसपा के खाते में गई है।)

कांग्रेस से अरविंद सिंह

ग़ाज़ियाबाद

बीजेपी- वी के सिंह (वर्तमान केंद्रीय मंत्री)

गठबंधन- सुरेश बंसल (गठबंधन में यह सीट सपा के खाते में गई है)

कांग्रेस- डॉली शर्मा

मुज़फ़्फ़रनगर

बीजेपी- संजीव बालियान (पूर्व केंद्रीय मंत्री)

गठबंधन से आरएलडी प्रमुख अजित सिंह

(यहां अजित सिंह के समर्थन में कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है।)

बागपत

बीजेपी- सत्यपाल सिंह (वर्तमान केंद्रीय मंत्री)

गठबंधन से अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी

(यहां भी कांग्रेस का प्रत्याशी नहीं है।)

बिजनौर

बीजेपी- कुंवर भारतेंद्र सिंह

गठबंधन- मलूक नागर

कांग्रेस- नसीमुद्दीन सिद्दीकी

मेरठ

बीजेपी- राजेन्द्र अग्रवाल

गठबंधन- हाजी याकूब कुरैशी

कांग्रेस- हरेन्द्र अग्रवाल

कैराना

बीजेपी- प्रदीप चौधरी

गठबंधन- तबस्सुम बेगम (वर्तमान सांसद)

कांग्रेस- हरेंद्र मलिक

सहारनपुर

बीजेपी- राघव लखनपाल

गठबंधन- हाजी फजलुर्रहमान

कांग्रेस- इमरान मसूद

बिहार

बिहार राज्य की चार सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। ये सीट हैं- औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई।

जमुई सीट से रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान मैदान में हैं।

उत्तराखंड

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर मतदान हो रहा है। ये हैं- हरिद्वार, नैनीताल-उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल। यहां पूर्व मुख्यमंत्री बीजेपी नेता बीसी खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। 

छत्तीसगढ़ की एक सीट बस्तर पर आज वोट डाले जा रहे हैं।

महाराष्ट्र की सात सीटों वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोदिया, गढ़चिरौली, चंद्रपुर और यवतमाल सीट पर आज वोट डाले जा रहे हैं। नागपुर सीट से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मैदान में हैं।

पश्चिम बंगाल की दो सीटों कूचबिहार और अलीपुर दुआर में मतदान हो रहा है।

जम्मू-कश्मीर की दो लोकसभा सीट बारामूला और जम्मू में आज मतदान हो रहा है।

असम में पांच सीटों तेजपुर, कलियाबोर, जोरहाट, डिब्रूगढ़ और लखीमपुर में वोट डाले जा रहे हैं।

त्रिपुरा में एक सीट त्रिपुरा पश्चिम के लिए मतदान हो रहा है।

मणिपुर में एक सीट आउटर मणिपुर के लिए वोट डाले जा रहे हैं।

ओडिशा में चार लोकसभा सीटों कालाहांडी, नबरंगपुर, बेरहामपुर और कोरापुट के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसके अलावा 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा की 28 सीटों के लिए भी मतदान हो रहा है।

आंध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। साथ ही 175 सदस्यीय विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं।

तेलंगाना की भी सभी 17 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है।

मेघालय की दो, अरुणाचल प्रदेश की दो सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। इसी के साथ अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान हो रहा है।

इनके अलावा लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, सिक्किम, नगालैंड और मिजोरम की एक-एक सीट पर आज वोट डाले जा रहे हैं। सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों के लिए भी आज मतदान हो रहा है।

2019 आम चुनाव
General elections2019
2019 Lok Sabha Polls
Uttar pradesh
Bihar
UTTARAKHAND
West Bengal
Andhra pradesh
Odisha
Arunachal Pradesh
SIKKIM
BJP
Congress
left parties
SAMAJWADI PARTY
BAHUJAN SAMAJ PARTY
RLD

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

राज्यपाल की जगह ममता होंगी राज्य संचालित विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति, पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने पारित किया प्रस्ताव

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर


बाकी खबरें

  • putin
    एपी
    रूस-यूक्रेन युद्ध; अहम घटनाक्रम: रूसी परमाणु बलों को ‘हाई अलर्ट’ पर रहने का आदेश 
    28 Feb 2022
    एक तरफ पुतिन ने रूसी परमाणु बलों को ‘हाई अलर्ट’ पर रहने का आदेश दिया है, तो वहीं यूक्रेन में युद्ध से अभी तक 352 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • mayawati
    सुबोध वर्मा
    यूपी चुनाव: दलितों पर बढ़ते अत्याचार और आर्थिक संकट ने सामान्य दलित समीकरणों को फिर से बदल दिया है
    28 Feb 2022
    एसपी-आरएलडी-एसबीएसपी गठबंधन के प्रति बढ़ते दलितों के समर्थन के कारण भाजपा और बसपा दोनों के लिए समुदाय का समर्थन कम हो सकता है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 8,013 नए मामले, 119 मरीज़ों की मौत
    28 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1 लाख 2 हज़ार 601 हो गयी है।
  • Itihas Ke Panne
    न्यूज़क्लिक टीम
    रॉयल इंडियन नेवल म्युटिनी: आज़ादी की आखिरी जंग
    28 Feb 2022
    19 फरवरी 1946 में हुई रॉयल इंडियन नेवल म्युटिनी को ज़्यादातर लोग भूल ही चुके हैं. 'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस अंग में इसी खास म्युटिनी को ले कर नीलांजन चर्चा करते हैं प्रमोद कपूर से.
  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    मणिपुर में भाजपा AFSPA हटाने से मुकरी, धनबल-प्रचार पर भरोसा
    27 Feb 2022
    मणिपुर की राजधानी इंफाल में ग्राउंड रिपोर्ट करने पहुंचीं वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह। ज़मीनी मुद्दों पर संघर्षशील एक्टीविस्ट और मतदाताओं से बात करके जाना चुनावी समर में परदे के पीछे चल रहे सियासी खेल…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License