NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
फिल्में
भारत
अंतरराष्ट्रीय
'पीरियड : एंड ऑफ सेंटेंस' को ऑस्कर, भारतीय महिला आंदोलन का सम्मान
'पीरियड : एंड ऑफ सेंटेंस' को मिला ऑस्कर अवार्ड अगर भारतीय महिलाओं के सशक्तिकरण की मुहिम को आगे बढ़ाने में योगदान करता है तो निश्चित ही ये पूरे देश के लिए एक उपलब्धि होगी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
25 Feb 2019
OSCAR, period. end of sentence

भारतीय महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम और बढ़ा है। भारत में मासिक धर्म से जुड़ी वर्जनाओं पर आधारित फिल्म 'पीरियड : एंड ऑफ सेंटेंस' ने 91वें अकादमी पुरस्कार समारोह में डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट की श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार हासिल किया है। ये पुरस्कार इस मुहिम को आगे बढ़ाने में योगदान करता है तो निश्चित ही ये पूरे देश के लिए एक उपलब्धि होगी।

पीरियड/माहवारी, सेनेटरी नैपकिन या पैड की बात करना आज भी हमारे देश में सहज नहीं है। गांवों में तो बिल्कुल नहीं। हमारे पितृसत्तात्मक समाज में इसे लेकर आज भी बहुत सी बंदिशें और भ्रम हैं। आज भी हमारे देश में बड़ी महिला आबादी माहवारी के दिनों में कपड़े का ही इस्तेमाल करती है। जिससे उन्हें तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां तक कि ये प्राकृतिक जैविक क्रिया कई जगह इतनी बड़ी समस्या बन गई कि लड़कियों को स्कूल तक जाना छुड़ा दिया गया। ये 16वीं या 18वीं सदी की बातें नहीं हो रहीं। ये 21वीं सदी की बातें हो रही हैं। महिला आंदोलन की वजह से इसमें काफी बदलाव तो आया है लेकिन अभी बहुत काम की ज़रूरत है।

इसी को लेकर तमिलनाडु के कोयम्बतूर के अरुणाचलम मुरुगनाथम ने एक सस्ती मशीन बनाने का सपना देखा था और उसे फिर साकार किया और आज उसी लड़ाई को

आगे ले जा रही हैं देशभर की तमाम औरतें। इसी कड़ी में शामिल है सामाजिक संस्था एक्शन इंडिया। जिसके प्रयासों से हापुड़ की महिलाओं को जोड़कर सबला समिति बनाई गई और महिला समानता और सशक्तिकरण का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी के तरत तमाम अन्य लोगों के सहयोग से हापुड़ के गांव काठीखेड़ा में पैड बनाने की एक मशीन स्थापित कर महिलाओं को स्वरोजगार और सस्ता पैड उपलब्ध कराने का काम शुरू हुआ। आज हापुड़ के दो गांवों में ऐसी दो मशीनें काम कर रही हैं। और गांव की महिलाएं खुद पैड बनाकर उसे इस्तेमाल भी कर रही हैं और बेच भी रही हैं। इसी पूरे काम को कैमरे में कैद कर फिल्म बनाई गई और नाम दिया गया ‘पीरियड,एंड ऑफ सेन्टेंस’ (Period. End of Sentence), जिसे सिनेमा के सबसे बड़े अवार्ड ऑस्कर से नवाजा गया है।

इस पुरस्कार के लिए 'पीरियड : एंड ऑफ सेंटेंस' का मुकाबला 'ब्लैक शीप', 'एंड गेम', 'लाइफबोट' और 'ए नाइट एट द गार्डन' के साथ था। 
फिल्म का सह-निर्माण भारतीय फिल्मकार गुनीत मोंगा की सिखिया एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा किया गया है। ईरानी-अमेरिकी फिल्मकार रेका जेहताबची (Rayka Zehtabch) ने इसका निर्देशन किया।

फिल्म का निर्माण लॉस एंजेलिस के ओकवुड स्कूल के विद्यार्थियों के एक समूह और उनकी शिक्षिका मेलिसा बर्टन द्वारा स्थापित द पैड प्रोजेक्ट द्वारा किया गया है। 
फिल्म को फेमिनिस्ट मेजॉरिटी फाउंडेशन (Feminist Majority Foundation) का समर्थन रहा।
इस पुरस्कार को लेने के लिए रेका जेहताबची और बर्टन मंच पर पहुंची। 
रायका जेहताबची ने कहा, "मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मासिक धर्म पर बनीं फिल्म को ऑस्कर मिला है।"
इस जीत से उत्साहित मोंगा ने ट्वीट कर कहा, "हम जीत गए। हमने सिखिया को नक्शे पर उतार दिया है।"
बर्टन ने यह पुरस्कार अपने स्कूल को समर्पित करते हुए कहा, "इस परियोजना का जन्म इसलिए हुआ क्योंकि लॉस एंजिलिस के मेरे विद्यार्थी और भारत के लोग बदलाव लाना चाहते हैं।"
उन्होंने कहा, "मैं इस पुरस्कार को फेमिनिस्ट मेजोरिटी फाउंडेशन, पूरी टीम और कलाकारों के साथ साझा करती हूं। मैं इसे दुनिया भर के शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ साझा करती हूं।"

इसी फिल्म के असल किरदार स्नेह और सुमन जिन्होंने पूरे गांव की महिलाओं की कहानी का प्रतिनिधित्व किया और संस्था एक्शन इंडिया की चेयरपर्सन गौरी चौधरी और कैंपेन कॉर्डिनेटर सुलेखा सिंह एवं अजयादीप अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हुए अवार्ड समारोह में शामिल हुए।

न्यूज़क्लिक ने पिछले दिनों इस फिल्म के मुख्य किरदारों से इस फिल्म और उनके असल जीवन की चुनौतियों और काम पर बात की।

देखिए वीडियो :-

#OSCAR
OSCAR AWARDS
# period_end_of_sentence
Period. End of Sentence
#91st_Academy_Awards
91st academy awards
best short documentary
India
Uttar pradesh
Hapur
KATHIKHEDA

Related Stories

विशेष: दोनों तरफ़ के पंजाबियों को जोड़ती पंजाबी फिल्में और संगीत

ज़ायरा, क्रिकेट और इंडिया

अलीगढ़ मर्डर केस: हमारे समाज के अमानवीय हो जाने की कहानी है

आर्टिस्ट्स यूनाईट : कलाकारों को साथ आने की ज़रूरत क्यूँ है?

पैड वुमन : हापुड़ से लॉस एंजेलिस तक का सफ़र


बाकी खबरें

  • otting massacre
    अजय सिंह
    2021: हिंसक घटनाओं को राजसत्ता का समर्थन
    31 Dec 2021
    दिखायी दे रहा है कि लिंचिंग और जेनोसाइड को सामाजिक-राजनीतिक वैधता दिलाने की कोशिश की जा रही है। इसमें भाजपा और कांग्रेस की मिलीभगत लग रही है। वर्ष 2021 को इसलिए भी याद किया जायेगा।
  • dharm sansad
    स्मृति कोप्पिकर
    तबाही का साल 2021: भारत के हिस्से में निराशा, मगर लड़ाई तब भी जारी रहनी चाहिए
    31 Dec 2021
    साम्प्रदायिक विद्वेष और दलित विरोधी हिंसा के चलते हमारी स्थिति पहले भी बहुत ख़राब थी, लेकिन मौजूदा स्थिति कहीं ज़्यादा ख़राब है। नफ़रत 2021 की हमारी नयी पहचान बन गयी और भारत सरकते हुए बहुत नीचे चला…
  • BAJRANG DAL
    रवि शंकर दुबे
    बजरंग दल को नए साल के जश्न से भी परेशानी, काशी की गलियों में नोटिस लगाकर दी धमकी
    31 Dec 2021
    विश्व हिंदू परिषद हर दिन नई धमकियाँ दे रहा है। इस बार विहिप ने धमकी दी है कि अगर नए साल का जश्न मनाया गया तो ठीक नहीं होगा, साथ ही इस दल ने पब और होटल पर संगीन आरोप मढ़ दिए हैं।
  • dharm sansad
    सत्यम श्रीवास्तव
    असल सवाल इन धर्म संसदों के औचित्य का है
    31 Dec 2021
    सवाल हरिद्वार या रायपुर में एक या अनेक लेकिन एक जैसे कथित संतों द्वारा बदतमीज़ी और उकसाने वाले बयानों का नहीं है बल्कि असल सवाल इन कथित धर्म सांसदों के आयोजनों के औचित्य का है।
  • protest
    रौनक छाबड़ा
    हरियाणा: यूनियन का कहना है- नाकाफी है खट्टर की ‘सौगात’, जारी रहेगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल
    31 Dec 2021
    8 दिसंबर से जारी हड़ताल की कार्रवाई के चलते राज्य भर के सभी 22 जिलों में लगभग 26,000 आंगनबाड़ी केंद्रों में कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License