NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान
पाकिस्तानः मानवाधिकार समूहों ने महिला पत्रकार की रहस्यमय मौत पर न्याय की मांग की
शहीना बलोची पत्रिका रज़गहर (सहेली) की संपादक थीं और पाकिस्तान टेलीविज़न नेटवर्क के बोलन क्षेत्र में एंकर थीं।
पीपल्स डिस्पैच
07 Sep 2020
शहीना बलोची

7 सितंबर को पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग, फ्रीडम नेटवर्क, द कोलिशन फॉर वीमेन इन जर्नलिज्म एंड वॉयस ऑफ़ बलूचिस्तान सहित कई प्रमुख मानवाधिकार समूहों ने वरिष्ठ पत्रकार 25 वर्षीय शहीना शाहीन बलूच की हत्या की निंदा की जिनको रहस्यमय तरीक़े से शनिवार शाम को दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान के तुर्बत में मार दिया गया।

बलोची मैगजीन दज़गोहर की संपादक और पाकिस्तान टेलीविजन नेटवर्क के बोलन क्षेत्र की एंकर शाहीना बलूचिस्तान विश्वविद्यालय में फाइन आर्ट का अध्ययन कर रही थीं। पुलिस ने अपनी एफआइआर में कहा है कि उनके परिवार के सदस्यों को उनके पति पर "ऑनर किलिंग" में शामिल होने का संदेह है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पत्रकार को दो पुरुषों द्वारा तुर्बत के एक ज़िला अस्पताल में लाया गया था जिसमें से एक उनके पति मेहराब घिचकी को पाया गया था जो तुरंत अस्पताल से भाग गया था।

उनकी रहस्यमय हत्या के बाद द कोलिशन फॉर वूमेन इन जर्नलिज्म ने संघीय और केंद्रीय एजेंसियों से इस मामले की जांच करने और उनके हत्यारे को दंडित करने के लिए कड़े क़दम उठाने की मांग की है।

शाहीना को जेंडर एक्टिविस्ट के रूप में बताया जाता था जिनका महिला मुक्ति और सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए केच क्षेत्र में बहुत सराहना की गई थी, मानवाधिकार समूह, द कोलिशन फॉर वुमन इन जर्नलिज्म, ने अपने बयान में कहा, "उन्होंने अपने काम के माध्यम से लिंग समानता और महिला सशक्तीकरण के लिए सक्रिय रूप से अभियान चलाया। हालांकि इस हत्या को ऑनर किलिंग से जोड़ा जा रहा है ऐसे में यह बलूचिस्तान में काम करने वाली महिला पत्रकारों के लिए एक ख़तरनाक मिसाल कायम करता है जहां प्रेस की स्वतंत्रता और महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन विभिन्न मौकों पर निरंतर किया जाता है।"

पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में कम से कम चार मानवाधिकार कार्यकर्ता इस साल मई महीने से मारे गए। वर्तमान में पाकिस्तान रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स 2020 वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में 180 देशों की सूची में 145 वें स्थान पर है। कमेटी टु प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स के अनुसार पिछले तीन दशकों में देश में 60 से अधिक पत्रकारों ने अपनी जान गंवाई है।

इससे पहले जून में बलूचिस्तान के क्वेटा के दो स्थानीय पत्रकारों सईद अली और अब्दुल मतीन को चमन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर पीटा था जिन्होंने उन पर ट्रैफिकिंग और सीमा पार से तस्करी में शामिल होने का आरोप लगाया था। रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (आरएसएफ) ने इस घटना को "इस क्षेत्र से रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों के ख़िलाफ़ उत्पीड़न करने को लेकर सुरक्षा बलों के प्रतिनिधियों के लिए पूरी तरह से अस्वीकार्य" क़रार दिया था।

Pakistan
murder case
Shaheena Shaheen Baloch
journalist murder
Human right

Related Stories

मनासा में "जागे हिन्दू" ने एक जैन हमेशा के लिए सुलाया

‘’तेरा नाम मोहम्मद है’’?... फिर पीट-पीटकर मार डाला!

चंदौली: कोतवाल पर युवती का क़त्ल कर सुसाइड केस बनाने का आरोप

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या

पड़ताल: जौनपुर में 3 दलित लड़कियों की मौत बनी मिस्ट्री, पुलिस, प्रशासन और सरकार सभी कठघरे में

दिल्ली: सिविल डिफेंस वालंटियर की निर्मम हत्या शासन-प्रशासन के दावों की पोल खोलती है!

बिहार: आख़िर ‘सुशासन’ में कब सुरक्षित होंगी महिलाएं और बच्चियां?

निहत्थे माँ व बेटे की हत्या को लेकर फ़िलीपींस में भड़का गुस्सा, जांच शुरू

यूपी: लखीमपुर खीरी के बाद गोरखपुर में नाबालिग से बलात्कार, महिलाओं की सुरक्षा में विफल योगी सरकार!

यूपी पत्रकार-हत्याकांड का सच और डॉ जावेद का जाना


बाकी खबरें

  • CDSCO
    भाषा
    CDSCO ने कोवोवैक्स, कोर्बेवैक्स और मोलनुपिराविर के आपात इस्तेमाल को स्वीकृति दी
    28 Dec 2021
    सीडीएससीओ की कोविड-19 संबंधी विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने ‘कोवोवैक्स’ और ‘कोर्बेवैक्स’ को कुछ शर्तों के साथ आपात स्थिति में उपयोग की अनुमति देने की सिफारिश की है। कोविड-19 रोधी दवा ‘मोलनुपिराविर’ (…
  • sunil
    भाषा
    पेले से आगे निकले छेत्री, भारत ने आठवां सैफ ख़िताब जीता, महिला टीम भी चमकी
    28 Dec 2021
    भारतीय फुटबॉल को वर्ष 2021 में कोई बड़ी सफलता नहीं मिली । पचास और साठ के दशक का अपना खोया गौरव लौटाने की कोशिश में जुटी टीम उस पल का इंतजार ही करती रही जो देश में इस खेल की दशा और दिशा बदल सके।
  • UP Elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव: किसानों की आय दोगुनी होने का टूटता वादा, आत्महत्या का सिलसिला जारी
    28 Dec 2021
    बुंदेलखंड के बाँदा ज़िले में युवा किसान राम रुचि और प्रमोद पटेल ने इसी साल क़र्ज़ के दबाव में आत्महत्या कर ली। न्यूज़क्लिक ने दोनों परिवारों से मिल कर बात की और जानने की कोशिश की कि सरकार का किसानों…
  • officers of Edu dept eating MDM with students
    राजेश डोबरियाल
    उत्तराखंड: 'अपने हक़ की' लड़ाई अंजाम तक पहुंचाने को तैयार हैं दलित भोजन माता सुनीता देवी
    28 Dec 2021
    “...चूंकि क्रिसमस की बैठक में सभी पक्ष अभी क्षेत्र का माहौल सौहार्दपूर्ण बनाए रखने पर सहमत हुए हैं इसलिए वे जांच कमेटी की रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रहे हैं। नियमानुसार तो सुनीता देवी की ही भोजनमाता…
  • UP Election 2022
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव 2022: बेरोज़गार युवा इस चुनाव में गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं
    28 Dec 2021
    मोदी-योगी से नाउम्मीद युवाओं को विपक्ष से चाहिए रोजगार का भरोसा
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License