NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कानून
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
फिलिस्तीन
फ़िलिस्तीनी प्रशासनिक बंदी लोय अल-अश्क़र ने रिहाई पर हुए समझौते के बाद भूख हड़ताल ख़त्म की
इजरायल ने दो अन्य फिलिस्तिनियों-हिशाम अबू ह्वाश और निदाल बॉलआउट को हिरासत में रखा हुआ है और इस अवैध प्रशासनिक हिरासत के ख़िलाफ़ ये दोनों इस समय बंदी भूख हड़ताल पर हैं। वे क्रमश: 104 दिनों और 31 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं।
पीपल्स डिस्पैच
01 Dec 2021
palestine prisoner
फ़िलिस्तीनी प्रशासनिक बंदी लोय अल-अश्क़र। (फ़ोटो: आईएमईएमसी डॉट ओआरजी)

फ़िलीस्तीनी प्रशासनिक बंदी लोय अल-अश्क़र ने रविवार, 28 नवंबर को 49 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल ख़त्म कर दी। पैलेस्टाइन प्रीजनर्स सोसायटी (PPS) के मुताबिक़, अल-अश्क़र ने अपनी रिहाई के सिलसिले में इजरायली जेल अधिकारियों के साथ एक समझौते पर पहुंचने के बाद अपनी भूख हड़ताल को स्थगित कर दिया। हाल के हफ़्तों में  इजरायली प्रशासनिक हिरासत में कई अन्य फ़िलिस्तीनी बंदियों ने लंबे समय तक भूख हड़ताल के बाद अपनी आज़ादी हासिल की है।

कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक इलाक़े स्थित तुलकरेम के पास के सिदा गांव के आठ साल के बच्चे के  45 वर्षीय पिता अल-अशकर को अक्टूबर 2021 में गिरफ़्तार किया गया था और अवैध प्रशासनिक हिरासत में रखा गया था, जिसके बाद उन्होंने तुरंत अपनी भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। इजरायल के अधिकारियों ने कथित तौर पर उन्हें अपनी भूख हड़ताल ख़त्म करने के लिए मजबूर करने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाये थे, लेकिन उनके संकल्प को तोड़ पाने में नाकाम रहे। अल-अश्क़र को इससे पहले भी इस्राइल कई बार क़ैद में रख चुका है। उन्होंने इजरायल की जेलों में कुल मिलाकर आठ साल से ज़्यादा समय बिताये हैं। 2005 में क़ैद के दौरान  इजरायली अधिकारी उनसे बेहद बेरहमी से पेश आये थे। इस दौरान उनके साथ बरती गयी बेरहमी से उनके बायें पैर में लकवा मार गया था। उनके भाई मुहम्मद अल-अश्क़र को 2007 में नेगेव डेज़र्ट जेल में रहने के दौरान इजरायली जेल अधिकारियों ने मार डाला था।

पिछले हफ़्तों में अपनी भूख हड़ताल को स्थगित कर देने वाले कई दूसरे फ़िलिस्तीनी बंदिंयों में कायद अल-फ़सफ़ौस, मिक़दाद अल-क़वासमेह, अला अल-अराज और अयाद अल-हरीमी हैं, जिन्होंने क्रमशः 131, 113, 103 और 61 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल ख़त्म की थी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं और उनकी लंबी भूख हड़तालों से पैदा होने वाले उनकी मौत के जोखिम को देखते हुए इजरायली अधिकारियों पर कार्यकर्ताओं, मानवाधिकार समूहों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के पडते ज़बरदस्त दबाव के मद्देनजर उनकी रिहाई को लेकर बातचीत करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। इज़राइल से अपनी हिरासत में सभी प्रशासनिक बंदियों को रिहा करने और बिना किसी आरोप या परीक्षण के प्रशासनिक हिरासत की अपनी अवैध नीति के इस्तेमाल को ख़त्म कर देने का लगातार आह्वान किया जाता रहा है। इस समय, तक़रीबन 4,650 फ़िलिस्तीनी इजरायली जेलों में बंद हैं, जिनमें से 520 को ऐसे गोपनीय साक्ष्यों के आधार पर प्रशासनिक हिरासत में रखा जा रहा है, जिन्हें उनके या उनके वकीलों के साथ साझा नहीं किया गया है।

दो और फ़िलिस्तीनी प्रशासनिक बंदी- हिशाम अबू ह्वाश और निदाल बलआउट भी अपनी अवैध हिरासत के विरोध में भूख हड़ताल पर हैं। दोनों ने अपनी भूख हड़ताल के क्रमश: 104 और 31 दिन पूरे कर लिए हैं। ख़बरों के मुताबिक़, 39 साल के ह्वाश की तबीयत काफ़ी ख़राब है और उन्हें रामले जेल के मेडिकल क्लिनिक में रखा गया है। रिपोर्टों में कहा गया है कि उनके स्वास्थ्य की गंभीर स्थिति के बावजूद, जेल अधिकारियों ने अब तक उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए नज़दीकी अस्पताल में स्थानांतरित नहीं किया है। अक्टूबर 2020 से ह्वाश को कथित तौर पर छ:-छ: महीने के लगातार तीन प्रशासनिक हिरासत के आदेश जारी किए गए थे, और बाद में छह महीने के लिए एक और हिरासत के आदेश जारी कर दिये गये थे, जिसे बाद में हिरासत के विरोध में भूख हड़ताल शुरू करने के बाद इसे घटाकर चार महीने कर दिया गया था।

27 साल के बॉलआउट की भूख हड़ताल सार्वजनिक तौर पर तब तक सामने नहीं आयी थी, जब तक कि हाल ही तक इजरायली जेल अधिकारियों ने जानबूझकर इसे गुप्त नहीं रखा था। उनकी भूख हड़ताल की जानकारी तब सामने आयी थी, जब जेल अधिकारियों ने एक वकील को उनसे मिलने की इजाज़त दी थी।

अंग्रेज़ी में प्रकाशित मूल आलेख को पढ़ने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें

https://peoplesdispatch.org/2021/11/29/palestinian-administrative-detainee-loay-al-ashqar-ends-hunger-strike-after-securing-release/

Palestine
Israel Occupied Palestine
Israel
Administrative detention in Israeli prisons

Related Stories

क्या पेगासस जासूसी सॉफ्टवेयर के लिए भारत की संप्रभुता को गिरवी रख दिया गया है?


बाकी खबरें

  • बैंक निजीकरण से धन्नासेठों को फायदा
    न्यूज़क्लिक टीम
    बैंक निजीकरण से धन्नासेठों को फायदा
    30 Jul 2021
    52 साल पहले बड़े निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था। अब इन्ही बैंकों को वापस प्राइवेट सेक्टर को बेचने की तैयारी की जा रही है। इससे सिर्फ बड़े कॉर्पोरेट घरानों और धन्नासेठों को फायदा होगा
  • इज़रायली सैनिकों ने क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में एक अन्य फ़िलिस्तीनी युवक की हत्या की
    पीपल्स डिस्पैच
    इज़रायली सैनिकों ने क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में एक अन्य फ़िलिस्तीनी युवक की हत्या की
    30 Jul 2021
    20 वर्षीय शौकत अवाद को उस समय गोली मारी गई जब इज़रायली सैनिकों ने 12 वर्षीय मोहम्मद अल-अलामी के अंतिम संस्कार में भाग लेने वाले लोगों पर गोलियां चलाई थीं। अलामी को इन सैनिकों ने एक दिन पहले गोली मार…
  • रियो टिंटोस द्वारा बड़े पैमाने पर खनन निविदा के ख़िलाफ़ सर्बिया में विरोध प्रदर्शन तेज़
    पीपल्स डिस्पैच
    रियो टिंटोस द्वारा बड़े पैमाने पर खनन निविदा के ख़िलाफ़ सर्बिया में विरोध प्रदर्शन तेज़
    30 Jul 2021
    पर्यावरण समूहों, प्रगतिशील राजनीतिक समूहों और स्थानीय लोगों के समूह ने पूरे सर्बिया से लिथियम समृद्ध जादराइट अयस्क के बड़े पैमाने पर खनन के लिए खनन दिग्गज रियो टिंटो की योजनाओं के ख़िलाफ़ विरोध तेज़…
  • आमागढ़ क़िला: आदिवासी मीणा समुदाय और हिंदूवादी संगठन आमने-सामने
    अवधेश
    आमागढ़ क़िला: आदिवासी मीणा समुदाय और हिंदूवादी संगठन आमने-सामने
    30 Jul 2021
    आमागढ़ जिसे आंबागढ़ भी कहा जाता है का क़िला मीणा समुदाय की अस्मिता से जुड़ा है लेकिन आज इसके साथ भगवे झंडे का विवाद भी जुड़ गया है, जिसे लेकर एक दूसरे को चुनौती दी जा रही है। इससे सामाजिक सौहार्द…
  • 112 दिनों की भूख हड़ताल के बाद जेल में बंद मोरक्को के पत्रकार सुलेमान रायसूनी की तबीयत बिगड़ी
    पीपल्स डिस्पैच
    112 दिनों की भूख हड़ताल के बाद जेल में बंद मोरक्को के पत्रकार सुलेमान रायसूनी की तबीयत बिगड़ी
    30 Jul 2021
    रायसूनी को प्री-ट्रायल डिटेंशन में रखा गया है। एक साल पहले सुनवाई के बाद उन्हें दोषी ठहराया गया और पांच साल की जेल की सज़ा सुनाई गई। इसे मानवाधिकार समूहों ने "त्रुटिपूर्ण" और "न्याय विहीन" क़रार दिया…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License