NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
यमन में मानवाधिकारों के उल्लंघन का बचाव सामान्य हैः यूएन रिपोर्ट
यमन पर ग्रुप ऑफ एमिनेंट इंटरनेशनल एंड रिज़नल एक्सपर्ट की तीसरी रिपोर्ट औपचारिक रूप से मंगलवार को मानवाधिकार परिषद को प्रस्तुत की गई।
पीपल्स डिस्पैच
30 Sep 2020
यमन

यमन पर ग्रुप ऑफ एमिनेंट इंटरनेशनल एंड रिज़नल एक्सपर्ट की तीसरी रिपोर्ट औपचारिक रूप से मंगलवार 29 सितंबर को मानवाधिकार परिषद को प्रस्तुत की गई। इस रिपोर्ट में यमन में निरंतर हवाई हमले, बाल सैनिकों की भर्ती, ग़ैरक़ानूनी हत्या, यौन शोषण, यातनाएं व अन्य मामलों सहित मानव अधिकारों और अंतर्राष्ट्रीय क़ानून के उल्लंघन के कई मामलों के विवरण पर प्रकाश डाला गया है।

"यमन: ए पैंडेमिक ऑफ इम्युनिटी इन ए टॉर्चर लैंड" के शीर्षक वाला ये रिपोर्ट 9 सितंबर 2020 को जारी किया गया था। इस रिपोर्ट में जुलाई 2019 से जून 2020 के बीच की अवधि में हुई घटनाओं को शामिल किया गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यमन में मानवाधिकार और अंतर्राष्ट्रीय क़ानून उल्लंघन की घटनाएं वार क्राइम की हैं।

इस रिपोर्ट के अनुसार दशकों तक चले युद्ध में शामिल सभी पक्ष इन उल्लंघनों के लिए ज़िम्मेदार हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अब्दराब्बुह मंसूर हादी के अधीन यमन की निर्वासित सरकार के प्रति निष्ठावान सैनिक और इसके सऊदी अरब और यूएई जैसे अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के नेतृत्व में यमन में नियमित रूप से वार क्राइम में लिप्त रही है। यह इसी तरह के उल्लंघन के लिए हाउथी विद्रोही सैनिकों को भी दोषी ठहराता है।

ये रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को यमन की स्थिति को अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय में पेश करने और इसके द्वारा प्रतिबंधित व्यक्तियों की सूची का विस्तार करने की मांग करता है। ये रिपोर्ट यमन में एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय तंत्र के गठन के लिए भी कहता है। यह यमन में युद्ध के दौरान किए गए अंतर्राष्ट्रीय अपराधों से निपटने के लिए एक विशेष अदालत के गठन की भी सिफारिश करता है।

यमन में युद्ध की शुरुआत सऊदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय गठबंधन ने साल 2015 में हादी के नेतृत्व वाली सरकार के पक्ष में सैन्य हस्तक्षेप करने के बाद हुई जिसे हाउथिस मिलिशिया के नेतृत्व वाले विद्रोहियों द्वारा भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन में लिप्त होने के आरोप में हटा दिया गया था। इस युद्ध में हज़ारों लोग मारे गए। देश के सऊदी नेतृत्व वाली भूमि, समुद्र और वायु में नाकेबंदी के चलते देश में खाद्य पदार्थों और दवा सहित आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी हुई है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इसके चलते भुखमरी जैसा "सबसे बड़ा मानवीय संकट" पैदा हुआ और इसने मौत के कगार पर लाखों यमनियों को धकेल दिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा करने और संयुक्त राष्ट्र की अपील के बावजूद सऊदी के नेतृत्व वाला गठबंधन अमेरिकी समर्थन के साथ हाउथी सरकार के ख़िलाफ़ अपना हवाई हमला और ज़मीनी अपराध जारी रखे हुए है। हाउथी सरकार का राजधानी सना और देश के अन्य उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों पर नियंत्रण है।

yemen
human rights violations
Pandemic Coronavirus
United nations
YEMEN WAR
Saudi Arabia

Related Stories

जलवायु परिवर्तन : हम मुनाफ़े के लिए ज़िंदगी कुर्बान कर रहे हैं

सऊदी अरब के साथ अमेरिका की ज़ोर-ज़बरदस्ती की कूटनीति

क्या यमन में युद्ध खत्म होने वाला है?

यमन में ईरान समर्थित हूती विजेता

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

क्या यूक्रेन मामले में CSTO की एंट्री कराएगा रूस? क्या हैं संभावनाएँ?

पुतिन को ‘दुष्ट' ठहराने के पश्चिमी दुराग्रह से किसी का भला नहीं होगा

यमन के लिए यूएन का सहायता सम्मेलन अकाल और मौतों की चेतावनियों के बीच अपर्याप्त साबित हुआ

रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: संयुक्त राष्ट्र ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद इसे यूरोप का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट बताया 

रूस-यूक्रेन विवाद : जब दुनिया सॉफ्ट पावर का इस्तेमाल कर रही है, तब सामने आया खेल संस्थाओं का पाखंड


बाकी खबरें

  • ज्ञानवापी मस्जिद की ताजा-तरीन तस्वीर
    विजय विनीत
    EXCLUSIVE: उलझती जा रही विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद विवाद की गुत्थी, अब पांच और नए मुकदमे!
    13 Sep 2021
    बनारस के सैयद मोहम्मद यासीन कहते हैं ''जब बाबरी मस्जिद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया तो लगा था कि बनारस के मुसलमान चैन से रह सकेंगे। बुझे मन से सभी ने बाबरी मस्जिद के फैसले को मान लिया, लेकिन ये तो…
  • हैती की राजनीतिक शक्तियों ने संक्रमणकालीन सरकार पर समझौता किया
    पीपल्स डिस्पैच
    हैती की राजनीतिक शक्तियों ने संक्रमणकालीन सरकार पर समझौता किया
    13 Sep 2021
    एरियल हेनरी जो पूर्व डी-फैक्टो प्रेसिडेंट जोवेनेल मोइसे की हत्या के बाद हैती के अंतरिम राष्ट्रपति बने वे "शांतिपूर्ण शासन" के लिए अपने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के लिए लगभग 20 मुख्य राजनीतिक दलों,…
  • थाईलैंड : प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई में 9 नाबालिगों सहित दर्जनों गिरफ़्तार
    पीपल्स डिस्पैच
    थाईलैंड : प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई में 9 नाबालिगों सहित दर्जनों गिरफ़्तार
    13 Sep 2021
    राजधानी बैंकॉक और देश के अन्य हिस्सों में सरकार के ख़िलाफ़ विरोध तेज़ होने के साथ थाईलैंड की पुलिस ने और लोगों को गिरफ़्तार करने की धमकी दी है।
  • इज़रायली सुरक्षा बलों की कथित यातना के बाद पकड़े गए फ़रार क़ैदी ज़ुबैदी अस्पताल में भर्ती
    पीपल्स डिस्पैच
    इज़रायली सुरक्षा बलों की कथित यातना के बाद पकड़े गए फ़रार क़ैदी ज़ुबैदी अस्पताल में भर्ती
    13 Sep 2021
    ज़ुबैदी उन छह फ़िलिस्तीनियों में से एक हैं जो पिछले हफ़्ते गिल्बाओ में उच्च सुरक्षा वाली इज़रायली जेल से भाग निकले थे। ज़ुबैदी को तीन अन्य क़ैदियों के साथ शुक्रवार और शनिवार को फिर से पकड़ लिया गया।
  • राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण की कोशिश!
    राज कुमार
    राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण की कोशिश!
    13 Sep 2021
    आख़िर अचानक से देश में राजा महेंद्र प्रताप बारे इतनी चर्चा कैसे शुरू हो गई है? क्या सचमुच भाजपा राजा महेंद्र प्रताप के योगदान, उनके विचारों और विरासत को लेकर गंभीर है या उनके नाम का इस्तेमाल हिंदू-…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License