NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
पंजाब में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 18 लोगों की मौत
पुलिस महानिरीक्षक (बॉर्डर रेंज) एसपीएस परमार ने बताया कि शाम करीब चार बजे रिहायशी क्षेत्र में स्थित पटाखा कारखाने में विस्फोट हुआ। मरने वालों में अधिकतर मज़दूर शामिल हैं। विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास की कुछ इमारतें भी नष्ट हो गईं।
भाषा
04 Sep 2019
पंजाब में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट
Image Courtesy: Times Of India

बटाला : पंजाब में गुरदासपुर जिले के बटाला में बुधवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। पंजाब पुलिस ने बताया कि मलबे में अनेक लोगों के फंसे होने की आशंका है और राहत अभियान जारी है।

पुलिस महानिरीक्षक (बॉर्डर रेंज) एसपीएस परमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शाम करीब चार बजे रिहायशी क्षेत्र में स्थित पटाखा कारखाने में विस्फोट हुआ। पुलिस ने बताया कि विस्फोट में कम से कम 18 लोगों की मौत हुई है, जिनमें अधिकतर मज़दूर शामिल हैं।

विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास की कुछ इमारतें भी नष्ट हो गईं। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बटाला में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में लोगों की मौत की खबर से बेहद दुखी हूं। राहत अभियान जारी है।

जिला उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राहत अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।’’ गुरदासपुर से सांसद सनी देओल ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है। देओल ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘बटाला में फैक्टरी में विस्फोट की खबर सुनकर दुख पहुंचा है। एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम राहत अभियान के लिए पहुंच गई हैं।’’

राहत अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम लगाई गई हैं। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

punjab
punjab cracker factory explosion
cracker factory
BATALA
Amarinder Singh

Related Stories

मोहाली में पुलिस मुख्यालय पर ग्रेनेड हमला

लुधियाना जिला अदालत परिसर में विस्फोट, दो लोगों की मौत

पंजाब में ज़हरीली शराब पीने से 38 लोगों की मौत, विपक्ष हमलावर

बोरवेल से 110 घंटे बाद बाहर निकाले गए दो वर्षीय बच्चे की मौत


बाकी खबरें

  • अनिल सिन्हा
    उत्तर प्रदेशः हम क्यों नहीं देख पा रहे हैं जनमत के अपहरण को!
    12 Mar 2022
    हालात के समग्र विश्लेषण की जगह सरलीकरण का सहारा लेकर हम उत्तर प्रदेश में 2024 के पूर्वाभ्यास को नहीं समझ सकते हैं।
  • uttarakhand
    एम.ओबैद
    उत्तराखंडः 5 सीटें ऐसी जिन पर 1 हज़ार से कम वोटों से हुई हार-जीत
    12 Mar 2022
    प्रदेश की पांच ऐसी सीटें हैं जहां एक हज़ार से कम वोटों के अंतर से प्रत्याशियों की जीत-हार का फ़ैसला हुआ। आइए जानते हैं कि कौन सी हैं ये सीटें—
  • ITI
    सौरव कुमार
    बेंगलुरु: बर्ख़ास्तगी के विरोध में ITI कर्मचारियों का धरना जारी, 100 दिन पार 
    12 Mar 2022
    एक फैक्ट-फाइंडिंग पैनल के मुतबिक, पहली कोविड-19 लहर के बाद ही आईटीआई ने ठेके पर कार्यरत श्रमिकों को ‘कुशल’ से ‘अकुशल’ की श्रेणी में पदावनत कर दिया था।
  • Caste in UP elections
    अजय कुमार
    CSDS पोस्ट पोल सर्वे: भाजपा का जातिगत गठबंधन समाजवादी पार्टी से ज़्यादा कामयाब
    12 Mar 2022
    सीएसडीएस के उत्तर प्रदेश के सर्वे के मुताबिक भाजपा और भाजपा के सहयोगी दलों ने यादव और मुस्लिमों को छोड़कर प्रदेश की तकरीबन हर जाति से अच्छा खासा वोट हासिल किया है।
  • app based wokers
    संदीप चक्रवर्ती
    पश्चिम बंगाल: डिलीवरी बॉयज का शोषण करती ऐप कंपनियां, सरकारी हस्तक्षेप की ज़रूरत 
    12 Mar 2022
    "हम चाहते हैं कि हमारे वास्तविक नियोक्ता, फ्लिपकार्ट या ई-कार्ट हमें नियुक्ति पत्र दें और हर महीने के लिए हमारा एक निश्चित भुगतान तय किया जाए। सरकार ने जैसा ओला और उबर के मामले में हस्तक्षेप किया,…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License