NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
विज्ञान
अंतरराष्ट्रीय
प्रकाश किरण के सहारे दुनिया को और बेहतर समझाने वाले वैज्ञानिकों को भौतिकी का नोबेल
लेजर फिजिक्स में हुए इन अविष्कारों की वजह से दुनिया के सबसे सूक्ष्तम चीजों जैसे डीएनए की संरचना, आँख की सर्जरी, परमाणुओं की अन्तः क्रिया आदि का अध्ययन करने में भी सहायता मिल रही है।
अजय कुमार
03 Oct 2018
नोबेल पुरस्कार विजेता
Image Courtesy: Indian Express

कुछ साल पहले तक यह माना जाता था कि प्रकाश किसी वस्तु  पर पड़कर दबाव तो पैदा करता है लेकिन यह दबाव इतना नहीं होता जिसे महसूस किया जा सके या वैज्ञानिक जिसका अनुमान लगा सकें।  लेकिन अमेरिकी  वैज्ञानिक आर्थर अस्किन ने 1980 के मध्य में पहली बार यह कर दिखाया कि लेजर से पैदा होने वाले प्रकाश पुंज की ताकत से किसी वस्तु के सबसे सूक्ष्मतम हिस्से यानी परमाणु को खिसकाया जा सकता है।  इसका फायदा यह हुआ कि पहले जहां वैज्ञानिक किसी परमाणु की प्रकृति निर्धारित करने के लिए कई सारे परमाणुओं का अध्ययन करके उसका औसत निकालते थे, वहीं अब आर्थर अस्किन के अथक प्रयास के बाद प्रयोगशालाओं में लेजर बीम की मदद से किसी एक परमाणु का गुण और दोष निर्धारित होने लगा।  विज्ञान  की दुनिया में इस अविष्कार को ‘ओप्टीक्लस ऑफ़ ट्वीजर्स’ कहा जाता है।  इस अविष्कार की वजह से हम अपने जगत के सूक्ष्तम  हिस्से का अध्ययन  कर पाते हैं।  हम समझ पाते हैं कि सजीव की कोशिकाओं के भीतर होने वाली गतिविधियाँ कैसी हैं और निर्जीव पदार्थों के परमाणुओं का हिसाब-किताब क्या है।  कहने का मतलब यह है कि विज्ञान की दुनिया का यह ऐसा अविष्कार था, जिसने विज्ञान के सफ़र में अनन्त संभावनाएं पैदा कर दी। 

अब आप पूछेंगे कि  इसके बारें में अब क्यों चर्चा की जा रही है तो जवाब है कि लेजर फिजिक्स के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए इस साल का नोबेल पुरस्कार ‘ऑप्टिकल ऑफ़ ट्वीजर्स’ के अविष्कारकर्ता आर्थर अस्किन सहित दो अन्य वैज्ञानिकों को दिया जाएगा। 96 साल के हो चुके अमेरिका के वैज्ञानिक आर्थर अस्किन अब तक नोबेल पुरस्कार पाने वाले वैज्ञानिकों में सबसे अधिक उम्रदराज वैज्ञानिक हैं।  इनके द्वारा लेजर फिजिक्स में दिए परिवर्तनकारी योगदान को तो हमने जान लिया।  अब नोबेल पुरस्कार पाने वाले अन्य दो वैज्ञानिक -फ्रांस के गेरार्ड मोरो और कनाडा की डोना स्ट्रिकलैंड के योगदान की बात करते हैं। 

गेरार्ड मोरो और डोना स्ट्रिकलैंड ने आर्थर अस्किन के लेजर बीम की क्षमताओं को आगे बढाया। लेजर बीम से बहुत ही कम समय अंतराल यानी कि  तकरीबन माइक्रो और नैनों सेकंड पर प्रकाश उत्पन्न होता है। कम से कम समय-अंतराल पर बहुत अधिक शक्ति और तीव्रता वाला प्रकाश उत्पन्न किया जा सकता है। इसलिए यह सिद्धांत है कि जितना कम समय-अंतराल होगा उतनी ही अधिक शक्ति वाला प्राकश का पुंज लेजर बीम से पैदा करने में मदद मिलेगी। लेकिन यह भी एक सीमा तक हो सकता है।  एक सीमा के बाद अधिक शक्तिशाली प्रकाश पुंज की उत्पति लेजर के भीतर लेजर की संरचना पर निर्भर करता है। यहाँ समझना जरूरी है कि लेजर क्या है? लेजर कोई प्रकाश पुंज नहीं है बल्कि यह एक ऐसा डिवाइस है जिससे एकसमान फ्रीक्वेंसी और ऊँचें तीव्रता की प्रकाश किरणें निकलती हैं।  इसलिए एक सीमा से अधिक शक्ति और तीव्रता का प्रकाश पैदा करने के लिए लेजर की ऐसी संरचना की जरूरत होती है, जिसके भीतर लम्बे उतार-चढ़ाव वाले (प्रकाश का आयाम) प्रकाश किरण पैदा की जा सके। लेजर की क्षमता में यह बढ़ोतरी करने के लिए प्रकाश पुंज उत्पन्न होने के समय अंतराल को बढ़ाना होता है ताकि प्रकाश की तीव्रता (इंटेंसिटी) कम हो जाए और अधिक शक्ति (पॉवर) वाला प्रकाश  पुंज पैदा हो सके। इसी  अविष्कार के लिए  गेरार्ड मोरो और डोना स्ट्रिकलैंड को आर्थर आस्किन के साथ लेजर फिजिक्स के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गयी है। 59 वर्षीय डोना स्ट्रिकलैंड तीसरी महिला हैं जिन्हें विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिल रहा है। विज्ञान में इस  योगदान की वजह से वैज्ञानिक प्रयोगशाला में  लेजर से बहुत अधिक शक्तिशाली क्षमता वाला प्रकाश पुंज पैदा करने में कामयाब हो पा रहे हैं। इस तरह की क्षमता वाले प्रकाश पुंज वैज्ञानिक अध्ययन  के क्षेत्र में बहुत उपयोगी साबित हुए हैं।  इन प्रकाश किरणों के सहारे वैज्ञानिक यह अनुमान लगाने  में कामयाब हुए हैं कि तारों के भीतर किस तरह की गतिविधियाँ होती होंगी और तारों की भौतिक संरचना कैसी होगी। चूँकि लेजर के सहारे कम से कम और अधिक से अधिक तीव्रता और शक्ति (इंटेंसिटी और पावर) वाला प्रकाश पुंज पैदा किया जा सकता है। लेजर फिजिक्स में हुए इन अविष्कारों की वजह से दुनिया के सबसे सूक्ष्तम चीजों जैसे डीएनए की संरचना, आँख की सर्जरी, परमाणुओं की अन्तः क्रिया आदि का अध्ययन करने में भी  सहायता मिल रही है।  

इसलिए यह कहा जा सकता है कि इस बार का भौतिक का नोबेल पुरस्कार उन्हें दिया गया है, जिन्होंने प्रकाश से बने यंत्र की  क्षमताओं में विस्तार कर भौतिक जगत के जटिल सवालों के जवाब ढूंढने की कोशिश की है और जैविक जगत की परेशानियों को कम किया है।  

nobel prize 2018
Arthur Ashkin
Gerard Mourou
Donna Strickland
optical tweezers
Light beams
laser Physics

Related Stories


बाकी खबरें

  • putin
    एपी
    रूस-यूक्रेन युद्ध; अहम घटनाक्रम: रूसी परमाणु बलों को ‘हाई अलर्ट’ पर रहने का आदेश 
    28 Feb 2022
    एक तरफ पुतिन ने रूसी परमाणु बलों को ‘हाई अलर्ट’ पर रहने का आदेश दिया है, तो वहीं यूक्रेन में युद्ध से अभी तक 352 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • mayawati
    सुबोध वर्मा
    यूपी चुनाव: दलितों पर बढ़ते अत्याचार और आर्थिक संकट ने सामान्य दलित समीकरणों को फिर से बदल दिया है
    28 Feb 2022
    एसपी-आरएलडी-एसबीएसपी गठबंधन के प्रति बढ़ते दलितों के समर्थन के कारण भाजपा और बसपा दोनों के लिए समुदाय का समर्थन कम हो सकता है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 8,013 नए मामले, 119 मरीज़ों की मौत
    28 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1 लाख 2 हज़ार 601 हो गयी है।
  • Itihas Ke Panne
    न्यूज़क्लिक टीम
    रॉयल इंडियन नेवल म्युटिनी: आज़ादी की आखिरी जंग
    28 Feb 2022
    19 फरवरी 1946 में हुई रॉयल इंडियन नेवल म्युटिनी को ज़्यादातर लोग भूल ही चुके हैं. 'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस अंग में इसी खास म्युटिनी को ले कर नीलांजन चर्चा करते हैं प्रमोद कपूर से.
  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    मणिपुर में भाजपा AFSPA हटाने से मुकरी, धनबल-प्रचार पर भरोसा
    27 Feb 2022
    मणिपुर की राजधानी इंफाल में ग्राउंड रिपोर्ट करने पहुंचीं वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह। ज़मीनी मुद्दों पर संघर्षशील एक्टीविस्ट और मतदाताओं से बात करके जाना चुनावी समर में परदे के पीछे चल रहे सियासी खेल…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License