NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
शिक्षा
पुस्तकें
कला
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
प्रलेस का राष्ट्रीय सम्मेलन 13 से जयपुर में, जुटेंगे देश भर से लेखक
सम्मेलन के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र राजन ने बताया कि प्रलेस का यह 17वां राष्ट्रीय सम्मेलन है और पहली बार विभिन्न भाषाओं के लेखक इतनी बड़ी संख्या में एक मंच पर जयपुर में आ रहे हैं।
भाषा
11 Sep 2019
प्रलेस का राष्ट्रीय सम्मेलन

प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) का राष्ट्रीय सम्मेलन 13 सितंबर से जयपुर में रविंद्र मंच पर आयोजित होगा और इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देश भर के 600 से ज्यादा लेखकों के भाग लेने की उम्मीद है।

सम्मेलन के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र राजन ने बताया कि प्रलेस का यह 17वां राष्ट्रीय सम्मेलन है और पहली बार विभिन्न भाषाओं के लेखक इतनी बड़ी संख्या में एक मंच पर जयपुर में आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में हिंदी के साथ साथ उर्दू, राजस्थानी, पंजाबी, गुजराती, मराठी, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, उड़िया व बांग्ला के महत्वपूर्ण कवि लेखक तथा रंगमंच और सिनेमा कलाकारों के भाग लेने की उम्मीद है।

सम्मेलन का उद्घाटन चिंतक व भाषाविद गणेश एन देवी करेंगे।

सम्मेलन के राष्ट्रीय संयोजक ईशमधु तलवार ने बताया कि सम्मेलन में प्रसिद्ध तमिल कवि व प्रलेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुन्नीलन, दलपत चौहान, सुरजीत जज, विश्वनाथ त्रिपाठी, प्रभात पटनायक, उदय प्रकाश, जितेंद्र भाटिया, लीलाधर मंडलोई, नरेश सक्सेना व बल्ली सिंह चीमा भी भाग लेंगे। फिल्मकार आनंद पटवर्द्धन अपनी चर्चित फिल्म ‘विवेक’ का प्रदर्शन इसमें करेंगे। सम्मेलन 13 से 15 सितंबर तक होगा।

pwa
progressive writers association
writers association
progressive literature
literature in india

Related Stories


बाकी खबरें

  • एम. के. भद्रकुमार
    AUKUS के विश्वासघात के ख़िलाफ़ मैक्रोन का बदला
    08 Dec 2021
    फ़्रांस के राष्ट्रपति ने नवीनतम रफ़ाल सौदा कर पश्चिम एशिया में एंग्लो-सैक्सन गठजोड़ पर बड़ा हमला किया है जहां यह सबसे अधिक चोट पहुंचाता है - संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब।
  • किसान आंदोलन ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है
    लाल बहादुर सिंह
    किसान आंदोलन ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है
    08 Dec 2021
    किसानों ने जो आपत्तियां दर्ज की हैं, वे पूरी तरह न्यायसंगत हैं और मोदी सरकार की रीति-नीति को लेकर उनके ठोस, तल्ख अनुभवों पर आधारित हैं।
  • babri
    संदीप चक्रवर्ती
    कोलकाता: बाबरी मस्जिद विध्वंस की 29वीं बरसी पर वाम का प्रदर्शन
    08 Dec 2021
    वामपंथियों ने 1992 में ढहाई गई बाबरी मस्जिद को याद करने के लिए कोलकाता में कई कार्यक्रम आयोजित किए, जिसने देश के सामाजिक ताने-बाने को हमेशा के लिए बदल दिया।
  • Funeral
    अजय सिंह
    नगालैंड व कश्मीर : बंदूक को खुली छूट
    08 Dec 2021
    इन मुठभेड़ हत्याओं के विरोध में आफ़्सपा को हटाने और सेना को बैरकों में वापस भेजने की मांग ज़ोर पकड़ रही है। नगालैंड, मणिपुर व मिज़ोरम में यह आवाज़ तेज़ हो रही है।
  • किसान आंदोलन: केंद्र ने किसानों को भेजा प्रस्ताव, मोर्चे ने मांगा स्पष्टीकरण, सिंघु बॉर्डर पर अहम बैठक
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    किसान आंदोलन: केंद्र ने किसानों को भेजा प्रस्ताव, मोर्चे ने मांगा स्पष्टीकरण, सिंघु बॉर्डर पर अहम बैठक
    07 Dec 2021
    एसकेएम ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय से एक लिखित मसौदा प्रस्ताव प्राप्त होने की पुष्टि की है। सिंघु बॉर्डर पर मंगलवार को इसी मुद्दे पर मोर्चा की बैठक हुई और बुधवार को भी इसी पर बैठक हो रही है, जिसमें…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License