NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
पर्यावरण को बचाना है तो तेंदुओं को भी बचाना होगा
2016 में की गई तेंदुओं की गणना के तहत पूरे भारत में 12,000 से 14,000 तेंदुए थे। 2017 में कम से कम 431, 2016 में 440, 2015 में 399 और 2014 में 331 तेंदुए मारे गए।
प्रियांश मौर्य
27 Dec 2018
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy: BoomLive

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) द्वारा संसद में दी गई जानकारी के तहत 2015 से 2018 के बीच देश में कम से कम 260 तेंदुओं का शिकार हो चुका है। मंत्रालय के अनुसार भारत में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में  तेंदुओं के अवैध शिकार के सबसे ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। उत्तराखंड में तेंदुओं के अवैध शिकार को लेकर 60 और हिमाचल प्रदेश में 49 मामले दर्ज हो चुके हैं।

2016 में की गई तेंदुओं की गणना के तहत पूरे भारत में 12,000 से 14,000 तेंदुए थे। 2017 में कम से कम 431, 2016 में 440, 2015 में 399 और 2014 में 331 तेंदुए मारे गए।

दिल्ली में मौजूद वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन सोसाइटी ऑफ इंडिया (डब्ल्यूपीएसआई) के तहत  भारत में पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक तेंदुए की मौत के मामलें 2018 में दर्ज किये गये। इस साल देश भर में 460 तेंदुए की मौत दर्ज की गई। उनमें से 155 (34%) का शिकार हो गया जबकि 74 (16%) की ट्रेन या सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी।

2018 में सबसे अधिक 93 तेंदुओं की मौत उत्तराखंड में दर्ज की गई, इसके बाद महाराष्ट्र (90), राजस्थान (46), मध्य प्रदेश (37), उत्तर प्रदेश (27), कर्नाटक (24) और हिमाचल प्रदेश (23) का स्थान है।

2015 में तेंदुए के अवैध शिकार के 64 मामले, 2016 में 83, 2017 में 47 और अक्टूबर 2018 तक 66 मामले दर्ज किए गए, जो इस महीने के शुरू में लोकसभा में पेश किए गए।

दिल्ली स्थित वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन सोसाइटी ऑफ इंडिया के तहत  2018 में तेंदुए के शरीर के अंगों के अवैध शिकार और बरामदगी के 163 मामले दर्ज किए गए, वही 2017 में यह मामले 159 के करीब थे। इस साल अवैध शिकार और तेंदुए के अंगो की बरामदगी से जुड़े मामले ज्यादा सामने आये है।

इस साल अकेले उत्तराखंड में ही अवैध शिकार से जुड़े 15 मामले सामने आ चुके है। 2018 में उत्तराखंड में सबसे ज्यादा अवैध तेंदुए के शिकार के मामले दर्ज हुए।

उत्तराखंड वन्यजीव और हरे भरे जंगलों के लिए काफी समृद्ध माना जाता है। उत्तराखंड  पहाड़ी बकरी, भेड़, बैलों, विभिन्न तितलियों, मृगों, कस्तूरी मृग, घोरालों, हिम तेंदुआ, और मोनाल जैसे जीव जन्तुओ का घर है। उत्तराखंड का वतावरण तेंदुओं के रहने का अच्छा वतावरण प्रदान करता है। राज्य निश्चित रूप से भारत में वन्यजीव पर्यटन के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है, लेकिन हाल के कुछ वर्षों से यहाँ तेंदुओं के अवैध शिकार के मामले बढ़ गए है। उत्तराखंड में अवैध शिकार के बढ़े हुए मामले होने का एक कारण यह भी है कि उत्तराखंड वन क्षेत्र  वन्यजीव को लेकर काफी धनी माना जाता है और नेपाल के साथ काफी लम्बी सीमा साझा करता है। इसी कारण शिकारी इस प्रदेश में काफी सक्रिय रहते हैं। तेंदुए की खाल, हड्डियों और अन्य भाग की चीन और एशिया के बाकी में  देशो में भरपूर रूप से मांग है। इन्हे नेपाल के रस्ते इन देशो में तस्करी कर दिया जाता है। एक युवा तेंदुए की खाल की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 7 लाख रुपये तक है, इसीलिए तेंदुए के अवैध शिकार के घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

विशेषज्ञ बताते हैं कि चूंकि तेंदुए मानव बस्ती के करीब रहते हैं और पूरे देश में पाए जाते हैं, इसलिए तेंदुए के अवैध शिकार के मामले भी देश भर में फैले हुए हैं, जिनमें से कई ऐसी घटनाएं सरकारी रिकॉर्ड में दिखाई नहीं दे रही हैं। विशेषकर महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में सड़क के किनारों पर तेंदुए की मौत की कई घटनाएं होती हैं। अन्य कारणों में शहरीकरण का बढ़ना और जंगलों के क्षेत्र में कमी आना जिसकी वजह से इंसानो और तेंदुओं में टकराव बढ़ना जैसे कारण शामिल हैं।

भारत में  जंगलों का कुल फैलाव तकरीबन 802,088 वर्ग किमी में है, जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 24.39 प्रतिशत है। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत प्रति वर्ष 1.5 मिलियन हेक्टयर भूमि शहरीकरण की वजह से खोता जा रहा है। इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहरीकरण  अगर  इसी  रफ़्तार से बढ़ती रहा तो भारत में कुछ समय बाद जंगल  नहीं रह जायेंगे।

तेंदुओं को जीवित रहने के लिए एक बहुत बड़े क्षेत्र की आवश्यकता होती है। जहां पर उनके निवास के लिए अनुकूलित वातावरण हो। दुनिया के अधिकांश देशों में इंसानी जनसंख्या बढ़ती ही जा रही है जिसकी वजह से वन क्षेत्र में गिरावट होती जा रहा है।

जंगली जानवरों का इंसानी बस्तियों में प्रवेश, इंसानों के लिए बहुत तरह की मुश्किलें लेकर आता है, जैसे फसलों का नष्ट होना। जो किसान अपनी फसल को लगाने में इतनी मेहनत लगता है, वह एक ही बार में नष्ट हो जाती है। इंसानो के घरों का टूट जाना। इसके जवाब में इंसानों द्वारा जानवरों पर हमला होता है। केंद्र सरकार के आकड़ों के मुताबिक  इंसानों और जानवरों में टकराव की वजह से 2013 से 2017 तक 1608 जानवरों और इंसानों की जान जा चुकी है।

इंसानों की बस्तिया जहाँ पर होंगी वहां से जंगलों का हटना तय है। या इसे यूं कहा जाए कि जंगलों में आदमी ने घुसपैठ कर ली है। जंगलों के बीच में से रेलवे ट्रैक का होकर जाना जानवरों की मौत का एक बहुत बड़ा कारण है। रेलवे ट्रैक पार करते समय महाराष्ट्र में 2013 से 2017 के बीच 71 जानवरो की मौत हो गयी थी। रेलवे ट्रैक सिर्फ एक ही जानवर के लिए खतरनाक नहीं है, बल्कि जंगल में रहने वाले हर जानवर के लिए खतरनाक हैं, इसलिए जंगलों के बीच में से रेलवे ट्रैक का गुजरना ठीक नहीं है।  

तेंदुए का पर्यावरण में महत्व

जैसे पर्यावरण में हर जानवर का महत्व होता है उसी तरह बड़ी बिल्लियों का पर्यावरण में एक महत्व है। तेंदुए, बाघ, शेर, चीता ये सभी बिल्ली प्रजाति में ही आते हैं। जो पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य और विविधता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह ऐसा जानवर है जो फ़ूड चेन (भोजन श्रृंखला) में शीर्ष पर रहता है, वे शाकाहारी जीव जंतुओं की संख्याओं को सीमित करके अति-चराई को रोकते हैं और पारिस्थितिक अखंडता को बनाए रखते हैं। अगर फ़ूड चैन में अहम भूमिका निभाने वाले वाले जानवर के अस्तित्व पर ही खतरा मंडराने लग गया तो पूरा फ़ूड चैन गड़बड़ा जायेगा। भारत में 350 से अधिक छोटी-बड़ी नदियाँ बाघ अभयारण्य से गुजरती हैं। ये अभयारण्य कार्बन का भी संचय करते हैं और ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। ऐसे समय में जब जलवायु परिवर्तन की घटनाओं ने पर्यावरण के खतरों के बारे में चिंताएं बढ़ा दी हैं। तेंदुओं, बाघों का संरक्षण कार्बन भंडारण मूल्य के संदर्भ में अत्यधिक पारिस्थितिक सेवाएं प्रदान करता है। कार्बन संग्रहण प्राप्त करने के लिए वनों को बचाना होगा। तेंदुएं, बाघों जैसे बड़े शरीर वाले मांसाहारी जानवरों के अवैध शिकार या हत्या से शाकाहारी जानवरों की आबादी बढ़ जाएगी जिससे शाकाहारी जानवर जंगलो को ज्यादा चरेंगे, जिसके परिणामस्वरूप जंगलों का क्षय हो जायेगा। भारत वैश्विक बाघों की आबादी का 70 प्रतिशत हिस्सा है। इसलिए, बाघ संरक्षण में भारत  की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी तरह तेंदुए, शेर सबको बचाना होगा।

leopard
indian leopard
Wildlife Sanctuaries
human wild life conflict
poaching
lok sabha
Environment
environment ministry
forest policy
moefcc
tiger
तेंदुआ

Related Stories

भारत में संसदीय लोकतंत्र का लगातार पतन

उत्तराखंड: क्षमता से अधिक पर्यटक, हिमालयी पारिस्थितकीय के लिए ख़तरा!

मध्यप्रदेशः सागर की एग्रो प्रोडक्ट कंपनी से कई गांव प्रभावित, बीमारी और ज़मीन बंजर होने की शिकायत

बनारस में गंगा के बीचो-बीच अप्रैल में ही दिखने लगा रेत का टीला, सरकार बेख़बर

दिल्ली से देहरादून जल्दी पहुंचने के लिए सैकड़ों वर्ष पुराने साल समेत हज़ारों वृक्षों के काटने का विरोध

सात बिंदुओं से जानिए ‘द क्रिमिनल प्रोसीजर आइडेंटिफिकेशन बिल’ का क्यों हो रहा है विरोध?

सोनिया गांधी ने मनरेगा बजट में ‘कटौती’ का विषय लोकसभा में उठाया

आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव के पर्यावरण मिशन पर उभरते संदेह!

आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक, 2022 के रहस्य को समझिये

संसद अपडेट: लोकसभा में मतविभाजन के जरिये ‘दंड प्रक्रिया (पहचान) विधेयक’ पेश, राज्यसभा में उठा महंगाई का मुद्दा


बाकी खबरें

  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    मोदी सरकार के 8 साल: सत्ता के अच्छे दिन, लोगोें के बुरे दिन!
    29 May 2022
    देश के सत्ताधारी अपने शासन के आठ सालो को 'गौरवशाली 8 साल' बताकर उत्सव कर रहे हैं. पर आम लोग हर मोर्चे पर बेहाल हैं. हर हलके में तबाही का आलम है. #HafteKiBaat के नये एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार…
  • Kejriwal
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: MCD के बाद क्या ख़त्म हो सकती है दिल्ली विधानसभा?
    29 May 2022
    हर हफ़्ते की तरह इस बार भी सप्ताह की महत्वपूर्ण ख़बरों को लेकर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन…
  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष:  …गोडसे जी का नंबर कब आएगा!
    29 May 2022
    गोडसे जी के साथ न्याय नहीं हुआ। हम पूछते हैं, अब भी नहीं तो कब। गोडसे जी के अच्छे दिन कब आएंगे! गोडसे जी का नंबर कब आएगा!
  • Raja Ram Mohan Roy
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या राजा राममोहन राय की सीख आज के ध्रुवीकरण की काट है ?
    29 May 2022
    इस साल राजा राममोहन रॉय की 250वी वर्षगांठ है। राजा राम मोहन राय ने ही देश में अंतर धर्म सौहार्द और शान्ति की नींव रखी थी जिसे आज बर्बाद किया जा रहा है। क्या अब वक्त आ गया है उनकी दी हुई सीख को अमल…
  • अरविंद दास
    ओटीटी से जगी थी आशा, लेकिन यह छोटे फिल्मकारों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: गिरीश कसारावल्ली
    29 May 2022
    प्रख्यात निर्देशक का कहना है कि फिल्मी अवसंरचना, जिसमें प्राथमिक तौर पर थिएटर और वितरण तंत्र शामिल है, वह मुख्यधारा से हटकर बनने वाली समानांतर फिल्मों या गैर फिल्मों की जरूरतों के लिए मुफ़ीद नहीं है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License