NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पश्चिम बंगाल में संवैधानिक संकट! मुख्यमंत्री ममता धरने पर
सीबीआई-पुलिस के आमने-सामने आने के बाद ममता धरने पर बैठ गईं। ममता इस कार्रवाई को देश के संघीय ढांचे पर हमला बता रही हैं तो सीबीआई इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख कर रही है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
03 Feb 2019
mamata banerjee
धरने पर ममता। फोटो : आईएएनएस

पश्चिम बंगाल में संवैधानिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है। कोलकाता में पुलिस कमिश्नर के घर छापा मारने गई सीबीआई की टीम को कोलकाता पुलिस ने कार्रवाई से रोक दिया। इस दौरान हाथापाई का भी आरोप है। इसके बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सीधे मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और कोलकाता के मैट्रो चैनल पर धरना शुरू कर दिया। उधर सीबीआई ने राज्यपाल से हस्तक्षेप की अपील की है, साथ ही सीबीआई सुप्रीम कोर्ट का रुख कर रही है।

रविवार को पश्चिम बंगाल का घटनाक्रम तेज़ी से बदला। सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उतरने नहीं दिया गया। उन्हें बालुरघाट में रैली को संबोधित करना था। इसके बाद उन्होंने फोन पर रैली को संबोधित किया। इसके बाद सीबीआई ने कोलकाता में पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर छापा मारा। फिर देर शाम ममता बनर्जी धरने पर बैठ गईं। देशभर के तमाम विपक्षी दलों ने ममता बनर्जी के प्रति एकजुटता जाहिर करते हुए उनके समर्थन की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की तरफ से सीबीआई को निर्देश दे रहे थे। ममता के अनुसार वे देश के संघीय ढांचे को बचाने के लिए शहर के मध्य में धरने पर बैठी हैं। 

नाराज ममता ने कहा, "मुझे दुख है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल एजेंसी को निर्देश दे रहे हैं। वह उसे लागू कर रहे हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे हैं। उन्हें जनता को बताना चाहिए कि यह सही नहीं है।"

ममता की यह प्रतिक्रिया तब आई जब इसके पहले लाउडन स्ट्रीट स्थित कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के सरकारी आवास के बाहर शाम को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सीबीआई अधिकारियों के एक समूह को शहर के पुलिसकर्मियों ने कुमार के आवास में घुसने से रोक दिया।

कोलकाता के पुलिसकर्मियों ने संघीय जांच एजेंसी के अधिकारियों को कई गाड़ियों में भरकर एक पुलिस थाने भी ले गए।

ममता ने कहा, "मैं देश के संघीय ढांचे को बचाने के लिए (शहर के मध्य) धरमतला में धरना शुरू करूंगी।" इसके कुछ मिनट बाद ममता धरने पर बैठ गईं।

सीबीआई के उपाधीक्षक तथागत बर्धन की अगुआई में जांच एजेंसी के अफसरों के दल को रविवार शाम कुमार के आवास के पास देखा गया। इससे एक दिन पहले जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया था कि वे पोंजी योजना घोटाला मामले में राजीव कुमार को तलाश रहे हैं।

सूत्रों ने यह भी दावा किया था कि 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार ने अगर सीबीआई के समन का जवाब नहीं दिया तो वे कुमार को इस मामले में गिरफ्तार भी कर सकते हैं।

रविवार को हालांकि सीबीआई अधिकारियों के आने के कुछ ही मिनट बाद कोलकाता पुलिस के कुछ वरिष्ठ अधिकारी कुमार के आवास पर पहुंच गए और वहां उन्हें सीबीआई अधिकारियों से बहस करते देखा गया।

इसके कुछ समय बाद सीबीआई की एक और टीम मौके पर पहुंच गई, जबकि जांच एजेंसी के कुछ अधिकारी एक पत्र लेकर पार्क स्ट्रीट पुलिस थाने चले गए।

कुमार के आवास के बाहर इंतजार कर रहे बर्धन कुछ समय बाद कहीं चले गए, लेकिन जब उनसे पूछा गया कि क्या वह मौके से जा रहे हैं तो उन्होंने स्पष्ट कहा 'नहीं'।

इस दौरान नगर पुलिस की एक सशक्त टीम को साल्ट लेक क्षेत्र में सीजीओ कॉम्प्लेक्स में सीबीआई के प्रादेशिक मुख्यालय के निकट देखा गया।

शाम सात बजे के आस-पास ड्रामा तब और गहरा गया जब कोलकाता पुलिस के तीन उपायुक्त और उपद्रव-रोधी विभाग के कुछ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस अधिकारियों और सीबीआई अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद हाथापाई होने लगी, जिसके बाद स्थानीय पुलिसकर्मियों को जांच एजेंसी के अधिकारियों को तीन गाड़ियों में भरते देखा गया, और वे उन्हें लेकर शेक्सपियर पुलिस थाने चले गए।

तृणमूल प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डेरेक ओब्रायन ने आश्चर्य जताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कहीं संवैधानिक तख्ता-पलट की योजना तो नहीं बना रहीं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सोमवार को संसद में यह मुद्दा उठाएगी।

ओब्रायन ने ट्वीट किया, "सोमवार को संसद में हम मांग करेंगे। मोदी को जाना होगा। हम सभी ऐसे विपक्षी दलों से बात कर और इसे उनसे साझा कर रहे हैं, जो लोकतंत्र बचाना चाहते हैं।"

आपको ये भी बता दें कि सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा का सत्र भी होना है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वे विधानसभा नहीं जाएंगी और धरना स्थल से ही विधानसभा को संबोधित करेंगी। इसके अलावा राज्य में बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। राज्य में कई स्थानों पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

तमाम विपक्षी दलों के नेताओं ने ममता बनर्जी के इस कदम का समर्थन करते हुए उनके साथ अपनी एकजुटता जाहिर की है। इनमें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ममता बनर्जी से फोन पर बात की है।

(कुछ इनपुट आईएएनएस)

mamata banerjee
West Bengal
mamta banerjee
TMC
BJP
CBI
Supreme Court

Related Stories

राज्यपाल की जगह ममता होंगी राज्य संचालित विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति, पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने पारित किया प्रस्ताव

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

ज्ञानवापी मस्जिद के ख़िलाफ़ दाख़िल सभी याचिकाएं एक दूसरे की कॉपी-पेस्ट!

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

आर्य समाज द्वारा जारी विवाह प्रमाणपत्र क़ानूनी मान्य नहीं: सुप्रीम कोर्ट


बाकी खबरें

  • अनिल सिन्हा
    उत्तर प्रदेशः हम क्यों नहीं देख पा रहे हैं जनमत के अपहरण को!
    12 Mar 2022
    हालात के समग्र विश्लेषण की जगह सरलीकरण का सहारा लेकर हम उत्तर प्रदेश में 2024 के पूर्वाभ्यास को नहीं समझ सकते हैं।
  • uttarakhand
    एम.ओबैद
    उत्तराखंडः 5 सीटें ऐसी जिन पर 1 हज़ार से कम वोटों से हुई हार-जीत
    12 Mar 2022
    प्रदेश की पांच ऐसी सीटें हैं जहां एक हज़ार से कम वोटों के अंतर से प्रत्याशियों की जीत-हार का फ़ैसला हुआ। आइए जानते हैं कि कौन सी हैं ये सीटें—
  • ITI
    सौरव कुमार
    बेंगलुरु: बर्ख़ास्तगी के विरोध में ITI कर्मचारियों का धरना जारी, 100 दिन पार 
    12 Mar 2022
    एक फैक्ट-फाइंडिंग पैनल के मुतबिक, पहली कोविड-19 लहर के बाद ही आईटीआई ने ठेके पर कार्यरत श्रमिकों को ‘कुशल’ से ‘अकुशल’ की श्रेणी में पदावनत कर दिया था।
  • Caste in UP elections
    अजय कुमार
    CSDS पोस्ट पोल सर्वे: भाजपा का जातिगत गठबंधन समाजवादी पार्टी से ज़्यादा कामयाब
    12 Mar 2022
    सीएसडीएस के उत्तर प्रदेश के सर्वे के मुताबिक भाजपा और भाजपा के सहयोगी दलों ने यादव और मुस्लिमों को छोड़कर प्रदेश की तकरीबन हर जाति से अच्छा खासा वोट हासिल किया है।
  • app based wokers
    संदीप चक्रवर्ती
    पश्चिम बंगाल: डिलीवरी बॉयज का शोषण करती ऐप कंपनियां, सरकारी हस्तक्षेप की ज़रूरत 
    12 Mar 2022
    "हम चाहते हैं कि हमारे वास्तविक नियोक्ता, फ्लिपकार्ट या ई-कार्ट हमें नियुक्ति पत्र दें और हर महीने के लिए हमारा एक निश्चित भुगतान तय किया जाए। सरकार ने जैसा ओला और उबर के मामले में हस्तक्षेप किया,…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License