NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
युद्ध से तबाह सीरिया ने राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा की
चरमराई अर्थव्यवस्था के बीच 26 मई को ये चुनाव होंगे। यहां की अर्थव्यवस्था अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों और COVID-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुई है।
पीपल्स डिस्पैच
19 Apr 2021
syria1

युद्ध से तबाह सीरिया में 26 मई को राष्ट्रपति चुनाव होंगे। चुनाव की ये प्रक्रिया सोमवार 19 अप्रैल से नामांकन दाखिल करने के साथ शुरू होगी। सीरियाई संसद के स्पीकर हमौदा सबबाग ने रविवार 18 अप्रैल को नामांकन की शुरुआत करने की घोषणा की। नामांकन 28 अप्रैल को समाप्त होगा।

नियमों के अनुसार जो कोई भी चुनाव लड़ना चाहता है उसे संसद के कम से कम 35 सदस्यों का समर्थन प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। वह कम से कम 10 वर्षों तक देश का निवासी रह चुका हो।

अमेरिका और यूरोप में उसके सहयोगियों ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव 2254 का उल्लंघन बताते हुए इस चुनावों के बहिष्कार का आह्वान किया है।

दिसंबर 2015 में सर्वसम्मति से सुरक्षा परिषद में पारित प्रस्ताव 2254 ने देश में युद्ध के राजनीतिक समाधान और संयुक्त राष्ट्र की देखरेख में नए चुनावों को नए संविधान के अनुसार इस प्रस्ताव के पारित होने के 18 महीनों के भीतर कराने का आह्वान किया था।

सीरियाई विद्रोही समूह जो 2011 से अंतर्राष्ट्रीय समर्थन के साथ बशर अल-असद सरकार के खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं और जिसका अभी भी उत्तरी सीरिया के एक हिस्से पर नियंत्रण है उसने भी इस चुनाव को गैरकानूनी बताया है।

इस युद्ध ने देश के बुनियादी ढांचे को तबाह कर दिया है। इसके चलते 400,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और लगभग आधी आबादी विस्थापित हो गई। इनमें से अधिकांश अन्य देशों में शरणार्थियों के रूप में रह रहे हैं।

देश में पिछला राष्ट्रपति चुनाव 2014 में हुआ था जिसे बशर अल-असद ने 88% से अधिक मतों से जीता था। 2014 के विपरीत वर्तमान में सीरियाई सरकार अधिकांश क्षेत्रों और बड़ी आबादी वाले केंद्रों को नियंत्रित करती है।

आगामी चुनाव ऐसे समय में होने जा रहा है जब देश की अर्थव्यवस्था युद्ध और अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा वर्षों से लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों के कारण चरमराई हुई है। COVID-19 महामारी ने अर्थव्यवस्था में फिर से सुधार करने के बशर अल-असद सरकार के प्रयासों को और मुश्किल में डाल दिया है.

Syria
Syria Election
corona in syria
syria collapse economy
economic restriction on syria
syria and america

Related Stories

असद ने फिर सीरिया के ईरान से रिश्तों की नई शुरुआत की

यूक्रेन से सरज़मीं लौटे ख़ौफ़ज़दा छात्रों की आपबीती

ड्रोन युद्ध : हर बार युद्ध अपराधों से बचकर निकल जाता है अमेरिका, दुनिया को तय करनी होगी जवाबदेही

तालिबान द्वारा दिए गए आश्वासनों के बावजूद अफ़ग़ानवासियों को अपने भविष्य की चिंता

भीड़ ने तुर्की में सीरियाई शरणार्थियों पर हमला किया

सीरिया में फिर से इज़रायली हवाई हमले, एक हफ़्ते से भी कम समय में यह तीसरी घटना

सीरिया और इराक़ में अमेरिकी हवाई हमले में एक बच्चे की मौत, तीन अन्य घायल

बशर अल-असद ने 95% से ज़्यादा वोट से जीता सीरिया का राष्ट्रपति चुनाव

सीरिया में इज़रायली हवाई हमले में एक नागरिक की मौत, छह अन्य घायल

डेनिश सरकार द्वारा सीरियाई शरणार्थियों का निवास परमिट रद्द करने के फ़ैसले का बढ़ता विरोध


बाकी खबरें

  • sc
    भाषा
    स्थानीय चुनावों में ओबीसी आरक्षण: न्यायालय में समीक्षा याचिका दायर करने पर विचार कर रहा केंद्र
    21 Dec 2021
    महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सरकारों द्वारा स्थानीय निकायों में ओबीसी के लिए तय किए गए 27 प्रतिशत आरक्षण को खत्म करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद केन्द्र ने यह बात कही।
  • J&K delimitation
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जम्मू-कश्मीर परिसीमन : जम्मू में 6, कश्मीर में 1 विधानसभा सीट बढ़ाने के मसौदे पर राजनीतिक दलों का विरोध
    21 Dec 2021
    विपक्षी दलों ने आयोग पर आरोप लगाया कि वो बीजेपी के राजनीतिक एजेंडे को उसकी सिफ़ारिशों के तहत तय करने की अनुमति दे रहा है।
  • data protection
    विकास भदौरिया
    डेटा संरक्षण विधेयक की ख़ामियां और जेपीसी रिपोर्ट की भ्रांतियां
    21 Dec 2021
    विधेयक और संयुक्त संसदीय समिति की सिफारिशें कई समस्याओं से घिरी हुई हैं, और उनमें से कुछ सिफारिशें तो राज्य को निगरानी शक्ति के साथ  लैस कर रही हैं, जो गंभीर चिंताओं को विषय है।
  • sansad march
    भाषा
    गृह राज्यमंत्री टेनी की बर्ख़ास्तगी की मांग : विपक्ष ने निकाला मार्च 
    21 Dec 2021
    विपक्षी दलों के नेताओं एवं सांसदों ने यहां संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने से मार्च शुरू किया और विजय चौक तक गए। इस मार्च में राहुल गांधी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन…
  • Growing economic inequality in India
    डॉ. राजू पाण्डेय
    भारत में बढ़ती आर्थिक असमानता : जाति और लैंगिक आधार पर भी समझने की ज़रूरत
    21 Dec 2021
    जहाँ तक भारत का संबंध है यहाँ आर्थिक गैरबराबरी के लिए केवल वितरण की असमानता को उत्तरदायी नहीं ठहराया जा सकता। जाति प्रथा और अस्पृश्यता जैसी सामाजिक कुरीतियां तथा श्रम बाजार में जातिगत भेदभाव वे कारक…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License