खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने जीवन के लिए लड़ रही मध्यप्रदेश के रीवा की नवजात प्रियाशी की स्थिति के लिए सरकारी उपेक्षा को ज़िम्मेदार ठहराया है।
खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने जीवन के लिए लड़ रही मध्यप्रदेश के रीवा की नवजात प्रियाशी की स्थिति के लिए सरकारी उपेक्षा को ज़िम्मेदार ठहराया है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी चुनावी प्रचार में व्यस्त है, दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों का ढोल पीट रहे हैं, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृह मंत्री अमित शाह वर्चुअल रैलियों में करोड़ों स्वाहा कर रहे हैं और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज कोरोना काल में मिली सत्ता को बचाने के लिए दावे कर रहे हैं--ऐसे में प्रियाशी जैसी अनगिनत बच्चियां क्रूर उपेक्षा का शिकार हो रही हैं--वे कोरोना काल में ढहती स्वास्थ्य सेवा की वजह से तड़प रही हैं।
VIDEO