NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राहुल गांधी ने ली लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी, मोदी को दी बधाई 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से भी अपनी हार स्वीकार कर ली।
न्यूजक्लिक रिपोर्ट
23 May 2019
फाइल फोटो
(फोटो साभार: द हिंदू)

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत करते हुए पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली है। राहुल गांधी ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव में जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी।

राहुल गांधी ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'मैंने चुनाव अभियान के दौरान ही कहा था कि जनता का जो फैसला होगा, हमें स्वीकार होगा। चूंकि इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा की जीत हुई है, जिसके लिए हम उन्हें बधाई देते हैं।'

राहुल ने इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। उन्होंने कहा, 'कार्यकर्ता घबराएं नहीं, हमारी लड़ाई विचारधारा की है, और लड़ते रहेंगे। हम मिलकर लड़ेंगे।'

उन्होंने कहा, 'देश में बहुत सारे लोग कांग्रेस को चाहने वाले हैं, हम उनके लिए उनके साथ मिलकर लड़ते रहेंगे।'

अमेठी में भी स्वीकारी हार

राहुल ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'अमेठी में भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी जीती हैं, मैं उन्हें बधाई देता हूं। लोकतंत्र में हार-जीत होती रहती है। मुझे अमेठी की जनता का फैसला स्वीकार है।'

राहुल ने कहा, 'हमारी लड़ाई विचारधारा की है और हम उसके लिए साथ मिलकर लड़ते रहेंगे।'

उल्लेखनीय है कि अमेठी सीट पर कांटे की टक्कर में राहुल गांधी भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी से लगभग 25000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। 

वायनाड से राहुल को बड़ी जीत

राहुल गांधी ने अमेठी के साथ केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ा है। वायनाड में राहुल गांधी को 7 लाख से ज्यादा मत मिले हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीपीआई के पीपी सुनीर को करीब 2 लाख 73 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं।

Rahul Gandhi
lok sabha election
Amethi
Narendra modi
BJP
Congress

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति


बाकी खबरें

  • भाषा
    दिल्ली में लगातार दूसरे दिन महंगी हुई सीएनजी, 2.5 रुपए बढ़ी क़ीमत
    07 Apr 2022
    सीएनजी के दाम में 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई है, जिसके साथ मार्च से अब तक दाम कुल 12.50 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़े हैं। 
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिमाचल: प्राइवेट स्कूलों में फ़ीस वृद्धि के विरुद्ध अभिभावकों का ज़ोरदार प्रदर्शन, मिला आश्वासन 
    07 Apr 2022
    संयुक्त निदेशक ने आश्वासन दिया कि निजी स्कूलों में आम सभाएं आयोजित करने, पीटीए के गठन व वर्ष 2022 की फीस बढ़ोतरी पर रोक लगाने के लिए तुरन्त आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
  • मुकुंद झा
    मध्य प्रदेश : बीजेपी विधायक के ख़िलाफ़ ख़बर दिखाई तो पुलिस ने पत्रकारों को थाने में नंगा खड़ा किया
    07 Apr 2022
    मध्य प्रदेश के सीधी ज़िले से आई शर्मनाक तस्वीरों में पुलिस ने पत्रकारों को थाने में नंगा खड़ा कर दिया क्योंकि उन्होंने विधायक के ख़िलाफ़ ख़बर चलाई थी। साथ ही पुलिस ने पत्रकारों को धमकी भी दी है।
  • सतीश भारतीय
    मध्यप्रदेशः बुन्देलखण्ड में मछली की तरह बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है आवाम!
    07 Apr 2022
    सागर जिले के बुन्देलखंड क्षेत्र में नदियां, तालाब और कुएं सूखने से ग्रामीण आवाम के सिर पर भयावह जल संकट मंडरा रहा है। जिससे ग्रामवासी कई किमीं दूर से पानी लाने को विवश है।
  • rohingya
    रवि नायर
    भारत के कर्तव्यों का उल्लंघन है रोहिंग्या शरणार्थियों की हिरासत और उनका निर्वासन
    07 Apr 2022
    भारत में शरणार्थियों से संबंधित कोई विशेष क़ानून नहीं है, ऐसी स्थिति में मनमाफ़िक ढंग से रोहिंग्या शरणार्थियों के साथ व्यवहार किया जा रहा है, दूसरे देशों से आने वाले शरणार्थियों की तुलना में उनके साथ…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License