NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राजस्थान: लहसुन की ऊपज पर लागत से कम दाम मिलने पर 5 किसानों ने की आत्महत्या
पिछले साल जहाँ एक क्विंटल लहसुन की कीमत 2850 रुपये थी वहीँ आज लहसुन की कीमत 200 से 700 रुपये क्विंटल हो गयी है I
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
26 May 2018
लहसुन

पिछले कुछ दिनों से राजस्थान से लगातार किसानों की खुद ख़ुशी की खबरें आ रही हैं I कल इस कड़ी में कोटा ज़िले के किसान हुकुमचंद मीणा का नाम भी जुड़ गया I हुकुमचंद मीणा के घर वालों के मुताबिक उन्होंने अपनी जान राज्य में लहसुन के दामों में भारी गिरावट की वजह से दी I उनके साले ने बताया कि एक रात पहले हुकुमचंद मीणा ने उन्हें फ़ोन किया और कहा कि उन्होंने ज़हर पी लिया है और वह उनकी बीवी और बच्चों का ख्याल रखें I इसके बाद हुकुमचंद बेहोशी की हालत में कोटा के ब्रिज नगर के खेत के पास मिले I उनकी मौत उसी दिन अस्पताल में हुई I

बताया जा रहा है कि लहसुन की कीमतों में लगातार गिरावट की वजह से हुकुमचंद की तरह ही पिछले कुछ दिनों में 4 और मौतें हुई हैं I

पिछले साल जहाँ एक क्विंटल लहसुन की कीमत 2850 रुपये थी वहीँ आज लहसुन की कीमत 200 से 700 रुपये क्विंटल हो गयी है I ये समस्या और भी भयावह रूप इसीलिए ले रही है क्योंकि इस साल लहसुन की बम्पर फसल हुई है I हालात ये हैं कि किसानों को लागत के आधे दाम भी नहीं मिल पा रहे हैं I किसान नेताओं का कहना है कि सरकार ने एक क्विंटल लहसुन का दाम 3400 रुपये तय किया था लेकिन वह इस दाम पर लहसुन खरीद नहीं रही है I

वहीँ दूसरी तरह राजस्थान सरकार का कहना है कि ये मौतें लहसुन के दामों की वजह से नहीं हुई हैं I राजस्थान सरकार का कहना है Rajasthan State Co-operative Marketing Federation Ltd’s (RAJFED) के ज़रिये Market Intervention Scheme के अंतर्गत राजस्थान सरकार , किसानों से 3,256 रुपये पर एक क्विंटल लहसुन खरीद रही है I लेकिन सवाल ये उठता है कि अगर ये योजना सच में किसानों तक पहुँच रही है तो फिर किसान आत्म हत्या क्यों कर रहे हैं ? मीडिया में कुछ रिपोर्टों के मुताबिक 12 मई तक RAJFED ने सिर्फ 1,482 मेट्रिक टन लहसुन ही किसानों से खरीदा जो कि उनके लक्ष्य का सिर्फ 1% है I वहीँ दूसरी लहसुन की उपज पिछले साल 3.77 लाख मेट्रिक टन से इस साल 7.7 लाख मेट्रिक टन तक बढ़ गयी है I

हुकुमचंद के घर वालों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हुकुमचंद ने RAJFED के अंतर्गत खुदको पंजीकृत कराया था लेकिन उसकी उपज बेचने की बारी उनकी मौत के बाद तक नहीं आयी I

हुकुमचंद की मौत के 12 घंटे बाद ही कोटा के पास बलदेवरा गाँव के 68 वर्षीय चतुर्वुज मीणा ने भी ज़हर खाकर आत्म हत्या कर ली I उनके घर वालों का कहना है कि उनकी मौत भी लहसुन के दाम तीव्रता से गिर जाने की वजह से हुई I रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने अपनी भैंस बेचकर लहसुन की खेती की थी और दाम गिरजाने की वजह से उन्हें 60000 रुपये का भारी नुक्सान हुआ I लेकिन प्रशासन का कहना है कि मरने वाला शख्स किसान नहीं था और बताया जा रहा कारण गलत है I

न्यूज़क्लिक से बात करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के राजस्थान महासचिव छगन चौधरी ने कहा “सरकार ने भाव तो बढ़ा दिया है लेकिन उन दामों पर खरीद नहीं कर रही है I किसानों को लागत से आधा मिल रहा है, यही आत्म हत्यायों का मुख्य कारण है I ये बात सच है कि राजस्थान में किसानों की आत्महत्या पहले कोई बड़ी समस्या नहीं थी I ऐसा इसीलिए क्योंकि यहाँ किसान बहुत विकट परिस्थितियों में जीता है और बहुत कम संसाधनों में खेती करता था I लेकिन पिछले कुछ सालों से कुछ इलाकों में खेती करने के लिए ज़्यादा संसाधन लगते हैं, ख़ासकर कपास और लहसुन की खेती में , इसीलिए किसान ठेके पर खेती करते हैं I यही वजह है कि जब नुकसान होता है तो किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाता है I”

राजस्थान में पिछले कुछ सालों से  किसान अखिल भारतीय किसान सभा कर्ज़ माफ़ी, लागत के डेढ़ गुना दाम की माँग , बिजली की बढती कीमतें के खिलाफ , किसानों की पेंशन और  स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिशों को लागू कराने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं I पिछले साल सरकार ने किसानों की माँगे मान ली थीं लेकिन फिर सरकार पलट गयी , और किसानों ने फिर से इस साल इसके खिलाफ आन्दोलन किया I

लहसुन
लहसुन उपज
राजस्थान
MIS
CPI(M)
किसान

Related Stories

झारखंड-बिहार : महंगाई के ख़िलाफ़ सभी वाम दलों ने शुरू किया अभियान

केरल उप-चुनाव: एलडीएफ़ की नज़र 100वीं सीट पर, यूडीएफ़ के लिए चुनौती 

वाम दलों का महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ कल से 31 मई तक देशव्यापी आंदोलन का आह्वान

सिवनी : 2 आदिवासियों के हत्या में 9 गिरफ़्तार, विपक्ष ने कहा—राजनीतिक दबाव में मुख्य आरोपी अभी तक हैं बाहर

जोधपुर की घटना पर माकपा ने जताई चिंता, गहलोत सरकार से सख़्त कार्रवाई की मांग

हिंदुत्व एजेंडे से उत्पन्न चुनौती का मुकाबला करने को तैयार है वाम: येचुरी

देशव्यापी हड़ताल को मिला कलाकारों का समर्थन, इप्टा ने दिखाया सरकारी 'मकड़जाल'

गैर-स्टार्टर स्मार्ट सिटी में शहरों में शिमला कोई अपवाद नहीं है

तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में चारों नगर निगमों में भारी जीत हासिल की

नया बजट जनता के हितों से दग़ाबाज़ी : सीपीआई-एम


बाकी खबरें

  • modi
    अनिल जैन
    खरी-खरी: मोदी बोलते वक्त भूल जाते हैं कि वे प्रधानमंत्री भी हैं!
    22 Feb 2022
    दरअसल प्रधानमंत्री के ये निम्न स्तरीय बयान एक तरह से उनकी बौखलाहट की झलक दिखा रहे हैं। उन्हें एहसास हो गया है कि पांचों राज्यों में जनता उनकी पार्टी को बुरी तरह नकार रही है।
  • Rajasthan
    सोनिया यादव
    राजस्थान: अलग कृषि बजट किसानों के संघर्ष की जीत है या फिर चुनावी हथियार?
    22 Feb 2022
    किसानों पर कर्ज़ का बढ़ता बोझ और उसकी वसूली के लिए बैंकों का नोटिस, जमीनों की नीलामी इस वक्त राज्य में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। ऐसे में गहलोत सरकार 2023 केे विधानसभा चुनावों को देखते हुए कोई जोखिम…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, चौथा चरण: केंद्रीय मंत्री समेत दांव पर कई नेताओं की प्रतिष्ठा
    22 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव के चौथे चरण में 624 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा, साथ ही भारतीय जनता पार्टी समेत समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। एक ओर जहां भाजपा अपना पुराना प्रदर्शन दोहराना चाहेगी,…
  • uttar pradesh
    एम.ओबैद
    यूपी चुनाव : योगी काल में नहीं थमा 'इलाज के अभाव में मौत' का सिलसिला
    22 Feb 2022
    पिछले साल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि "वर्तमान में प्रदेश में चिकित्सा सुविधा बेहद नाज़ुक और कमज़ोर है। यह आम दिनों में भी जनता की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त…
  • covid
    टी ललिता
    महामारी के मद्देनजर कामगार वर्ग की ज़रूरतों के अनुरूप शहरों की योजना में बदलाव की आवश्यकता  
    22 Feb 2022
    दूसरे कोविड-19 लहर के दौरान सरकार के कुप्रबंधन ने शहरी नियोजन की खामियों को उजागर करके रख दिया है, जिसने हमेशा ही श्रमिकों की जरूरतों की अनदेखी की है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License