NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
उत्पीड़न
समाज
भारत
अपने ही देश में नस्लभेद अपनों को पराया बना देता है!
भारत का संविधान सभी को धर्म, जाति, भाषा, वेशभूषा से परे बिना किसी भेदभाव के एक समान होने की बात करता है, लेकिन नस्लीय भेद इस अनेकता में एकता की भावना को कलंकित करता है।
सोनिया यादव
27 Mar 2022
ncw

“विविधता में एकता प्राप्त करने की हमारी क्षमता ही हमारी सभ्यता की सुंदरता और परीक्षा होगी"

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का ये उद्धरण शनिवार, 26 मार्च को दिल्ली के विज्ञान भवन के एक कार्यक्रम में बार-बार दोहराया गया। भारत में विभिन्न संस्कृतियों के प्रति जागरूकता फैलाने और विविध रीति-रिवाजों के बीच आपसी समझ को मजबूत करने के उद्देश्य आयोजित ये कार्यक्रम एक ऐसे भारत की तस्वीर पेश करता है जहाँ सभी धर्म, जाति, समुदाय के लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ मिलकर रहें। देश के भीतर अल्पसंख्यकों को भी बहुसंख्यकों के बराबर ही सम्मान और सुरक्षा मिले।

बता दें ये 'नस्लीय विविधता संवेदीकरण' संगोष्ठी राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वाधान में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो और दिल्ली पुलिस की उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की विशेष पुलिस इकाई के सहयोग से आयोजित की गई थी। इसमें देश के विभिन्न इलाकों से ताल्लुक रखने वाले अलग-अलग समुदाय के लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में युवा, पुलिस और सुरक्षा बल के जवान भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यकों के तमाम मुद्दों पर गहराई से चर्चा और समाधान के सुझावों पर भी बात हुई। 

क्या हैं अल्पसंख्यकों की समस्याएं?

हम अक्सर अनेकता में एकता के नारे तो खूब लगाते हैं लेकिन आज भी कॉलेज हो या फिर कोई बाज़ार, अक्सर लोगों की नज़र ऐसे चेहरों पर जाकर टिक सी जाती है जो कुछ अलग से नज़र आते हैं, बस यहीं पर कई तरह की नस्लभेदी टिप्पणियां सुनाई देती है। कई ऐसे शब्द हैं जिन्हें राजधानी दिल्ली में उन लोगों के लिए अक्सर संबोधन के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं, जो पूर्वोत्तर भारत यानी नॉर्थ ईस्ट और लेह लद्दाख से आते हैं।

कुछ ऐसी ही समस्याओं को साझा करते हुए संयुक्त पुलिस आयुक्त, स्पूनर ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट से अन्य राज्यों में जाकर पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को अक्सर भेदभाव का सामना करना पड़ता है, क्योंकि उनके शरीर की बनावट आम उत्तर भारतीयों की तरह नहीं होती। इसलिए उनके साथ शारीरिक, मानसिक और रोज़गार के स्तर पर भेद किया जाता है। यहां तक की लोग उन्हें विदेशी यानी चीनी, नेपाली समझते हैं। यही हाल उनके पहनावे, कपड़ों और भाषा को लेकर है। हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों का पहनावा उनसे मेल नही खाता, साथ ही भाषा के स्तर पर ये हिंदी नहीं बोलते इसलिए मुख्यधारा से अलग-थलग ही रहने को मजबूर होते हैं।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत के लोगों के साथ नस्ल के आधार पर भेदभाव तो होता ही है, इनके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की घटनाएं भी ज़्यादा होती हैं क्योंकि लोग इन्हें आसान निशाना समझते हैं। जब तक बहुसंख्यक लोग अल्पसंख्यकों को सहज नहीं महसूस करवाएंगे, उनके साथ घुले-मिलेंगे नहीं, प्यार और रिश्ते नहीं बांटेंगे ये समस्या हल नहीं होगी।

रेखा शर्मा ने कहा कि अनेकता में एकता के सद्भाव के लिए जन चेतना और मानसिकता में बदलाव सबसे जरूरी है जब तक ऐसा नहीं होगा अल्पसंख्यकों के साथ सामाजिक समागम भी नही होगा। भारत के अंदर रहने वाले हर समुदाय,जाति-धर्म के लोग भारतीय हैं, उन्हें भी बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए, इज़्ज़त मिलनी चाहिए।

अपनों के बीच ही पराया बना देती हैं नस्लीय टिप्पणियां

गौरतलब है कि 2014 में तब के दुनिया के नंबर तीन मुक्केबाज़ शिव थापा ने अपने एक बयान में कहा था कि देश के भीतर उन्हें भी कई मौकों पर नस्लीय टिप्पणियों का शिकार होना पड़ा है। तब उन्होंने भारत सरकार से किसी भी तरह की नस्लीय भेदभाव या हिंसा के मामलों को गंभीरता से लिए जाने और तुरंत कार्रवाई की गुज़ारिश भी की थी।

संगोष्ठी में भी भारत के फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, "एक खिलाड़ी के तौर पर मैं दुनिया के अलग-अलग देशों में खेलने जाता रहा हूं, मैंने तीन साल इंग्लैंड के लिए खेला, वहां कभी मुझे नस्लभेद का इस कदर सामना नहीं करना पड़ा, जितना की अपने ही देश के अंदर महसूस किया।"

आपको याद हो कि कुछ सालों पहले दुकानदारों के साथ मारपीट की घटना के बाद अरूणाचल प्रदेश के छात्र नीडो तनियम की मौत और उसके कुछ ही दिन बाद दिल्ली में मणिपुर की एक छात्रा के साथ कथित बलात्कार, और मणिपुर के दो युवकों के साथ मारपीट की घटनाओं के मामले ने देशभर में तूल पकड़ लिया था। इन घटनाओं को लेकर कई आंदोलन और प्रदर्शन भी हुए लेकिन जमीनी हकीकत आज भी जस की तस ही बनी हुई है। अल्पसंख्यकों से वादों, इरादों और योजनाओं के ऐलान के नाम सरकार द्वारा बहुत कुछ दावा किया गया लेकिन उनके साथ व्यवहार में आज भी बदलाव नहीं आया, शायद यही वजह है कि आज भी देश के भीतर ही देश के एक कोने में रहने वाले निवासियों को असुरक्षित महसूस होती है, वे आज भी अपने ही देश में अपने होने के प्रमाण तलाशते फिरते हैं।

Racial violence
Racial Discrimination
national commission for women
sensitization seminar
North East

Related Stories

जेएनयू: ICC का नया फ़रमान पीड़ितों पर ही दोष मढ़ने जैसा क्यों लगता है?


बाकी खबरें

  •  Suresh Chavhanke
    सोनिया यादव
    हिंदुत्व के नाम पर हो रहे नफ़रती भाषण और कार्यक्रमों पर रोक क्यों नहीं लग रही?
    30 Dec 2021
    हिंदू राष्ट्र के लिए मरने-मारने के कई शपथ ग्रहण कार्यक्रमों के बीच युवा, महिलाएं और बुज़ुर्गों के साथ ही स्कूली बच्चे भी जाने-अनजाने हेट स्पीच का शिकार बन रहे हैं।
  • akhilesh
    गौरव गुलमोहर
    अखिलेश की जनसभाओं में आ रही भीड़ भाजपा के लिए मुश्किल पैदा कर सकती है
    30 Dec 2021
    समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा के लिए महान दल, अपना दल (कमेरावादी), राष्ट्रीय लोकदल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी जैसे दलों से गठबंधन कर कहीं न कहीं सत्तारूढ़ भाजपा के…
  • textile traders
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जीएसटी दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में दिल्ली के कपड़ा व्यापारियों ने की हड़ताल
    30 Dec 2021
    सरकार के फ़ैसले का विरोध कर रहे व्यापारियों का कहना है कि अगर 12% जीएसटी लगा दिया गया तो व्यापारी के पास पूंजी नहीं बचेगी और ना केवल हजारों छोटे छोटे कारख़ाने बंद हो जायेंगे बल्कि टैक्स चोरी भी बढ़ेगी।
  • Danish Siddiqui
    भाषा
    दानिश सिद्दीकी को मरणोपरांत रेडइंक पुरस्कार से नवाजा गया
    30 Dec 2021
    प्रधान न्यायाधीश ने पत्रकार को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा, '' सिद्दीकी  इस कालखंड के अग्रणी फोटो पत्रकारों में से एक माना जाता था। अगर एक तस्वीर एक हजार शब्दों को बयां कर सकती है, तो उनकी…
  • kalicharan
    भाषा
    महात्मा गांधी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने के आरोप में कालीचरण महाराज गिरफ्तार
    30 Dec 2021
    रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि रायपुर पुलिस ने कालीचरण महाराज को तड़के गिरफ्तार किया। उन्हें मध्यप्रदेश के खजुराहो शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर बागेश्वर धाम के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License