NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
रफाल सौदा: सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से विमान की कीमत की जानकारी माँगी
सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से रफाल लड़ाकू विमान सौदे पर और ज्यादा जानकारी मांगी है, जिसमें विमानों की कीमत भी शामिल है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
31 Oct 2018
rafale deal

रफाल मामला मोदी सरकार के लिए लगातार मुश्किलें कड़ी कर रहा हैI इस मामले में ऐसे कई तथ्य और जानकारियाँ सामने आई हैं जिनसे इस पूरे सौदे पर बहुत गंभीर सवाल उठेI जिनका जवाब मोदी सरकार ने न संसद में दिया न ही जनता कोI अंततः अब मामला सर्वोच्च न्यायालय के सामने हैI आज इस मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने सरकार को कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैंI

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से रफाल लड़ाकू विमान सौदे पर और ज्यादा जानकारी मांगी है, जिसमें विमानों की कीमत भी शामिल है। अटॉर्नी जनरल के.के.वेणुगोपाल ने कहा कि विमानों की कीमत का खुलासा करना शायद संभव नहीं है, जिस पर प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की पीठ ने केंद्र से कहा कि वह कीमतों का खुलासा करने में आ रही दिक्कतों का उल्लेख हलफनामे में करे।

पीठ ने यह भी निर्देश दिया कि सरकार ने जो जानकारी अदालत के समझ दी है, वही जानकारी याचिकाकर्ताओं के साथ भी साझा की जाए। 

पीठ ने कहा कि रक्षा सौदे के लिए भारतीय ऑफसेट साझेदार की चुनाव प्रक्रिया के बारे में भी जहां तक संभव हो जानकारी याचिकर्ताओं और जनता के साथ साझा की जानी चाहिए। 

वकील प्रशांत भूषण ने अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच पर जोर दिया, जिस पर गोगोई ने उन्हें सीबीआई में मौजूदा उथल-पुथल की ओर इशारा करते हुए इंतजार करने को कहा। 

मोदी सरकार ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार द्वारा किये गये करार को पूर्णत: रद्द कर फ्रांस के साथ एक नए करार कियाI इस नये करार में पुराने के मुकाबले काफी मूलभूत भिन्नताएँ थीं, सबसे बड़ी असमानता रही रफाल जेट की संख्याओं को लेकरI जहाँ पिछले सौदे में 126 विमान भारत को मिलने वाले थे उनकी संख्या दूसरे सौदे में घटाकर 36 कर दी गयीI साथ ही साथ नये करार में ऑफसेट पार्टनर के तौर पर अनिल अम्बानी की रिलायंस डिफेन्स कंपनी को शामिल किया गयाI गौरतलब है कि यह कंपनी इस करार पर हस्ताक्षर किये जाने से महज़ 12 दिन पहले ही बनायी गयी थीI ऐसे और भी तमाम गंभीर सवाल इस पूरे सौदे को लेकर उठ रहे हैंI

अब जब 2019 के आम चुनाव बहुत करीब आ चुके हैं रफाल सौदे का सर्वोच्च न्यायालय तक पहुँच जाना मोदी सरकार के लिए अच्छी खबर नहीं लेकिन यह जनता के लिए अच्छी खबर है क्योंकि इस पूरे सौदे में जो पैसा लग रहा है वो जनता की म्हणत की कमाई का ही हैI भारत की जनता को यह हक़ है कि उसका पैसा सरकार कहाँ, कैसे और किसके फायदे के लिए खर्च कर रही है उसका पूरा हिसाब सबके सामने होI

(आईएएनएस  इनपुट्स सहित)

Rafale deal
rafale scam
Modi government
defence minister
France
Anil Ambani
Supreme Court

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

ज्ञानवापी मस्जिद के ख़िलाफ़ दाख़िल सभी याचिकाएं एक दूसरे की कॉपी-पेस्ट!

आर्य समाज द्वारा जारी विवाह प्रमाणपत्र क़ानूनी मान्य नहीं: सुप्रीम कोर्ट

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

समलैंगिक साथ रहने के लिए 'आज़ाद’, केरल हाई कोर्ट का फैसला एक मिसाल

मायके और ससुराल दोनों घरों में महिलाओं को रहने का पूरा अधिकार

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

जब "आतंक" पर क्लीनचिट, तो उमर खालिद जेल में क्यों ?

आख़िर फ़ायदे में चल रही कंपनियां भी क्यों बेचना चाहती है सरकार?

तिरछी नज़र: ये कहां आ गए हम! यूं ही सिर फिराते फिराते


बाकी खबरें

  • corona
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामलों में क़रीब 25 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई
    04 May 2022
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,205 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कल 3 मई को कुल 2,568 मामले सामने आए थे।
  • mp
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    सिवनी : 2 आदिवासियों के हत्या में 9 गिरफ़्तार, विपक्ष ने कहा—राजनीतिक दबाव में मुख्य आरोपी अभी तक हैं बाहर
    04 May 2022
    माकपा और कांग्रेस ने इस घटना पर शोक और रोष जाहिर किया है। माकपा ने कहा है कि बजरंग दल के इस आतंक और हत्यारी मुहिम के खिलाफ आदिवासी समुदाय एकजुट होकर विरोध कर रहा है, मगर इसके बाद भी पुलिस मुख्य…
  • hasdev arnay
    सत्यम श्रीवास्तव
    कोर्पोरेट्स द्वारा अपहृत लोकतन्त्र में उम्मीद की किरण बनीं हसदेव अरण्य की ग्राम सभाएं
    04 May 2022
    हसदेव अरण्य की ग्राम सभाएं, लोहिया के शब्दों में ‘निराशा के अंतिम कर्तव्य’ निभा रही हैं। इन्हें ज़रूरत है देशव्यापी समर्थन की और उन तमाम नागरिकों के साथ की जिनका भरोसा अभी भी संविधान और उसमें लिखी…
  • CPI(M) expresses concern over Jodhpur incident, demands strict action from Gehlot government
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जोधपुर की घटना पर माकपा ने जताई चिंता, गहलोत सरकार से सख़्त कार्रवाई की मांग
    04 May 2022
    माकपा के राज्य सचिव अमराराम ने इसे भाजपा-आरएसएस द्वारा साम्प्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश करार देते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं अनायास नहीं होती बल्कि इनके पीछे धार्मिक कट्टरपंथी क्षुद्र शरारती तत्वों की…
  • एम. के. भद्रकुमार
    यूक्रेन की स्थिति पर भारत, जर्मनी ने बनाया तालमेल
    04 May 2022
    भारत का विवेक उतना ही स्पष्ट है जितना कि रूस की निंदा करने के प्रति जर्मनी का उत्साह।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License